• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जल्द हुंडई अल्कजार 7 सीटर में मिल सकते हैं कई नए ऑप्शन

    हुंडई अल्कजार भारत में लॉन्च हो चुकी है। यह क्रेटा बेस्ड थ्री रो एसयूवी कार है जिसमें 6 सीटर और 7-सीटर कॉन्फिग्रेशन का ऑप्शन रखा गया है।

    स्तुति
    स्तुति
    modified on जून 23, 2021 21:06 ist
    info icon
    published onJun 23, 2021 20:14 IST
    last updated onJun 23, 2021 21:06 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    You Could Soon Have More Options If You Are Interested In The 7-Seater Hyundai Alcazar

    • हुंडई अल्कजार तीन वेरिएंट प्रेस्टीज, प्लेटिनम और सिग्नेचर में आती है।
    • इसमें 7-सीटर का ऑप्शन प्रेस्टीज, प्लेटिनम मैनुअल वेरिएंट्स और प्रेस्टीज डीजल ऑटोमेटिक वेरिएंट के साथ मिलता है।
    • आरटीओ डॉक्युमेंट के अनुसार, हुंडई इस कार के प्लेटिनम (ओ) 7-सीटर वेरिएंट को जल्द लॉन्च कर सकती है।

    हुंडई अल्कजार भारत में लॉन्च हो चुकी है। यह क्रेटा बेस्ड थ्री रो एसयूवी कार है जिसमें 6 सीटर और 7-सीटर कॉन्फिग्रेशन का ऑप्शन रखा गया है।

    You Could Soon Have More Options If You Are Interested In The 7-Seater Hyundai Alcazar

    दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट द्वारा जारी किया गया एक डॉक्युमेंट सामने आया है जिसमें साफ़ तौर पर लिखा है कि इसके 7-सीटर कॉन्फ़िग्रेशन के साथ आने वाले प्लेटिनम (ओ) वेरिएंट को भी स्वीकृति मिल गई है। इससे पता चलता है कि कंपनी जल्द इसके नए वेरिएंट्स लॉन्च कर सकती है। इसके 7-सीटर वेरिएंट्स की प्राइस 6 सीटर वेरिएंट्स से करीब 15,000 रुपये कम हो सकती है। कुछ ऐसा ही इसके प्रेस्टिज वेरिएंट के साथ है, जिनके 6 सीटर और 7 सीटर की प्राइस में करीब 15,000 रुपये का अंतर है।

    Hyundai Alcazar Official Pre-launch Bookings Open; Interior And Features Revealed

    अल्कजार एसयूवी में दो इंजन ऑप्शंस दिए गए है। पेट्रोल मॉडल में 2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है जिसका पावर आउटपुट 159 पीएस और 191 एनएम है। वहीं, इसका 1.5-लीटर डीजल इंजन 115 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देने में सक्षम है। दोनों ही इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें : हुंडई अल्कजार vs टाटा सफारी vs एमजी हेक्टर प्लस: स्पेसिफिकेशन कंपेरिजन

    वर्तमान में हुंडई अल्कजार कार को इन वेरिएंट्स व सीटिंग कॉन्फ़िग्रेशन में खरीदा जा सकता है:-

    वेरिएंट 

    पेट्रोल एमटी 

    पेट्रोल एटी 

    डीजल एमटी 

    डीजल एटी 

    प्रेस्टीज 

    7-सीटर/6-सीटर

     

    7- सीटर/6- सीटर

     

    प्रेस्टीज (ओ)

     

    6- सीटर

     

    7- सीटर

    प्लेटिनम 

    7- सीटर

     

    7- सीटर  

     

    प्लेटिनम (ओ)

     

    6- सीटर

     

    6- सीटर

    सिग्नेचर

    6- सीटर /6- सीटर ड्यूल टोन  

     

    6- सीटर /6- सीटर ड्यूल टोन 

     

    सिग्नेचर (ओ)

     

    6- सीटर /6- सीटर ड्यूल टोन  

     

    6- सीटर/6- सीटर ड्यूल टोन 

    You Could Soon Have More Options If You Are Interested In The 7-Seater Hyundai Alcazar

    भारत में अल्कजार की प्राइस 16.30 लाख से 20.14 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा सफारी और एमजी हेक्टर प्लस से है। इसके अलावा इसका कंपेरिजन महिंद्रा एक्सयूवी700 से भी होगा। 

    यह भी देखें: हुंडई अल्कजार ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई अल्कजार 2021-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    T
    takhellambam bishwaraj singh
    Jun 24, 2021, 7:08:16 PM

    Why not provide 7 seater option in the top variant too.

    जवाब
    Write a Reply
    2
    S
    samir khurana
    Jun 25, 2021, 1:27:12 PM

    true.. top variant is must need in 7 seat AT.

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on हुंडई अल्कजार 2021-2024

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है