• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीएमडब्ल्यू एक्स3 का कौनसा वेरिएंट खरीदना आपके लिए रहेगा बेहतर, जानिए यहां

    यदि आप इस बात को लेकर कंफ्यूज़ हैं कि इसका कौनसा इंजन वेरिएंट आपके लिए रहेगा बेहतर तो आपकी इस समस्या का हल हमारे पास है। 

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 23, 2020 13:25 ist
    info icon
    published onOct 23, 2020 13:25 IST
    last updated onOct 23, 2020 13:25 IST
    3.4K Views
    • Write a कमेंट

    BMW X3

    यदि आप एक ऐसी प्रीमियम एसयूवी ढूंढ रहे हैं जो चलाने में भी स्पोर्टी हो तो शायद बीएमडब्ल्यू के पोर्टफोलियो में आपके लिए कुछ हो। जी हां, बीएमडब्ल्यू एक्स3 ऐसी कार है जो इस खूबी के साथ आती है। यदि आप इस बात को लेकर कंफ्यूज़ हैं कि इसका कौनसा इंजन वेरिएंट आपके लिए रहेगा बेहतर तो आपकी इस समस्या का हल हमारे पास है, जिसके बारे में आप जानेंगे आगे:

    सबसे पहले नजर एक्स3 की प्राइस पर:

    वेरिएंट्स

    प्राइस

    एक्सड्राइव30आई लग्जरी लाइन

    60.50 लाख रुपये

    एक्सड्राइव20डी लग्जरी लाइन

    60.90 लाख रुपये

    BMW X3

    अब नजर डालते हैं इसके इंजन स्पेसिफिकेशन पर: 

     

    एक्सड्राइव30आई

    एक्सड्राइव20डी

    इंजन

    2.0-लीटर पेट्रोल

    2.0-लीटर डीजल

    पावर

    252पीएस

    190पीएस

    टॉर्क

    350एनएम

    400एनएम

    गियरबॉक्स

    8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स

    8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स

    0-100किलोमीटर प्रति घंटा

    6.3 सेकंड्स

    8 सेकंड्स

    फ्यूल इकोनॉमी

    13.17 किलोमीटर प्रति लीटर

    16.55 किलोमीटर प्रति लीटर

    एक्स3 केवल एक वेरिएंट लग्जरी लाइन में ही उपलब्ध है। 

    एक्सटीरियर

    BMW X3

    • अडेप्टिव एलईडी हेडलैंप
    • एलईडी फॉगलैंप
    • ऑटो हेडलैंप
    • रेन सेंसिंग वायपर
    • एंटी डेजेल के साथ इलेक्ट्रिक फोल्डेबल ओआरवीएम और पैसेंजर साइड ओआरवीएम में पार्किंग फंक्शन
    • पैनोरमिक सनरूफ
    • पावर्ड टेलगेट
    • 245/50आर19 टायरों के साथ 19 इंच के अलॉय व्हील्स

    ट्रिम

    • पर्ल क्रोम हाईलाइट्स के साथ फाइन वुड ट्रिम पोपलर ग्रेन ग्रे

    अपहोल्स्ट्री

    ब्लैक स्टिचिंग के साथ कैनबैरा बैज लैदर 'वर्नास्का'

    ब्लैक स्टिचिंग के साथ लैदर 'वर्नास्का'मोका

    इंटीरियर

    BMW X3

    • 6 प्री डिफाइंड लाइट डिजाइन के साथ एबिएंट लाइटिंग
    • मल्टीफंक्शनल लैदर रैप्ड स्टीयरिंग 
    • ऑटो डिमिंग आईआरवीएम
    • इलेक्ट्रिक रिलीज के साथ 40:20:40 में बंटी स्प्लिट रियर सीटें (एक्सड्राइव20डी वेरिएंट में)

    BMW X3

    • 40:20:40 में बंटी स्प्लिट रियर सीटें (एक्सड्राइव30 आई वेरिएंट में)
    • रियर पैसेंजर्स के लिए सनब्लाइंड्स

    BMW X3

    • ड्राइवर मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड फ्रंट सीट्स
    • थ्री जोन क्लाइमेट कंट्रोल
    • 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
    • वायरलैस मोबाइल चार्जिंग 
    • ब्रेकिंग फंक्शन के साथ क्रूज़ कंट्रोल

    इंफोटेनमेंट 

    BMW X3

    • 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम 
    • 600 वॉट 16 स्पीकर वाला हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम
    • एपल कारप्ले सपोर्ट

    सेफ्टी

    • 6 एयरबैग
    • फ्रंट एंड रियर पार्किंग सेंसर
    • पार्किंग कैमरा
    • रिवर्स पार्किंग असिस्ट
    • एबीएस के साथ ईबीडी
    • ट्रेक्शन कंट्रोल
    • इले​क्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम
    • हिल लॉन्च असिस्ट
    • हिल डिसेंट कंट्रोल
    • ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक
    • टायर प्रेशर इंडिकेटर
    • आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर्स
    • रन फ्लैट टायर्स
    • स्पेयर व्हील 
    • साइड इंपैक्ट प्रोटेक्शन
    • क्रैश सेंसर एंड डायनैमिक ब्रेकिंग लाइट्स

    ड्राइव एंड एफिशिएंसी

    • ऑटो स्टार्ट स्टॉप फंक्शन
    • एक्टिव किडनी ग्रिल
    • एक्सड्राइव ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम 

    BMW X3

    • ड्राइविंग मोड्स: ईको प्रो, कंफर्ट और स्पोर्ट (एक्सड्राइव20डी में)
    • ड्राइविंग मोड्स: ईको प्रो, कंफर्ट और स्पोर्ट और स्पोर्ट+ (एक्सड्राइव30आई वेरिएंट में)
    • ऑटोमैटिक रियर डिफ्रेंशियल लॉक

    BMW X3

    निष्कर्ष

    बीएमडब्ल्यू एक्स3 केवल एक वेरिएंट में उपलब्ध है और इसके दोनों पावरट्रेन वेरिएंट्स के बीच मामूली सा अंतर है, मगर इनमें फीचर्स लगभग एक जैसे ही दिए गए हैं। इस लग्जरी कार में ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम, 6 एयरबैग, पैनोरमिक सनरूफ, थ्री जोन एसी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। ये आप पर निर्भर करता है कि आप इस बीएमडब्ल्यू कार का कौनसा वर्जन चुनते हैं। 

    यह भी पढ़ें: बीएमडब्ल्यू एक्स3 में क्या है अच्छा और कहां रह गई कमी, जानिए यहां

    BMW X3

    यदि आप स्पोर्टी ड्राइविंग के ज्यादा शौकीन है तो हम आपको इसका एक्सड्राइव30आई वेरिएंट लेने की सलाह देंगे क्योंकि ये एक्सड्राइव20डी के मुकाबले 2 सेकंड ज्यादा तेजी से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है। वहीं डीजल इंजन चुनने से फ्यूल एफिशिएंसी का फायदा मिलता है। यदि आप गाड़ी का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं तो 40,000 रुपये ज्यादा खर्च कर एक्सड्राइव20डी लेना घाटे का सौदा साबित नहीं होगा। 

    BMW X3

    बीएमडब्ल्यू को एक्स3 में एम स्पोर्ट वेरिएंट भी शामिल करना चाहिए था। ये वेरिएंट ज्यादा पावरफुल 6 सिलेंडर इंजन चाहने वाले उन लोगों के लिए बेहतर रहता है जो 3 सीरीज सेडान को छोड़कर एक्स3 लेने की प्लानिंग करते हैं। वर्तमान में दोनों कारों में एक जैसे इंजन दिए गए हैं।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    बीएमडब्ल्यू एक्स3 2014-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है