• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट Vs टाटा टियागो ईवी : इनमें से कौनसी टाटा ईवी को खरीदना होगा बेहतर?

    टियागो ईवी के मुकाबले पंच ईवी एक आकर्षक अपग्रेड लगती है 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 02, 2026 11:54 ist
    info icon
    published onMar 02, 2026 11:53 IST
    last updated onMar 02, 2026 11:54 IST
    4.3K Views
    • Write a कमेंट

    Tata Punch EV Vs Tata Tiago EV

    टाटा मोटर्स ने नई पंच ईवी फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस गाड़ी में कई सारे नए अपडेट दिए गए हैं और इसकी कीमत में भी कटौती की गई है। पंच ईवी की कम प्राइस ने अब टियागो ईवी के लिए बड़ा खतरा पैदा कर दिया है, जो कि सस्ती कार खरीदने वालों के लिए अच्छी चॉइस थी। क्या आपको नई टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट को घर लाना चाहिए? चलिए जानते हैं इस कंपेरिजन के जरिए :-  

    कीमत 

    मॉडल 

    पंच ईवी फेसलिफ्ट 

    टियागो ईवी  

    कीमत (बैटरी रेंटल स्कीम के साथ)

    6.49 लाख रुपये + 2.6 रुपये प्रति किलोमीटर 

    -

    कीमत (बैटरी रेंटल स्कीम के बिना)

    9.69 लाख रुपये से 12.59 लाख रुपये 

    7.99 लाख रुपये से 11.14 लाख रुपये 

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम पैन-इंडिया के अनुसार हैं।

    • हालांकि, पंच ईवी की कीमत काफी कम रखी गई है,इसके बेस वेरिएंट की प्राइस टियागो ईवी के बेस वेरिएंट से 1.7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) ज्यादा है। 

    • इन दोनों गाड़ियों के टॉप वेरिएंट के बीच अंतर 1.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है, जिसमें से पंच ईवी ज्यादा महंगी कार है।  

    • टाटा अपनी पंच इलेक्ट्रिक कार को बैटरी रेंटल स्कीम के साथ पेश कर रही है, जिसके चलते इसकी कीमत 6.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) + 2.6 रुपये प्रति किलोमीटर कम हो गई है। बैटरी रेंटल स्कीम के साथ इसकी कीमत टियागो ईवी से कम है।

    साइज 

    डाइमेंशन 

    टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट 

    टाटा टियागो ईवी 

    अंतर  

    लंबाई 

    3880 मिलीमीटर

    3769 मिलीमीटर

    +111 मिलीमीटर

    चौड़ाई 

    1742 मिलीमीटर

    1677 मिलीमीटर

    +65 मिलीमीटर

    ऊंचाई 

    1622 मिलीमीटर

    1536 मिलीमीटर

    +86 मिलीमीटर

    व्हीलबेस 

    2445 मिलीमीटर

    2400 मिलीमीटर

    + 45 मिलीमीटर

    बूट स्पेस 

    366 लीटर

    240 लीटर

    +126 लीटर

    • माइक्रो एसयूवी कार होने के नाते पंच ईवी की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई टियागो ईवी से ज्यादा है। 

    Tata Punch EV

    Tata Tiago EV

    • इसके व्हीलबेस का साइज टियागो ईवी से 45 मिलीमीटर ज्यादा है, जिसके चलते इसमें बेहतर लेगरूम स्पेस मिल पाती है। 

    Tata Punch EV

    Tata Tiago EV

    • टियागो ईवी के मुकाबले पंच इलेक्ट्रिक कार में ज्यादा बूट स्पेस (366 लीटर) मिलती है।

    Tata Punch EV

    Tata Tiago EV

    कलर ऑप्शन 

    टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट 

    टाटा टियागो ईवी 

    प्रिस्टाइन व्हाइट

    प्रिस्टाइन व्हाइट

    सुपरनोवा कॉपर 

    सुपरनोवा कॉपर 

    प्योर ग्रे 

    डेटोना ग्रे 

    एम्पावर्ड ऑक्साइड 

    टील ब्लू 

    कैरेमल 

    एरिजोना ब्लू  

    फियरलेस येलो 

    चिल लाइम 

    बंगाल राउज 

    -

    • पंच ईवी के साथ सात कलर ऑप्शन मिलते हैं, जबकि टियागो ईवी में छह कलर की चॉइस दी गई है। इन दोनों कार में प्रिस्टाइन व्हाइट और सुपरनोवा कॉपर शेड दिए गए हैं।  

    • नई टाटा पंच इलेक्ट्रिक गाड़ी में कैरेमल (डार्क ऑरेंज), बंगाल राउज (रेड) और फियरलेस येलो जैसे वाइब्रेंट कलर ऑप्शन दिए गए हैं। 

    • जबकि, टियागो ईवी में चिल लाइम (नियॉन येलो) और टील ब्लू शेड दिए गए हैं। 

    • इन दोनों गाड़ियों में वेरिएंट अनुसार मोनोटोन और डुअल-टोन कलर ऑप्शन दिए गए हैं। 

    यहां देखें पंच ईवी फेसलिफ्ट के कलर ऑप्शन से जुड़ी जानकारी

    फीचर 

    फीचर 

    टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट

    टाटा टियागो ईवी 

    ऑटो हेडलैंप्स

    ✅ (एलईडी)

    ✅ (प्रोजेक्टर हैलोजन)  

    फॉगलैंप्स

    ✅(एलईडी)

    टेललैंप्स

    कनेक्टेड एलईडी 

    हैलोजन 

    व्हील्स 

    16-इंच अलॉय व्हील्स 

    14-इंच स्टाइलिश स्टील व्हील्स 

    रूफ रेल्स 

    हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट 

    वेंटिलेटेड फ्रंट सीट

    इंफोटेनमेंट 

    10.25-इंच टचस्क्रीन 

    10.25-इंच टचस्क्रीन

    वायरलेस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो

    इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

    10.25-इंच डिजिटल 

    सेमी-डिजिटल

    वायरलेस फोन चार्जर

    ❌

    साउंड सिस्टम 

    4-स्पीकर 

    4-स्पीकर

    ऑटो डिमिंग आईआरवीएम 

    ❌

    क्रूज कंट्रोल 

    क्लाइमेट कंट्रोल (एसी)

    ऑटोमेटिक 

    ऑटोमेटिक 

    कीलेस एंट्री 

    सनरूफ

    सिंगल-पेन 

    ❌

    फ्रंट और रियर सेंटर आर्मरेस्ट 

    ❌

    ड्राइव मोड 

    3 (ईको/नॉर्मल/स्पोर्ट)

    2 (नॉर्मल/स्पोर्ट)

    कूल्ड ग्लवबॉक्स 

    कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी 

    एयरबैग 

    6

    2

    पार्किंग सेंसर

    रियर 

    रियर 

    पार्किंग कैमरा

    360-डिग्री 

    रियर 

    ईएससी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल) 

    रेन सेंसिंग वाइपर 

    रियर डिफॉगर

    टीपीएमएस (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम)  

    • टियागो ईवी में सभी जरूरी फीचर दिए गए हैं, जबकि पंच ईवी में कई मॉडर्न फीचर मिलते हैं जिसमें 10.25-इंच फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़े अलॉय व्हील्स, 3 ड्राइव मोड, वॉइस-एनेबल्ड इलेक्ट्रिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और ऑल अराउंड एलईडी लाइटिंग शामिल है।

    Tata Punch EV

    Tata Tiago EV

    • सुरक्षा के मामले में टियागो ईवी कार पंच ईवी फेसलिफ्ट से काफी पीछे है। टियागो ईवी में डुअल एयरबैग्स और रिवर्स पार्किंग कैमरा दिया गया है, जबकि पंच ईवी में 6 एयरबैग्स और 360 डिग्री कैमरा मिलता है। इस एसयूवी कार में हिल डिसेंट कंट्रोल और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक भी दिए गए हैं, जो कि इस हैचबैक कार के साथ नहीं मिलते हैं।

    Tata Punch EV

    Tata Tiago EV

    इलेक्ट्रिक पावरट्रेन 

    मॉडल 

    टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट 

    टाटा टियागो ईवी

    बैटरी पैक 

    30 केडब्लूएच (एमआर)

    40 केडब्लूएच (एलआर)

    19.2 केडब्लूएच (एमआर)

    24 केडब्लूएच (एलआर)

    इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या 

    1

    1

    1

    1

    पावर

    88 पीएस

    129 पीएस

    61 पीएस

    75 पीएस

    टॉर्क

    154 एनएम

    110 एनएम

    114 एनएम

    सर्टिफाइड रेंज (एमआईडी पार्ट 1 + पार्ट 2)

    365-375किलोमीटर*

    468 किलोमीटर

    223 किलोमीटर

    293 किलोमीटर

    *सर्टिफिकेशन के तहत

    एमआर - मीडियम रेंज, एलआर- लॉन्ग रेंज  

    • पंच ईवी के मुकाबले टियागो ईवी में स्मॉल बैटरी पैक दिया गया है, जिसका पावर आउटपुट भी कम है और इसका एलआर वर्जन 293 किलोमीटर की सर्टिफाइड रेंज देता है। 

    Tata Punch EV

    Tata Tiago EV

    • पंच ईवी के एलआर वेरिएंट टियागो ईवी के एमआर वर्जन से दोगुनी से भी ज्यादा पावर देते हैं। पंच ईवी में लगी मोटर 154 एनएम का टॉर्क देती है, जकबि टियागो ईवी की इलेक्ट्रिक मोटर 114 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। 

    • टियागो ईवी एलआर वर्जन का 24 केडब्लूएच बैटरी पैक पंच ईवी एमआर वर्जन में मिलने वाले 30 केडब्लूएच बैटरी पैक से छोटा है। 

    यहां देखें पंच ईवी की वेरिएंट-वाइज पावरट्रेन से जुड़ी जानकारी। 

    चार्जिंग ऑप्शन 

    स्पेसिफिकेशन 

    टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट 

    टाटा टियागो ईवी 

    3.3किलोवाट एसी चार्जर/15ए प्लग पॉइंट 

    30 केडब्लूएच -  11.9 घंटो में 10 से 100 प्रतिशत

    40 केडब्लूएच -  14.8 घंटों में 10 से 100 प्रतिशत

    19.2 केडब्लूएच - 6.9 घंटो में 10 से 100 प्रतिशत

    24 केडब्लूएच - 8.7 घंटो में 10 से 100 प्रतिशत

    7.2 किलोवाट एसी फास्ट चार्जर^

    30 केडब्लूएच - 4.5 घंटो में 10 से 100 प्रतिशत

    40 केडब्लूएच - 5.3 घंटो में 10 से 100 प्रतिशत

    19.2 केडब्लूएच - 2.6 घंटो में 10 से 100 प्रतिशत

    24 केडब्लूएच - 3.6 घंटो में 10 से 100 प्रतिशत

    डीसी फास्ट चार्जर 

    30 केडब्लूएच - 30 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत (65 किलोवाट) 

    40 केडब्लूएच -  30 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत  (65 किलोवाट) )

    19.2 केडब्लूएच - 58 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत 

    24 केडब्लूएच - 58 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत 

    • पंच ईवी फेसलिफ्ट कार को 3.3 किलोवाट और 7.2 किलोवाट एसी फास्ट चार्जर के जरिए चार्ज होने में ज्यादा समय लगता है, क्योंकि इसमें बड़े बैटरी पैक दिए गए हैं। 

    Tata Punch EV

    Tata Tiago EV

    • डीसी फास्ट चार्जिंग की बात करें तो 65 किलोवाट चार्जिंग केपेसिटी की वजह से इसकी बड़ी बैटरी को चार्ज होने में लगभग आधा समय लगता है। वहीं, टाटा ने टियागो ईवी की डीसी फास्ट चार्जिंग स्पीड साझा नहीं है, लेकिन हम टेबल में साफ देख सकते हैं कि छोटे बैटरी साइज के बावजूद यह बहुत धीमी है।

    • कुल मिलाकर, टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट कार एसी चार्जर के जरिए स्लो चार्ज होने के बावजूद टियागो ईवी को रेंज के मामले में पीछे छोड़ती है। 

    कारदेखो का क्या है कहना…

    2026 टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट कार में बड़े बैटरी पैक्स और कई एडवांस फीचर दिए गए हैं। टियागो ईवी के मुकाबले यह गाड़ी साइज में बड़ी है और इसकी कीमत अब पहले से कम भी हो गई है, ऐसे में यह वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन साबित होती है। टियागो ईवी एक ऐसी कार है जो इलेक्ट्रिक हैचबैक सेगमेंट को सामने लेकर आई, मगर इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती मांग और एसयूवी कारों के प्रति बढ़ते लोगों के रुझान के कारण यह टाटा लाइनअप में अब पीछे रह गई है। इस गाड़ी में कम कीमत के अलावा ज्यादा कुछ ख़ास नहीं मिलता है। पंच ईवी में बैटरी रेंटल स्कीम भी दी गई है, जो टियागो ईवी में नहीं मिलती है। 

    Tata Punch EV

    Tata Tiago EV

    यदि आप हमसे पूछेंगे तो हम आपको इन दोनों कारों में से पंच ईवी को चुनने की सलाह देंगे। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा टियागो ईवी 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा टियागो ईवी 2022-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है