• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2021 फॉक्सवैगन टिग्वान फेसलिफ्ट को इसी महीने किया जा सकता है पेश

    फॉक्सवैगन के लिए 2021 साल काफी व्यस्त रहेगा। इस साल कंपनी की कई नई कारें लॉन्च होने वाली है। कंपनी क्रेटा की प्रतिद्वंदी कार टाइगन से कुछ महीनों बाद पर्दा उठाएगी।  इसके अलावा कंपनी मार्च में अपनी एक नई कार भी पेश करने वाली है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 02, 2021 20:34 ist
    info icon
    published onMar 02, 2021 20:34 IST
    last updated onMar 02, 2021 20:34 IST
    3.2K Views
    • Write a कमेंट
    • फॉक्सवैगन इस माह अपनी नई एसयूवी को लॉन्च कर सकती है।  
    • यह फेसलिफ्ट टिग्वान कार हो सकती है जिसे हाल ही में भारत में देखा गया है। 
    • इसमें नया 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (190 पीएस) दिया जाएगा। इंजन के साथ इसमें 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स दिया जा सकता है।  
    • इसमें प्री-फेसलिफ्ट मॉडल के मुकाबले कई हल्के-फुल्के कॉस्मेटिक बदलाव किए जा सकते हैं। 
    • भारत में इसकी प्राइस 28 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। 
    • सेगमेंट में इसका मुकाबला सिट्रॉन सी5 एयरक्रॉस और जीप कंपास से होगा। 

    Volkswagen Tiguan 2021

    फॉक्सवैगन के लिए 2021 साल काफी व्यस्त रहेगा। इस साल कंपनी की कई नई कारें लॉन्च होने वाली है। कंपनी क्रेटा की प्रतिद्वंदी कार टाइगन से कुछ महीनों बाद पर्दा उठाएगी।  इसके अलावा कंपनी मार्च में अपनी एक नई कार भी पेश करने वाली है।

    फोक्सवैगन इंडिया के डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने एक इंटरव्यू में कहा है कि मार्च में कंपनी एक नई एसयूवी कार उतारने वाली है। अनुमान है कि यह 2021 टिग्वान फेसलिफ्ट कार हो सकती है। इस अपडेटेड प्रीमियम मिड-साइज़ एसयूवी को बिना कवर के हाल ही में टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया है। बता दें कि अप्रैल 2020 में बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के बाद डीजल इंजन से लैस इसके प्री-फेसलिफ्ट मॉडल को बंद कर दिया गया था।

    फेसलिफ्ट टिग्वान में प्री-फेसलिफ्ट मॉडल (डीजल इंजन) के मुकाबले नया 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। इसकी नई मोटर 190 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगी। इंजन के साथ इसमें 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स दिया जा सकता है। यह ऑल व्हील ड्राइव कार होगी। 7-सीटर टिग्वान आलस्पेस कार में भी यही इंजन और ड्राइवट्रेन दी गई है। टिग्वान फेसलिफ्ट अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में बिक्री के लिए पहले से ही उपलब्ध है। इस गाड़ी में केवल एक्सटीरियर व इंटीरियर अपडेट्स दिए गए हैं।

    2021 Volkswagen Tiguan cabin

    इस गाड़ी के एक्सटीरियर पर नए एलईडी हेडलैंप्स, नए डिज़ाइन के फ्रंट व रियर बंपर, पतले एलईडी टेललैंप्स, नया फोक्सवैगन लोगो और टिग्वान बैजिंग  दी जाएगी। वहीं, इसके केबिन में नए थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, टच बेस्ड एसी कंट्रोल्स और नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाएगा। अनुमान है कि इसमें ऑलस्पेस कार वाला बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और वायरलैस चार्जिंग पैड दिया जाएगा। इसके अलावा इस कार में कोई नया बदलाव नहीं होगा।

    इस अपडेटेड एसयूवी की प्राइस 28 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। वर्तमान में टिग्वान ऑलस्पेस कार बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी आने वाले महीनों में टी-रॉक की कई सारी यूनिट्स बाहर से इंपोर्ट करने वाली है। अनुमान है कि अपकमिंग टाइगन कॉम्पेक्ट एसयूवी को दिवाली 2021 से पहले लॉन्च किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें : मार्च 2021 में लॉन्च और शोकेस होंगी ये कारें, आप भी डालिए एक नज़र

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन टिग्वान पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है