• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जानिये कब लॉन्च होगी नई लैंड रोवर डिस्कवरी

    डिस्कवरी की कीमत 70 लाख से 90 लाख रूपए के बीच हो सकती है

    cardekho
    cardekho
    Published On जुलाई 24, 2017 16:16 ist
    info icon
    published onJul 24, 2017 16:16 IST
    last updated onJul 24, 2017 16:16 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    लैंड रोवर की नई डिस्कवरी इन दिनों चर्चाओं में हैं, कंपनी ने घोषणा की है कि नई डिस्कवरी को त्योहारी सीज़न पर लॉन्च किया जाएगा। जानकारी मिली है कि यह तीन वेरिएंट एस, एसई और एचएसई में आएगी, इसकी कीमत 70 लाख रूपए से 90 लाख रूपए के बीच हो सकती है।

    नई डिस्कवरी को पिछले साल पेरिस मोटर शो-2016 में दिखाया था। इसके बाद इसे कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया गया। नई डिस्कवरी को मजबूत पर कम वज़नी एल्यूमिनियम-इंटेनसिव प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है, इस वजह से यह पुराने मॉडल की तुलना में करीब आधा टन कम वज़नी है। मोनोक्यू चैसिस पर बनी होने की वजह से इस में 7 पैसेंजर आराम से बैठ सकेंगे।

    फीचर्स की बात करें तो इस में फुल एलईडी हैडलैंप्स, लैदर अपहोल्स्ट्री, हीटेड सीटें और 10 इंच इन-कंट्रोल टच प्रो इंफोटेंमेंट सिस्टम, 10 स्पीकर्स वाले मेरिडियन साउंड सिस्टम के साथ आएगा। इस में इंटेलिजेंट सीट फोल्ड टेक्नोलॉजी भी आएगी, जिसकी मदद से आप दूसरी और तीसरी रो की सीटों को इंफोटेंमेंट सिस्टम के जरिये फोल्ड कर सकेंगे, इसके अलावा सी-पिलर पर दिए गए स्विच से भी इन सीटों को फोल्ड किया जा सकेगा।

    2017 डिस्कवरी में नया 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर इंजेनियम डीज़ल इंजन मिलेगा, जो 240 पीएस की पावर और 500 एनएम का टॉर्क देगा। संभावना है कि इस में पावरफुल इंजन के विकल्प भी दिए जा सकते हैं। पावरफुल वर्जन में 3.0 लीटर का 6-सिलेंडर पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिया जा सकता है। टीडी6 डीज़ल इंजन की पावर 258 पीएस और टॉर्क 600 एनएम होगा, जबकि एसआई6 पेट्रोल इंजन की पावर 340 पीएस और टॉर्क 450 एनएम होगा। ये दोनों इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े होंगे, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करेंगे। ऑफ रोडिंग क्षमता को बेहतर बनाने के लिए इसके ग्राउंड क्लीयरेंस को 283 एमएम रखा जाएगा।

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    लैंड रोवर डिस्कवरी 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है