• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा स्लाविया

    4.4353 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 10 - 18.19 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    अगस्त ऑफर देखें
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    स्कोडा स्लाविया के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन999 सीसी - 1498 सीसी
    पावर114 - 147.51 बीएचपी
    टॉर्क178 एनएम - 250 एनएम
    ट्रांसमिशनऑटोमेटिक / मैनुअल
    माइलेज18.73 से 20.32 किमी/लीटर
    फ्यूलपेट्रोल

    स्कोडा स्लाविया प्राइस

    Slavia की 12 वेरिएंट्स हैं, ₹10L से शुरू, इसमें 1.0L TSI (115 PS) इंजन 6MT और 6AT के साथ, और 1.5L TSI Active Cylinder Tech (150 PS) इंजन 7-DSG के साथ मिलता है। ये Skoda की sedan है जो Volkswagen DNA को C-segment के वैल्यू पॉइंट पर लाती है। Classic 1.0L MT (₹10L) डेली यूज़ के लिए काफी है, इसमें 6 airbags, ESC, ABS, hill hold, wired CarPlay + Android Auto वाली 17.7cm touchscreen और असली Skoda वाला 521L boot मिलता है। Signature 1.0L MT (₹13.34L) पर आकर ये बेसिक लगना बंद हो जाती है, यहाँ wireless CarPlay वाली 17.7cm touchscreen, climatronic AC, rain sensors, auto headlamps, electric sunroof, R16 alloys और ambient lighting मिलते हैं। Sportline 1.0L (₹13.55L) में glossy black styling, sport seats, R17 alloys और Crystalline LED projector headlamps जुड़ जाते हैं। Prestige 1.0L MT (₹15.29L) में 20.32cm Virtual Cockpit, ventilated front seats, leatherette, subwoofer वाला 8-spk Skoda Sound और electric driver seat मिलती है। 1.5L Monte Carlo DSG (₹18.19L) सबसे ऊपर है, इसमें 150 PS turbo, DSG auto और Red Monte Carlo styling pack मिलता है। ज़्यादातर बायर्स Signature 1.0L MT (₹13.34L) पर आते हैं, यहाँ wireless CarPlay, climatronic, sunroof, alloys और 6 airbags स्टैंडर्ड मिलते हैं, और Prestige 1.0L MT की ventilated seats, Virtual Cockpit, leatherette और 8-spk premium audio के लिए ~₹1.95L एक्स्ट्रा नहीं देने पड़ते।

    और देखें
    स्लाविया 1.0 लीटर क्लासिक(बेस मॉडल)999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 20.32 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड10 लाख*
    टॉप सेलिंग
    स्लाविया 1.0 लीटर सिग्नेचर999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 20.32 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड
    13.34 लाख*
    स्लाविया 1.0 लीटर स्पोर्टलाइन999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 20.32 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड13.55 लाख*
    स्लाविया 1.0 लीटर सिग्नेचर एटी999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 18.73 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड14.34 लाख*
    स्लाविया 1.0 लीटर स्पोर्टलाइन एटी999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 18.73 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड14.55 लाख*
    स्लाविया 1.0 लीटर मोंटे कार्लो999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 20.32 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड15 लाख*
    स्लाविया 1.0 लीटर प्रेस्टीज999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 20.32 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड15.29 लाख*
    स्लाविया 1.5 लीटर स्पोर्टलाइन डीएसजी1498 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.36 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड16.19 लाख*
    स्लाविया 1.0 लीटर प्रेस्टीज एटी999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 18.73 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड16.54 लाख*
    स्लाविया 1.0 लीटर मोंटे कार्लो एटी999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 18.73 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड16.69 लाख*
    स्लाविया 1.5 लीटर प्रेस्टीज डीएसजी1498 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.36 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड18.04 लाख*
    स्लाविया 1.5 लीटर मोंटे कार्लो डीएसजी(टॉप मॉडल)1498 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.36 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड18.19 लाख*
    सभी वेरिएंट देखें

    स्कोडा स्लाविया रिव्यू

    कारदेखो एक्सपर्ट
    “ स्लाविया उन लोगों के लिए एक बेहतर ऑप्शन है जो बिना कंफर्ट से समझौता किए एक डायनैमिक सा पैकेज लेना चाहते हैं। ”

    स्कोडा स्लाविया एक कॉम्पैक्ट सेडान है जिसकी कीमत 10.69 लाख रुपये से लेकर 18.69 लाख रुपये के (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसका मुकाबला फोक्सवैगन वर्टस,होंडा सिटी और हुंडई वरना से है। इसका जुड़ाव यूरोप से होने की वजह से आपको इसमें स्पोर्टी ड्राइव एक्सपीरियंस तो मिलेगा ही साथ ही इसमें स्पेस,फीचर्स,प्रैक्टिकेलिटी,कंफर्ट और सेफ्टी की भी कोई कमी नहीं है। मगर क्या इस कार में समझौतों की भी कोई गुंजाइश नजर आती है? ये जानेंगे इस रिव्यू में:

    और देखें

    Exterior

    स्कोडा स्लाविया के डिजाइन में एक यूरोपियन टच नजर आता है। इसे आकर्षक दिखाने के लिए जबरदस्ती के एलिमेंट्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है और ये अपने सिंपल डिजाइन के कारण भी काफी आकर्षक लगती है। 

    इसके फ्रंट में इन्वर्टेड एल शेप्ड डेटाइम रानिंग लाइट्स के साथ हेडलाइट क्लस्टर दिया गया है और इसमें दिए गए एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स काफी प्रीमियम नजर आते हैं। मगर आपको इसमें हेलोजन टर्न इंडिकेटर्स और फॉग लैंप्स मिलेंगे। सबसे अच्छी बात ये है कि इसकी हेडलाइट की ​इंटेसिटी और थ्रो काफी शानदार है जो खराब मौसम में अच्छी परफॉर्मेंस देता है। 

    Exterior
    Exterior

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें स्लोपिंग रूफलाइन दी गई है मगर दूसरी कारों से अलग ये टेलगेट तक स्मूद तरीके से फ्लो होती है। स्लाविया में 179 मिलीमतीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है जिससे ये अपने सेगमेंट में सबसे ऊंची कार के तौर पर शामिल होती है। इससे इससे स्टांस पर कोई असर नहीं पड़ता है। इसमें कोई कट या क्रीज नहीं दी गई है और यहां से इसके डिजाइन को सिंपल और क्लासी रखा गया है। यहां तक कि इसमें दिए गए 16 इंच के अलॉय व्हील्स भी काफी शानदार नजर आते हैं और स्लाविया की पर्सनेटलिटी पर काफी फबते भी हैं। 

    Exterior

    इसका रियर डिजाइन भी काफी अच्छा है। इसमें फैंसी सा कनेक्टेड टेल लाइट सेटअप नहीं दिया गया है मगर आपको टेललाइट्स को क्रोम स्ट्रिप कनेक्ट कर रही है जो कार के रियर क्वार्टर तक एक्सटेंड हो रही है। इसके बंपर पर हनीकॉम्ब मैश इंसर्ट्स भी दिए गए हैं जिससे इसका डिजाइन काफी आकर्षक लगता है। 

    इसका ओवरऑल डिजाइन तो उतना स्पोर्टी नहीं है मगर फिर भी लोगों को ये पसंद आएगी। यदि आपको इसमें स्पोर्टीनेस चाहिए तो आप इसका मॉन्टे कार्लो एडिशन ले सकते हैं जिसमें कुछ स्पोर्टी एलिमेंट्स दिए गए हैं। 

    और देखें

    Interior

    इसके केबिन एक्सपीरियंस की बात करने से पहले इसके केबिन में जाने और उससे बाहर आने के बारे में बात करें तो बता दें कि यदि आप एसयूवी कारों में बैठने के आदी हैं तो फिर इस मामले में आपको स्लाविया में उतना कंफर्ट नहीं मिलेगा क्योंकि ये एक ऊंची नहीं है। ऐसे में आपको केबिन में जाने के लिए झुकना पड़ता है और इसमें घर के बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी आती है। 

    मगर एकबार केबिन में दाखिल होने के बाद आपको इस कार में स्पेस,कंफर्ट और प्रैक्टिकैलिटी के मोर्चे पर कोई कमी महसूस नहीं होगी। इसमें ड्युअल टोन थीम दी गई है जो काफी रिच फीलिंग देती है। ब्लैक और बैज एलिमेंट्स होने के अलावा इसमें पियानो ब्लैक इंसर्ट्स और गोल्डिश स्लैट दी गई है जो डैशबोर्ड को दो भागों में बांट देती है और एलिमेंट्स के इस ट्रीटमेंट और कॉम्बिनेशन हमें काफी पसंद आए। 

    Interior

    आपको इसमें स्टीयरिंग, सेंट्रल आर्मरेस्ट और सीटों पर लैदरेट जैसे प्रीमियम टचपॉइन्ट्स दिए गए हैं और इसमें स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स पर मैटेलिक नॉब की डीटेलिंग भी दी गई है जो हमें काफी पसंद आई। इसके डैशबोर्ड पर हार्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। 

    इसमें सेंट्रल एसी वेंट्स के आसपास फिटिंग थोड़ी और बेहतर हो सकती थी। आप एक 18 लाख रुपये तक की कार में ऐसी चीजों की उम्मीद नहीं करते हैं और खासतौर पर स्कोडा की कार से तो बिल्कुल नहीं। 

    Interior

    कंफर्ट के मोर्चे पर स्लाविया काफी इंप्रेस करती है। इसकी सीटें काफी कंफर्टेबल है और यहां हर कद काठी के लोग आराम से बैठ सकते हैं। इसके साथ ही एक अच्छी ड्राइविंग पोजिशन पर आने के लिए आपको कुछ एडजस्टमेंट भी मिलेंगे। यही चीज इसकी रियर सीटों पर भी लागू होती है जो काफी कंफर्टेबल है मगर यहां बस दो लोग ही बैठ सकते हैं।

    यदि इसकी रियर सीटों पर तीन लोग बैठ जाएं तो उनको सिकुड़कर बैठना पड़ेगा और सेंट्रल हेडरेस्ट होने के बावजूद मिडिल पैसेंजर को उतना कंफर्ट नहीं मिलेगा जिसके दो कारण है। पहला तो ये कि इसका केबिन उतना चौड़ा नहीं है और दूसरा इसकी सीटें कुछ इस तरह से डिजाइन की गई है कि यहां केवल दो लोग के हिसाब से ही कंफर्ट मिलेगा। 

    Interior
    Interior

    स्लाविया में दो 6 फुट तक के लंबे लोग एकदूसरे के आगे पीछे आराम से बैठ सकते हैं और इसमें लंबे लोगों को भी अच्छा स्पेस मिल जाता है। इसके अलावा इसका सीट बेस थोड़ा ऊंचा है जिससे आपको अच्छा अंडरथाई सपोर्ट मिल जाता है। 

    प्रैक्टिकैलिटी

    Interior

    एक प्रैक्टिकल फैमिली व्हीकल के हिसाब से स्लाविया में हर चीज सही नजर आती है। इसके चारो दरवाजों पर 1 लीटर तक के बॉटल होल्डर दिए गए हैं और साथ ही इसके सेंटर कंसोल में दो कपहोल्डर्स भी दिए गए हैं। 

    Interior

    इसके गियर लिवर के पीछे ही आपको एक छोटा ओपन स्टोरेज भी दिया गया है जिसमें चाबी रखी जा सकती है। वहीं गियर लिवर के आगे वायरलेच चार्जर के लिए पैड भी दिया गया है। साथ ही यहां रबर का फ्लोर भी दिया गया है जिससे चाबी जैसी चीजें अपनी जगह पर रहती है। इसके अलावा इसमें सेंट्रल आर्मरेस्ट के नीचे कबी स्पेस और अच्छे साइज का ग्लव बॉक्स दिया गया है। 

    इसमें रियर पैसेंजर्स के लिए पॉकेट्स,एक फोन रखने के लिए जगह और मैग्जीन या टेबलेट रखने के लिए भी स्पेस दिया गया है। इसके रियर सेंट्रल आर्मरेस्ट में दो कपहोल्डर्स दिए गए हैं। चार्जिंग के लिए इसके फ्रंट और रियर में दो टाइप सी पोर्ट्स के साथ सेंट्रल टनल में 12 वोल्ट का सॉकेट दिया गया है। 

    फीचर्स 

    Interior

    स्कोडा की ये सेडान उस सेगमेंट में आती है जिसमें काफी सारे फीचर्स दिए जाते हैं और स्लाविया इस मामले में भी किसी से कम नहीं है। इसमें काफी मॉर्डन फीचर्स दिए गए हैं जिनमें ड्युअल डिजिटल स्क्रीन्स,कीलेस एंट्री,क्रूज कंट्रोल,ऑटोमैटिक ओआरवीएम्स और आईआरवीएम्स,वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स,सनरूफ और रियर एसी वेंट्स शामिल हैं। 

    इसमें दिया गया 10 इंच इंफोटेनमेंट वैसे ही काम करता है जैसा उसे करना चाहिए। इसका यूजर इंटरफेस फ्रैंडली है और ग्राफिक्स अच्छे और आपके फोन से इसे कनेक्ट करने के लिए एंड्रॉयड ऑटो एवं एपल कारप्ले दिया गया है जिसकी फंक्शनेलिटी काफी अच्छी है। म्यूजिक पसंद करने वालों के लिए स्कोडा ने इसमें 8 स्पीकर साउंड सिस्टम दिया है जिसका साउंड काफी अच्छा है और हाई वॉल्यूम पर क्लीयर सुनाई देता है। 

    Interior

    इसमें ड्राइवर के लिए 8 इंच की डिजिटल डिस्प्ले दी गई है जिसमें देखने के लिए काफी तरह के मोड्स दिए गए हैं। इंफोटेनमेंट की तरह इसके ग्राफिक्स भी अच्छे हैं और ​इसपर ट्रिप डीटेल्स और फ्यूल एफिशिएंसी जैसी रेगुलर इंफॉर्मेशन डिस्प्ले होती है। 

    Interior

    इसके एसी के लिए ऑटोमैटिक कंट्रोल भी दिए गए हैं जो कि प्रभावी रूप से काम करता है। लेकिन स्कोडा को इसके लिए नॉब्स या बटन देने चाहिए थे क्योंकि कार ड्राइव करते वक्त टच सेंसिटिव पैनल का इस्तेमाल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। 

    एक और चीज जो इसमें बेहतर हो सकती थी वो है रिवर्सिंग कैमरा। इसका रेजोल्यूशन उतना साफ नहीं है और इसमें डायनैमिक गाइडलाइन भी नहीं दी गई है। इन दो कमियों के अलावा तो स्लाविया में और दूसरे किसी फीचर में कमी नजर नहीं आती है। 

    Interior

    इसमें ऑटोनॉमस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम का फीचर नहीं दिया गया है जो कि वरना में मिलता है। मगर इंडियन ड्राइविंग कंडीशन के हिसाब इनका ना होना कोई बड़ी कमी नहीं कहा जा सकता है। 

    और देखें

    Safety

    स्लाविया में बेस वेरिएंट से ही आपको 6 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर डिफॉगर और एबीएस के साथ ईबीडी और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इन सब सेफ्टी फीचर्स के अलावा 2023 में स्लाविया को ग्लोबल एनकैप की ओर से 5 स्टार क्रैश टेस्ट सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। 

    और देखें

    Boot Space
    Boot Space

    स्लाविया सेडान में 521 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है जिसमें काफी लगेज रखा जा सकता है। आप इसमें एक फुल साइज सूटकेस,एक मीडियम साइज और एक छोटा सूटकेस के साथ साथ डफल और लैपटॉप बैग्स रख सकते हैं। बूट चौड़ा होने के कारण आप इसमें शॉपिंग बैग्स भी साइड में रख सकते हैं। 

    यदि आपकी रियर सीटों को फोल्ड भी कर सकते हैं जिसमें ज्यादा सामान रखा जा सकता है। 

    और देखें

    Performance
    Performance

    अक्टाविया की तरह स्लाविया भी एक ऐसी कार है जिसे ड्राइव करने में मजा आता है। इसके इंजन,ट्रांसमिशन और चेसिस के कॉम्बिनेशन के कारण ही इसे ड्राइव करने में मजा आता है। हमनें इसके 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन वाले मॉडल को टेस्ट किया था जो कि काफी पावरफुल और रिफाइंड है। इसका एक्सलरेशन काफी दमदार है लेकिन इस चीज से आपको डर नहीं लगेगा। ये कार आसानी से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है और सिटी और हाईवे पर ओवरटेकिंग के लिए आपको जरूरत की पावर मिल जाती है। 

    ये धीमे ट्रैफिक में स्ट्रगल नहीं करती है और 100 से 120 की स्पीड के दौरान भी आराम से ड्राइव की जा सकती है। इसमें दो ट्रांसमिशन ऑप्शंस: 6 स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड ड्युअल क्लच ऑटोमैटिक शामिल है। इसका 7 स्पीड ड्युअल क्लच ऑटोमैटिक मॉडल उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है जो परफॉर्मेंस से समझौता ना करते हुए ऑटोमैटिक की सुविधा पाना चाहते हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि ये ना सिर्फ कम स्पीड पर रूमूद महसूस होता है बल्कि तेज स्पीड के दौरान भी फुर्तिला नजर आता है।

    Performance
    Performance

    हालांकि कम स्पीड पर गियर डाउन होने पर आपको जर्क महसूस होगा मगर ये चीज उतना परेशान नहीं करती है। इसके अलावा इसमें पैडल शिफ्टर भी दिया गया है और गियरबॉक्स के लिए डेडिकेटेड स्पोर्ट्स मोड भी दिया गया है। इसका ट्रांसमिशन गियर को हाई आरपीएम पर भी होल्ड करके रखता है। इससे ओवरटेकिंग आसान बन जाती है। 

    Performance

    फ्यूल एफिशिएंसी की बात करें तो टर्बो पेट्रोल इंजन वाली कारें उतना अच्छा माइलेज नहीं देती है। मगर स्लाविया के केस में ऐसा नहीं है। इसमें सिलेंडर डिएक्टिवेशन टेक्नोलॉजी दी गई है जो कम लोड होने पर चार में से दो सिलेंडर को बंद कर देती है जिससे अच्छा माइलेज मिलता है।

    Performance

    स्लाविया ने सिटी में हमें 14 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दिया तो वहीं हाईवे पर इसने 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दिया। इसका मैनुअल वेरिएंट सिटी में 13.04 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है तो वहीं हाईवे पर ये 18.66 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। यदि आपको सुविधा,परफॉर्मेंस और बेहतर माइलेज चाहिए तो थोड़े एक्सट्रा पैसे खर्च कर इसका ऑटोमैटिक वेरिएंट ही चुनें। 

    और देखें

    Ride and Handling

    स्लाविया के सस्पेंशन सेटअप भी फन टू ड्राइव एक्सपीरियंस देने में काफी मदद करते हैं मगर इसका मतलब ये ये नहीं कि ये कार कंफर्टेबल नहीं है। आपको इसकी राइड क्वालिटी से ज्यादा शिकायत नहीं रहेगी क्योंकि इसके सस्पेंशन गड्ढों और स्पीड ब्रेकर्स का सामना आराम से कर लेते हैं जिससे केबिन में झटके महसूस नहीं होते हैं। हालांकि खराब सड़कों पर चलते वक्त उसका अहसास आपको जरूर होगा मगर आपको केबिन में मूवमेंट महसूस नहीं होगा जो आपको परेशान कर सके। 

    आप लगभग सभी गड्ढों के ऊपर से आराम से गुजर जाएंगे  और स्लाविया में दिया गया 179 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस के रहते आप बड़े स्पीड ब्रेकर्स के ऊपर से भी आराम से गुजर सकते हैं। हालांकि इसके बावजूद भी आपको सावधानी से और धीरे कार ड्राइव करनी होगी। 

    Ride and Handling

    स्मूद सड़कों पर आपको इस कार को ड्राइव करने में पूरा कॉन्फिडेंस मिलेगा। हाईवे पर ये स्थिर होकर चलती है और गड्ढे आने पर भी इसका मोमेंटम टूटता नहीं है। ऐसे में लंबे सफर के दौरान आपको और आपकी फैमिली को कोई दिक्कत नहीं आएगी। 

    आपको कॉर्नर्स पर भी इसे ड्राइव करने में उतना ही आनंद आएगा क्योंकि ये अपनी लाइन पकड़कर चलती है और बॉडी रोल कंट्रोल में रहता है और इसके स्टीयरिंग व्हील का वजन आपको पूरा कॉन्फिडेंस देता है। 

    और देखें

    skoda slavia review

    स्कोडा स्लाविया तीन वेरिएंट्स: एक्टिव, एम्बिशन और स्टाइल में उपलब्ध है। इसमें 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन केवल स्टाइल वेरिएंट में ही मिलेगा। इस वेरिएंट 1.0 लीटर मैनुअल और ऑटोमैटिक का ऑप्शन भी रखा गया है। 

    और देखें

    Verdict

    स्लाविया में फन टू ड्राइव और फैमिली फ्रेंडली कार का एक परफैक्ट बैलेंस देखने को मिलता है। इसमें चार लोगों के लिए स्पेस,कंफर्ट,प्रैक्टिकैलिटी और सेफ्टी मिलती है और इसी के साथ आपको फन टू ड्राइव एकसपीरियंस भी मिलता है। 

    हालांकि इसकी केबिन कवालिटी कुछ जगहो पर बेहतर हो सकती थी और और रियर सीट पर तीन लोगों के बैठने जितना स्पेस नहीं मिलता है। यदि आपका परिवार बड़ा है और आपकी कार के रेगुलर तौर पर पीछे तीन पैसेंजर्स बैठना चाहते हैं तो आप इसी कीमत पर दूसरी कॉम्पैक्ट एसयूवी कारें देख सकते हैं। इसके अलावा यदि आपको ज्यादा प्रीमियम केबिन एक्सपीरियंस चाहिए और क्वालिटी से भी कोई समझौता नहीं करना है तो आप हुंडई वरना या होंडा सिटी ले सकते हैं। 

    Verdict

    मगर आप स्पोर्टी ड्राइविंग के शौकीन है और साथ ही अपनी फैमिली को भी कंफर्टेबल रखना चाहते हैं तो फिर आप स्लाविया ले सकते हैं। आपको इसमें एसयूवी कार जैसा ही ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा और ये खराब सड़कों का सामना आराम से कर लेती है। 

    यदि आपके पास बजट कम है और आप थोड़ी कम परफॉर्मेंस से समझौता करने के लिए तैयार है तो आप इसका 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन वाला वेरिएंट भी ले सकते हैं। कम पावर आउटपुट देने के बावजूद भी ये एक ऑल राउंडर है और इस वेरिएंट के साथ आपको एक अच्छा पैकेज तो मिल ही रहा है। 

    और देखें

    स्कोडा स्लाविया की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • इंप्रेसिव रोड प्रजेंस
    • हाई ग्राउंड क्लीयरेंस
    • अच्छा खासा बूट स्पेस
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • इंटीरियर क्वालिटी
    • बैक सीट पर तीन लोगों के लिए स्पेस की कमी
    • रिवर्स कैमरा क्वालिटी

    स्कोडा स्लाविया कंपेरिजन

    स्कोडा स्लाविया
    स्कोडा स्लाविया
    Rs.10 - 18.19 लाख*
    फॉक्सवेगन वर्टस
    फॉक्सवेगन वर्टस
    Rs.10.50 - 19.20 लाख*
    स्कोडा कुशाक
    स्कोडा कुशाक
    Rs.10.69 - 18.99 लाख*
    हुंडई वरना
    हुंडई वरना
    Rs.10.99 - 18.41 लाख*
    होंडा सिटी
    होंडा सिटी
    Rs.12 - 21.36 लाख*
    स्कोडा कायलाक
    स्कोडा कायलाक
    Rs.7.59 - 12.99 लाख*
    टाटा सिएरा
    टाटा सिएरा
    Rs.11.49 - 21.29 लाख*
    किया सेल्टोस
    किया सेल्टोस
    Rs.11 - 21.82 लाख*
    रेटिंग4.4User Review (353)रेटिंग4.5User Review (479)रेटिंग4.8User Review (12)रेटिंग4.6User Review (22)रेटिंग4.7User Review (11)रेटिंग4.6User Review (315)रेटिंग4.7User Review (325)रेटिंग4.6User Review (53)
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक
    इंजन999 सीसी - 1498 सीसीइंजन999 सीसी - 1498 सीसीइंजन999 सीसी - 1498 सीसीइंजन1482 सीसी - 1497 सीसीइंजन1498 सीसीइंजन999 सीसीइंजन1497 सीसी - 1498 सीसीइंजन1482 सीसी - 1497 सीसी
    फ्यूल टाइपपेट्रोलफ्यूल टाइपपेट्रोलफ्यूल टाइपपेट्रोलफ्यूल टाइपपेट्रोलफ्यूल टाइपपेट्रोलफ्यूल टाइपपेट्रोलफ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोलफ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोल
    पावर114 - 147.51 बीएचपीपावर113.98 - 147.51 बीएचपीपावर114 - 147.51 बीएचपीपावर113.18 - 157.57 बीएचपीपावर119.35 - 125 बीएचपीपावर114 बीएचपीपावर105 - 158 बीएचपीपावर113 - 158 बीएचपी
    माइलेज18.73 से 20.32 किमी/लीटरमाइलेज18.12 से 20.8 किमी/लीटरमाइलेज18.72 से 19.76 किमी/लीटरमाइलेज-माइलेज27.26 किमी/लीटरमाइलेज19.05 से 19.68 किमी/लीटरमाइलेज-माइलेज-
    बूट स्पेस521 लीटरबूट स्पेस521 लीटरबूट स्पेस385 लीटरबूट स्पेस528 लीटरबूट स्पेस506 लीटरबूट स्पेस446 लीटरबूट स्पेस622 लीटरबूट स्पेस447 लीटर
    एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग6-7एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग6
    जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग5 स्टारजीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग5 स्टारजीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग5 स्टारजीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग5 स्टारजीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-
    वर्तमान में देख रहे हैंस्लाविया बनाम वर्टसस्लाविया बनाम कुशाकस्लाविया बनाम वरनास्लाविया बनाम सिटीस्लाविया बनाम कायलाकस्लाविया बनाम सिएरास्लाविया बनाम सेल्टोस

    स्कोडा स्लाविया न्यूज

    • आर्टिकल्स जरूर पढ़ें

    स्कोडा स्लाविया यूज़र रिव्यू

    4.4/5
    पर बेस्ड353 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (353)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (115)
    • कंफर्ट (144)
    • माइलेज (66)
    • इंजन (92)
    • इंटीरियर (83)
    • स्पेस (38)
    • कीमत (60)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • critical
    • s
      sahil on जून 29, 2026
      5
      Best Car Superb
      Best car i had ever driven in my life suspension performance overall everything was fantastic, or we can say superb car, hats off to the engine performance, the car and everything i become the fan of this machine skoda slavia, the legend i owned the sportsline varient and i got mad after holding the steering wheel by the power.
      और देखें
    • सागर कुमार markam on जून 26, 2026
      4.8
      Skoda Silva
      The Skoda Slavia base model proves that simplicity can still be premium. Built for comfort, designed to impress. Every journey feels premium in the Skoda Slavia. Confidence comes from standard. Smart choice, stylish drive. where performance meets practicality. The perfect blend of style, comfort, and value.
      और देखें
    • s
      sree on जून 01, 2026
      4.5
      Good Car For The Cost
      Knowing the car for a period. It's stylish and much comfortable. Performance is better in all way. Better for long and city drive. Interior is more silent and comfortable for co-passengers which provide a comfortable drive all over. The performance noticed was well good. I think shortage in expected mileage will drop in city drive.
      और देखें
    • n
      nivesh dwivedi on मई 07, 2026
      5
      Superb This Car
      Mujhe ye car bahut pasand hai. Mai 2025 ke November me isko liya tha or recently abhi mai second car bhi li hai. Long ho ya short city ride ho ya highway, ye har jagah ke liye ek dam ready hoti hai. Pahad par jao, long drive par jao, office jao but ye apko nirash nhi krti or is budget me ye apne aap me tabahi hai. Is liye ye pocket friendly or mere liye to meri super car yahi hai. Thanks to skoda.
      और देखें
      2
    • p
      prince gupta on अप्रैल 25, 2026
      4.8
      This Is The Greatest Ever Car In My Life
      This is the great car ever. very interesting interior and very good looking exterior. The car is really looking like a BMW it's crazy. I think this car is budget friendly also and very comfortable to drive, that's great over all dream car. i suggested everyone to buy this car. superb fantastic great, really I have no words how to express my feelings. steering is my love OMG great job.
      और देखें
      2 1
    • सभी स्लाविया रिव्यूज देखें

    स्कोडा स्लाविया माइलेज

    स्कोडा स्लाविया केवल एक पेट्रोल फ्यूल ऑप्शन में उपलब्ध है। स्कोडा स्लाविया का माइलेज 18.73 किमी/लीटर से 20.32 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ है।

    फ्यूल टाइपट्रांसमिशनएआरएआई माइलेज
    पेट्रोलमैनुअल20.32 किमी/लीटर
    पेट्रोलऑटोमेटिक19.36 किमी/लीटर

    स्कोडा स्लाविया वीडियो

    • शॉर्ट्स
    • Skoda Slavia Review | SUV choro, isse lelo! |14:29
      Skoda Slavia Review | SUV choro, isse lelo! |
      1 साल पहले58.3K व्यूज
    • Skoda Slavia Review & First Drive Impressions - SUVs के जंगल में Sedan का राज! | CarDekho.com16:03
      Skoda Slavia Review & First Drive Impressions - SUVs के जंगल में Sedan का राज! | CarDekho.com
      3 साल पहले34.3K व्यूज
    • Can It Cross 200kmph?
      Can It Cross 200kmph?
      1 साल पहले2 व्यूज
    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      स्कोडा स्लाविया प्रश्न और उत्तर

      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) स्कोडा स्लाविया की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में स्लाविया की ऑन-रोड कीमत 11,16,837 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) स्कोडा स्लाविया पर अगस्त महीने में चल रहे लेटेस्ट ऑफर्स कौन से हैं?
      A ) अगस्त 2026 के महीने में दिल्ली में स्कोडा स्लाविया पर 2 ऑफ़र उपलब्ध है।
      Q ) स्लाविया और वर्टस में से कौनसी कार ज्यादा बेहतर है ?
      A ) स्लाविया की कीमत 10 लाख रुपये एक्स-शोरूम और वर्टस की कीमत 10.50 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. दोनों कारों को प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन के आधार पर यहां कंपेयर करें।.
      Q ) स्कोडा स्लाविया के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 10.37 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से स्कोडा स्लाविया की ईएमआई ₹21,928 रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹1.15 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Ravibhasin asked on 2 Nov 2024
      Q ) Which is better skoda base model or ciaz delta model ?
      By CarDekho Experts on 2 Nov 2024

      A ) The Maruti Suzuki Ciaz Delta offers better value with more features and space, m...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Anmol asked on 24 Jun 2024
      Q ) What is the seating capacity of Skoda Slavia?
      By CarDekho Experts on 24 Jun 2024

      A ) The Skoda Slavia has seating capacity of 5.

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Devyanisharma asked on 10 Jun 2024
      Q ) What is the drive type of Skoda Slavia?
      By CarDekho Experts on 10 Jun 2024

      A ) The Skoda Slavia has Front Wheel Drive (FWD) drive type.

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Anmol asked on 5 Jun 2024
      Q ) What is the ground clearance of Skoda Slavia?
      By CarDekho Experts on 5 Jun 2024

      A ) The ground clearance of Skoda Slavia is 179 mm.

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Anmol asked on 20 Apr 2024
      Q ) Is there any offer available on Skoda Slavia?
      By CarDekho Experts on 20 Apr 2024

      A ) Offers and discounts are provided by the brand or the dealership and may vary de...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      प्रशन
      ईएमआई की गणना करें
      आपकी मासिक ईएमआई
      26,197ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      स्कोडा स्लाविया ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      भारत में स्लाविया की कीमत

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.11.99 - 22.43 लाख*
      मुंबईRs.11.55 - 21.22 लाख*
      पुणेRs.11.55 - 21.22 लाख*
      हैदराबादRs.11.83 - 22.08 लाख*
      चेन्नईRs.11.73 - 22.26 लाख*

      ट्रेंडिंग स्कोडा कारें

      • अपकमिंग

      पॉपुलर सेडान कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      सभी लेटेस्ट सेडान कारें देखें

      पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें

      अगस्त ऑफर देखें

      स्कोडा स्लाविया लेटेस्ट अपडेट

      • 21 जुलाई 2026: Skoda Auto India ने Slavia के मोंटे कार्लो एडिशन के लिए नए कलर ऑप्शन पेश किए हैं।
      और देखें
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है