• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोक्यो मोटर शो से पहले सामने आई 2016-मिनी कूपर कनवर्टेबल

    लग्ज़री वाहन निर्माता कम्पनी मिनी ने अपनी अपकमिंग कार मिनी कूपर कनवर्टेबल की फोटोज़ जारी कर दिए हैं। इस माॅडल सीरीज़ को जल्द ही इसी साल आयोजित होने वाले टोक्यो मोटर शो में दिखाया जाने वाला था, लेकिन इस ब्रांड सीरीज़ के प्रति उत्साह और रोमांच पैदा करने के लिए टोक्यो मोटर शो से पहले ही कंपनी ने इसकी कुछ इमेज जारी कर दी हैं। अमेरिका में मार्च, 2016 तक मिनी कूपर कनवर्टेबल को बिक्री के लिए उतार दिया जाएगा, जबकि इंडियन मार्केट में इसके अगले साल तक आने की उम्मीद है।

    नबील
    नबील
    Published On अक्टूबर 27, 2015 19:52 ist
    info icon
    published onOct 27, 2015 19:52 IST
    last updated onOct 27, 2015 19:52 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    2016 Mini Cooper Convertible

    2016-मिनी कूपर कनवर्टेबल के मुख्य फीचर्स में फुली इलेक्ट्रिक रूफ दी गई है, जो पिछले वर्जन की तुलना में बड़ी है। इसके अलावा कार में सिंगल पीस रोल बार के साथ रोलोवर प्रोटेक्शन सिस्टम दिया गया है, जिसमें लगा सैंसर पैसेंजर की सुरक्षा करता है। वहीं 3-डोर इस कार का वज़न करीब 115 किलो तक बढ़ाया गया है, वहीं इसका रूफटाॅप 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में ऑपरेट किया जा सकता है और केवल पूरी प्रक्रिया में केवल 18 सैकेण्ड का समय लेता है।

    2016 Mini Cooper Convertible Rear

    2016 Mini Cooper Convertible Side

    इंटीरियर में ब्लूटूथ व आॅडियो कनेक्टिविटी के साथ 6.5-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन के अलाया रियर पार्किंग डिस्टेंस कंट्रोल व रिवर्स कैमरे के साथ पार्किंग असिस्टेंस, डायन्मिक स्टेबिलिटी कंट्रोल के साथ इलेक्ट्राॅनिक डिफरेंषियल लाॅक और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं मेज़रमेंट पर एक नज़र डाले तो पिछले वर्जन की तुलना में कार की लम्बाई की लम्बाई में 98 एमएम, चौड़ाई में 44 एमएम व ऊंचाई में 7 एमएम की बढ़ोतरी की गई है।

    2016 Mini Cooper Convertible Interior

    2016 Mini Cooper Convertible Top

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो 2016-मिनी कूपर कनवर्टेबल को दो पेट्रोल व एक डीज़ल इंजन ऑप्शन में उतारा जाएगा। इस माॅडल में 1.5-लीटर डीज़ल, 1.5-लीटर व 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जिसमें 6-स्पीड मेनुअल व आॅटोमेटिक गियर बाॅक्स ऑप्शन की पेशकश की जाएगी। आॅटोमेटिक गियर बाॅक्स माॅडल में स्टेयरिंग व्हील शिफ्ट पैडल माउण्टेन कंट्रोल दिए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें :

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    मिनी कूपर कन्वर्टिबल 2015-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कन्वर्टेबल कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है