• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा पंच के पेट्रोल वेरिएंट्स में शामिल हुआ सनरूफ फीचर

    टाटा पंच सीएनजी सनरूफ के साथ भारत में लॉन्च हो चुकी है। अब टाटा ने इस माइक्रो एसयूवी कार के रेगुलर पेट्रोल वेरिएंट्स में भी सनरूफ फीचर शामिल कर दिया है। यहां देखें पंच कार के सनरूफ से लैस वेरिएंट्स की कीमतें :-

    स्तुति
    स्तुति
    published on अगस्त 07, 2023 15:32 ist
    info icon
    published onAug 07, 2023 15:32 IST
    last updated onAug 07, 2023 15:32 IST
    423 Views
    • Write a कमेंट

    सनरूफ का ऑप्शन जुड़ने से इसके रेगुलर पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमतें अब 50,000 रुपए बढ़ गई हैं। 

    Tata Punch CNG

    टाटा पंच सीएनजी सनरूफ के साथ भारत में लॉन्च हो चुकी है। अब टाटा ने इस माइक्रो एसयूवी कार के रेगुलर पेट्रोल वेरिएंट्स में भी सनरूफ फीचर शामिल कर दिया है। यहां देखें पंच कार के सनरूफ से लैस वेरिएंट्स की कीमतें :- 

    सनरूफ वेरिएंट 

    कीमत 

     दूसरे वेरिएंट के मुकाबले अंतर  

    अकंपलिशड एस 

    8.25 लाख रुपए 

    +  50,000 रुपए 

    अकंपलिशड डैज़ल एस  

    8.65 लाख रुपए 

    +   50,000 रुपए 

    अकंपलिशड एस एएमटी  

    8.85 लाख रुपए 

    +   50,000 रुपए 

    क्रिएटिव डीटी एस 

    9.20 लाख रुपए 

    +   45,000 रुपए 

    अकंपलिशड डैज़ल एस एएमटी 

    9.25 लाख रुपए 

    +   50,000 रुपए 

    क्रिएटिव फ्लैगशिप डीटी  

    9.50 लाख रुपए 

    -

    अकंपलिशड डैज़ल एस सीएनजी 

    9.68 लाख रुपए 

    -

    क्रिएटिव डीटी एस एएमटी 

    9.80 लाख रुपए 

    + 45,000 रुपए 

    क्रिएटिव फ्लैगशिप डीटी एएमटी  

    10.10 लाख रुपए 

    -

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार हैं। 

    Tata Punch Sunroof

    जैसा की आप ऊपर दी गई टेबल में देख सकते हैं टाटा पंच में सनरूफ का ऑप्शन अकम्पलिश्ड एस वेरिएंट से मिलना शुरू होता है जिसकी कीमत 8.25 लाख रुपए है। वहीं, अल्ट्रोज़ में सनरूफ का ऑप्शन (बिना वॉइस असिस्टेंस के) एक्सएम (एस) वेरिएंट से मिलता है जिसकी प्राइस 7.35 लाख रुपए है। इस लिहाज से यह टाटा पंच अकम्पलिश्ड एस वेरिएंट से 90,000 रुपए ज्यादा सस्ती है। 

    टाटा पंच के मुकाबले में मौजूद हुंडई एक्सटर में सनरूफ का ऑप्शन एसएक्स वेरिएंट से मिलना शुरू होता है जिसकी कीमत 8 लाख रुपए है। इस लिहाज से यह टाटा पंच के अकम्पलिश्ड एस वेरिएंट से 25,000 रुपए ज्यादा सस्ती है। 

    पावरट्रेन 

    Tata Punch Engineटाटा पंच एसयूवी में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (88 पीएस/115 एनएम) दिया गया है जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शंस मिलते हैं। यही इंजन इसके सीएनजी वेरिएंट में भी दिया गया है जिसमें यह सीएनजी मोड पर 74 पीएस की पावर और 103 एनएम का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। 

    कीमत व मुकाबला 

    भारत में टाटा पंच की कीमत 6 लाख रुपए से 10.10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला हुंडई एक्सटर से है। कीमत के मोर्चे पर इसकी टक्कर सिट्रोएन सी3, मारुति इग्निस, निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर से भी है।   

    यह भी पढ़ें : किया सोनेट फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान आई नज़र, 2024 तक हो सकती है लॉन्च

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा पंच 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है