• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 जीप रैंगलर एसयूवी भारत में कल होगी लॉन्च, जानिए क्या कुछ मिलेगा खास

    2024 जीप रैंगलर लुक्स में पहले से एकदम नई होगी और इसमें कई अतिरिक्त फीचर भी दिए जाएंगे, इसमें मौजूदा मॉडल वाला पेट्रोल इंजन मिलना जारी रह सकता है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 24, 2024 10:55 ist
    info icon
    published onApr 24, 2024 10:55 IST
    last updated onApr 24, 2024 10:55 IST
    331 Views
    • Write a कमेंट

    • एक्सटीरियर पर इसमें नई डिजाइन की ब्लैक ग्रिल दी गई है।

    • इसमें बड़ी 12.3-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ वायरलैस कनेक्टिविटी दी जाएगी।

    • इस एसयूवी कार में पहले वाला ही 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा।

    • नई जीप रैंगलर की कीमत 65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    जीप इंडिया अपनी नई रैंगलर एसयूवी को भारत में कल लॉन्च करने जा रही है। इस गाड़ी से अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले साल पर्दा उठा था। अपडेटेड 4x4 एसयूवी कार की फ्रंट प्रोफाइल पहले से एकदम नई है और इसमें कई अतिरिक्त फीचर्स भी दिए गए हैं। नई रैंगलर एसयूवी में क्या कुछ मिलेगा ख़ास जानेंगे आगे:

    एक्सटीरियर

    नई जीप रैंगलर एसयूवी में आगे की तरफ नई डिजाइन की 7-स्लेट ब्लैक ग्रिल दी गई है, लेकिन यह पहले से ज्यादा स्लीक है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह कई वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जबकि भारत में इसे केवल दो वेरिएंट: रैंगलर अनलिमिटेड और रुबिकन में उतारा जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस गाड़ी के साथ कई सारे रूफ ऑप्शंस मिलते हैं, जबकि भारत में इसे हार्ड-टॉप और सॉफ्ट-टॉप वर्जन में लॉन्च किया जा सकता है।

    इंटीरियर

    2024 जीप रैंगलर में बड़े 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम को फिट करने के लिए डैशबोर्ड को थोड़ा मॉडिफाई किया गया है। केबिन के अंदर इसमें इंफोटेनमेंट स्क्रीन के नीचे की तरफ एसी के लिए एयर वेंट्स दिए गए हैं। इसमें वायरलैस फोन चार्जर, 12 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली फ्रंट सीट और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे अतिरिक्त फीचर दिए जाएंगे। इसके अलावा जीप के 'यू कनेक्ट' फीचर में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी का और विस्तार होगा।

    यह भी पढ़ें: फोर्स गुरखा 5-डोर के इंटीरियर का टीजर हुआ जारी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलना हुआ कंफर्म

    इंजन

    नई जीप रैंगलर कार में पहले वाला ही इंजन ऑप्शन : 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (270 पीएस/400 एनएम) मिलना जारी रहेगा। इस इंजन के साथ इसमें 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स और जीप का फुल-टाइम 4डब्ल्यूडी सिस्टम दिया गया है। रैंगलर 2024 में पहले की तरह ही कई ड्राइव मोड और लॉकिंग डिफ्रेंशियल फीचर स्टैंडर्ड मिलेंगे। भारत में इसका हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वर्जन नहीं उतारा जाएगा।

    कीमत व मुकाबला

    वर्तमान में भारत में जीप रैंगलर दो वेरिएंट: अनलिमिटेड और रुबिकन में उपलब्ध है। इनकी प्राइस क्रमशः 62.65 लाख रुपये और 66.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

    इसे भारत में ही तैयार किया जाएगा, अनुमान है कि इसे यहां से विदेशों में एक्सपोर्ट भी किया जा सकता है।

    2024 जीप रैंगलर की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा रखी जा सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला लैंड रोवर डिफेंडर से रहेगा।

    यह भी देखेंः जीप रैंगलर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    जीप रैंगलर पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है