• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2019 वोल्वो एस60 से उठा पर्दा

    आडी ए4, मर्सिडीज़ सी-क्लास और बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज को देगी टक्कर

    रौनक
    रौनक
    Published On जून 21, 2018 17:11 ist
    info icon
    published onJun 21, 2018 17:11 IST
    last updated onJun 21, 2018 17:11 IST
    22 Views
    • Write a कमेंट

    2019 Volvo S60

    वोल्वो ने तीसरी जनरेशन की एस60 सेडान से पर्दा उठाया है। वोल्वो की यह अब तक की पहली कार है जिसे अमेरिका में तैयार किया गया है। इसका मुकाबला ऑडी ए4, मर्सिडीज़-बेंज सी-क्लास और बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज से होगा।

    2019 Volvo S60

    2019 वोल्वो एस60 को स्केलेबल प्रोडक्ट आर्किटेक्चर प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है, इसी प्लेटफार्म पर वी60, एक्ससी60, एस90 और एक्ससी90 भी बनी है। इसका डिजायन वोल्वो की पारंपरिक डिजायन थीम पर तैयार किया गया है। मुकाबले में मौजूद कारों से तुलना की जाये तो नई एस60 का डिजायन काफी मॉडर्न और पसंद आने वाला है।

    2019 Volvo S60

    वोल्वो की सभी कारों के केबिन का लेआउट करीब-करीब एक जैसा है, इस मामले में नई एस60 भी अलग नहीं है। इस में वर्टिकल टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है, जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करता है।

    2019 Volvo S60

    नई एस60 में पैसेंजर सुरक्षा को और भी ज्यादा पुख्ता किया गया है। पैसेंजर सुरक्षा के लिए इस में वोल्वो कार्स पायलट असिस्ट सिस्टम, सिटी सेफ्टी, रन-ऑफ रोड प्रोटेक्शन, मिटिगेशन और रोड साइन इंफॉर्मेशन, लैन कीपिंग एआईडी, क्रॉस ट्रैफिक अर्ल्ट, ब्रेक सपोर्ट और रियर कोलिसन वार्निंग जैसे फीचर दिए गए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये सभी फीचर भारत आने वाली नई एस60 में भी दिए जा सकते हैं।

    2019 Volvo S60

    नई एक्ससी60 वोल्वो की पहली कार होगी, जिस में डीज़ल इंजन नहीं मिलेगा। यह दो पेट्रोल और दो प्लग-इन-हाइब्रिड वर्जन में मिलेगी।

    2019 Volvo S60

    टी5 और टी6 वेरिएंट में 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जबकि टी6 और टी8 वेरिएंट में पेट्रोल इंजन के साथ प्लग-इन-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी आयेगी।

    2019 Volvo S60

    सभी वेरिएंट में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा। प्लग-इन-हाइब्रिड वर्जन में ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप मिलेगा।

    2019 Volvo S60 Polestar Engineered

    परफॉर्मेंस कार की चाहत रखने वालों के लिए कंपनी इसका परफॉर्मेंस अवतार भी लाएगी। परफॉर्मेंस वर्जन को टी8 पोलेस्टार नाम से पेश किया जाएगा। इस में 415 पीएस की पावर और 670 एनएम का टॉर्क मिलेगा। रेग्यूलर टी8 वेरिएंट की तुलना में इस में 15 पीएस की ज्यादा पावर और 30 एनएम का ज्यादा टॉर्क मिलेगा। टी8 पोलेस्टार को इलेक्ट्रिक अवतार में पेश किया जाएगा। मौजूदा एस60 का पोलेस्टार वर्जन भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि नए परफॉर्मेंस वर्जन को भी भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

    2019 Volvo S60 Polestar Engineered

    कयास लगाए जा रहे हैं कि नई एस60 को 2019 की शुरूआत में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में इसकी शुरूआती कीमत 40 लाख से 50 लाख रूपए के बीच हो सकती है। पोलेस्टार वर्जन की कीमत 60 लाख रूपए के आसपास हो सकती है। भारत में इसे इंपोर्ट करके बेचा जाएगा। आने वाले समय में इसे यहां एसेंबल करके भी बेचा जा सकता है। फिलहाल कंपनी एक्ससी90 और एस90 को बैंगलुरू स्थित प्लांट में एसेंबल करके भारत में बेच रही है।

    2019 Volvo S60

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    वोल्वो एस60 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है