• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जानिए नई हुंडई वेन्यू से जुड़ी सात खास बातें

    हुंडई ने फेसलिफ्ट वेन्यू को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस सब-कॉम्पेक्ट एसयूवी कार में पुराने मॉडल के मुकाबले कई नए बदलाव किए गए हैं। यहां देखिए नई हुंडई वेन्यू से जुड़ी सात खास बातें :-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 20, 2022 13:35 ist
    info icon
    published onJun 20, 2022 13:35 IST
    last updated onJun 20, 2022 13:35 IST
    3.3K Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Venue

    हुंडई ने फेसलिफ्ट वेन्यू को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस सब-कॉम्पेक्ट एसयूवी कार में पुराने मॉडल के मुकाबले कई नए बदलाव किए गए हैं। यहां देखिए नई हुंडई वेन्यू से जुड़ी सात खास बातें :-

    बोल्ड डिज़ाइन 

    हुंडई वेन्यू में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं जिनमें आधे से ज्यादा अपडेट इसके फ्रंट में देखने को मिलते हैं। इसमें चौथी जनरेशन ट्यूसॉन से इंस्पायर्ड क्रोम-स्टडेड ग्रिल और नए डिज़ाइन का फ्रंट बंपर दिया गया है। हुंडई की इस कार में प्री-फेसलिफ्ट मॉडल वाला ही स्प्लिट हेडलाइट सेटअप दिया गया है। हालांकि, 2022 हुंडई वेन्यू में दी गई इन हेडलाइट्स के अपर क्लस्टर पर कई नए एलिमेंट्स मिलते हैं और यह गाड़ी अब एलईडी लाइटिंग के साथ आती है।

    Hyundai Venue side

    Hyundai Venue rear

    साइड प्रोफाइल पर गौर करें तो इसमें सबसे बड़ा बदलाव नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील्स का देखने को मिलता है। जबकि, रियर साइड पर इस अपडेटेड एसयूवी कार में कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स (अपडेटेड जियोमेट्रिक एलिमेंट के साथ) और नए डिज़ाइन के बंपर दिए गए हैं।

    दो नए कलर ऑप्शंस 

    hyundai venue colours

    फेसलिफ्ट हुंडई वेन्यू में प्री-फेसलिफ्ट मॉडल वाले सभी कलर ऑप्शंस मिलने जारी हैं। इसके अलावा कंपनी ने इसमें दो नए कलर शेड भी शामिल किए गए हैं। यहां देखें इस गाड़ी में मिलने वाले सभी कलर ऑप्शंस :-

    1) फियरी रेड 

    2) डेनिम ब्लू  

    3) टाइफून सिल्वर 

    4) टाइटन ग्रे 

    5) पोलर व्हाइट 

    6) फैंटम ब्लैक (नया) 

    7) फैंटम ब्लैक रूफ के साथ फियरी रेड (नया) 

    नया केबिन

    Hyundai Venue interior

    इस एसयूवी कार में दूसरा सबसे बड़ा बदलाव केबिन में हुआ है। इस गाड़ी के इंटीरियर में अब ब्लैक और आइवरी कलर थीम मिलती है। नई केबिन थीम और ड्यूल-टोन अपहोल्स्ट्री के अलावा इस कार में कोई और दूसरे बदलाव नहीं किए गए हैं।

    एडवांस फीचर लिस्ट 

    Hyundai Venue driver's display

    Hyundai Venue powered driver's seat

    हुंडई की यह कार अब 4-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और कई ड्राइव मोड के साथ आती है। इसमें डिजिटाइज़्ड ड्राइवर डिस्प्ले (केरेंस जैसा), टू-स्टेप रेक्लाइनिंग रियर सीटें और एलेक्सा व गूगल असिस्टेंट डिवाइस सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी ने 60 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स देने के लिए इसके ब्लूलिंक सॉफ्टवेयर को भी अपडेट कर दिया है।

    इसके अलावा इसमें प्री-फेसलिफ्ट मॉडल वाले फीचर्स जैसे ऑटो एसी, क्रूज़ कंट्रोल, सनरूफ, 8-इंच टचस्क्रीन सिस्टम और वायरलैस फोन चार्जिंग भी दिए गए हैं। पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें अब भी पहले की तरह ही छह एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और हिल-असिस्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।  

    पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं 

    अनुमान लगाए जा रहे थे कि इसमें किआ सोनेट वाला डीजल-ऑटोमेटिक ऑप्शन (115 पीएस) दिया जा सकता है, मगर हुंडई ने नई वेन्यू में इस इंजन ऑप्शन को शामिल नहीं किया है। यहां देखें इसमें मिलने वाले सभी पावरट्रेन ऑप्शंस :-   

    इंजन 

    1.2-लीटर पेट्रोल 

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    1.5-लीटर डीजल 

    पावर 

    83 पीएस 

    120 पीएस 

    110 पीएस 

    टॉर्क 

    114 एनएम 

    172 एनएम  

    240 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड एमटी 

    6-स्पीड आईएमटी, 7-स्पीड डीसीटी

    6-स्पीड एमटी 

    फेसलिफ्ट वेन्यू में से टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड एमटी का ऑप्शन हटा दिया गया है जो इसके प्री-फेसलिफ्ट मॉडल में मिलता था। 

    लंबा वेटिंग पीरियड 

    hyundai venue 2022

    नई हुंडई वेन्यू पर तीन से चार महीने का वेटिंग पीरियड रहने की उम्मीद है। 

    प्राइस व कंपेरिजन

    भारत में फेसलिफ्ट हुंडई वेन्यू की प्राइस 7.53 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। सेगमेंट में इस एसयूवी कार का मुकाबला मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा, टाटा नेक्सन, निसान मैग्नाइट, टोयोटा अर्बन क्रूज़र, महिंद्रा एक्सयूवी300, रेनो काइगर और किआ सोनेट से है।

    यह भी देखें: हुंडई वेन्यू ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई वेन्यू 2022-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई वेन्यू 2022-2025

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है