• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई रेनो डस्टर से उठा पर्दा

    डस्टर में कई कॉस्मेटिक बदलाव हुए हैं

    रौनक
    रौनक
    Published On नवंबर 15, 2017 16:07 ist
    info icon
    published onNov 15, 2017 16:07 IST
    last updated onNov 15, 2017 16:07 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Renault Duster

    रेनो ने नई डस्टर से पर्दा उठा दिया है। 2018 । इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारूति एस-क्रॉस और फोर्ड ईकोस्पोर्ट से होगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई डस्टर को 2018 में उतारा जाएगा।

    2018 Renault Duster

    नई डस्टर का डिजायन कुछ बदलावों को छोड़कर डासिया कंपनी के डस्टर वर्जन से मिलता-जुलता है। डासिया डस्टर को फ्रैंकफर्ट मोटर शो-2017 में पेश किया गया था। रेनो डस्टर को भारत, रूस, और ब्राजील समेत कई दूसरे देशों में बेचा जाता है, वहीं डासिया डस्टर खासतौर पर यूरोप में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

    2018 Renault Duster vs Dacia Duster

    अब बात करते हैं नई रेनो डस्टर की, 2018 डस्टर में नई ग्रिल दी गई है। ग्रिल के बीच में कंपनी का लोगो लगा है जो बोनट तक जाता है, वहीं डासिया डस्टर का लोगो ग्रिल में ही सिमटा हुआ है। डासिया डस्टर की ग्रिल पहले की तुलना में फ्लेट नज़र आती है, जबकि रेनो डस्टर की ग्रिल में परफेक्ट एसयूवी की झलक दिखाई देती है।

    2018 Renault Duster vs Dacia Duster

    दोनों एसयूवी के साइड वाले हिस्से का डिजायन एक जैसा है। पीछे की तरफ नज़र दौड़ाएं तो यहां रेनो डस्टर और डासिया डस्टर के लोगो और क्रोम पट्टी में बदलाव देखा जा सकता है।

    2018 Renault Duster vs Dacia Duster

    केबिन की बात करें तो यहां पर दोनों एसयूवी में एक जैसा डैशबोर्ड दिया गया है। रेनो डस्टर में थ्री-स्पॉक स्टीयरिंग व्हील और ऑक्टागोनल एसी वेंट दिए गए हैं जो इसे डासिया डस्टर से अलग बनाते हैं। रेनो डस्टर के स्टीयरिंग व्हील, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एसी वेंट पर क्रोम फिनिशिंग भी दी गई है।

    2018 Renault Duster vs Dacia Duster

    2018 Renault Duster Interior

    भारत में नई डस्टर की लॉन्चिंग कब होगी इसके बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई रेनो डस्टर के लिए भारतीय ग्राहकों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। रेनो ने हाल ही में कैप्चर एसयूवी को भारत में लॉन्च किया है। रेनो कैप्चर को बी0 प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है, इसी प्लेटफार्म पर 2018 डस्टर भी बनी है। भारतीय कार बाजार में रेनो कैप्चर का मुकाबला रेनो की डस्टर से होगा, ऐसे में हमें नहीं लगता कि कंपनी नई डस्टर को उतारने में जल्दी करेगी। नई रेनो डस्टर को 2019 में उतारा जा सकता है।

    यह भी पढें : रेनो कैप्चर के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौन से फीचर, यहां जानिये

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    रेनॉल्ट डस्टर 2016-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है