• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बंद हुई होंडा बीआर-वी

    बीआर-वी, होंडा मोबिलियो का क्रॉस वर्ज़न थी जिसे भी 2017 में बंद कर दिया गया था। 

    निखिल
    निखिल
    Published On अप्रैल 02, 2020 19:32 ist
    info icon
    published onApr 02, 2020 17:49 IST
    last updated onApr 02, 2020 19:32 IST
    2.7K Views
    • Write a कमेंट

    न्यूज़ हाईलाइट:

    • 15 लाख रुपये की प्राइस रेंज में बीआरवी, होंडा की इकलौती 7 सीटर कार थी। 
    • इसमें होंडा सिटी वाले दोनों पेट्रोल और डीजल इंजन मिलते थे। 
    • होंडा बीआर-वी की कीमत 9.53 लाख से 13.83 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) थी।
    • इसका मुकाबला मारुति अर्टिगा, महिंद्रा मराज़ो, महिंद्रा स्कॉर्पियो, रेनो डस्टर और हुंडई क्रेटा जैसी कारों से था।  

    देश में 1 अप्रैल, 2020 से बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के बाद होंडा ने अपनी क्रॉसओवर एमपीवी बीआर-वी को बंद कर दिया है। हालांकि, ऐसा होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि 2016 में लॉन्च के बाद से ही इसकी डिमांड कुछ ख़ास नहीं रही। 

    जानकारी के लिए बता दें कि होंडा बीआर-वी में होंडा सिटी वाले ही दोनों 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन मिलते थे। जहां पेट्रोल इंजन 119पीएस/145एनएम की पावर और टॉर्क जनरेट करता था। वहीं, इसका डीजल इंजन 100पीएस/200एनएम का आउटपुट देता था। दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलता था। वहीं, पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलता था। इसके मुख्य फीचर्स में  टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्यूल एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, आदि शामिल थे।        

    होंडा बीआर-वी को मोबिलियो वाले ही प्लेटफार्म पर बनाया गया था। इसी प्लेटफार्म और होंडा की एंट्री-लेवल हैचबैक ब्रियो और पुरानी होंडा अमेज़ भी बेस्ड थी।  लेकिन अब अमेज़ का नया जनरेशन वर्ज़न लॉन्च हो चुका है और ब्रियो को भी पिछले साल बंद कर दिया गया था। 

    होंडा बीआर-वी चार वेरिएंट्स में आती थी जिनकी कीमत 9.53 लाख से 13.83 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच थी। इसका मुकाबला मारुति अर्टिगा, महिंद्रा मराज़ो, महिंद्रा स्कॉर्पियो, रेनो डस्टर और हुंडई क्रेटा जैसी कारों से था।  

    बीआरवी के बंद हो जाने के बाद अब होंडा के इंडियन पोर्टफोलियो में अमेज़, जैज़, सिटी, डब्ल्यूआर-वी, सिविक और सीआरवी ही शेष बची है। 

    बीआरवी के अलावा, होंडा ने सिविक और सीआरवी के डीजल वेरिएंट्स को भी बंद कर दिया है। लेकिन उम्मीद है कि इन कारों को इस साल फिर से नए बीएस6 डीजल इंजन के साथ पेश किया जाएगा। इस बीच, होंडा 5th जनरेशन सिटी सेडान को भी लॉन्च करेगी। 

    साथ ही पढ़ें: क्रैश टेस्ट में नई होंडा सिटी को मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    होंडा बीआर-वी पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है