• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा रुमियन एमपीवी की इंवेंट्री डीलरशिप्स पर पहुंचना हुई शुरू, 8 सितंबर से शुरू होगी डिलीवरी

    मारुति अर्टिगा के रीबैज्ड वर्जन रूमियन टोयोटा और सुजुकी की पार्टनरशिप के तहत तैयार किया गया चौथा प्रोडक्ट है।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 31, 2023 18:54 ist
    info icon
    published onAug 31, 2023 18:54 IST
    last updated onAug 31, 2023 18:54 IST
    628 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Rumion

    टोयोटा ने हाल ही में नई रुमियन एमपीवी को भारत में लॉन्च किया है और इसकी इंवेंट्री कुछ डीलरशिप्स पर पहुंचना भी शुरू हो चुकी है। तस्वीर में नजर आ रहा मॉडल इस कार का टॉप वी वेरिएंट है जिसमें अलॉय व्हील्स और ऑटोमैटिक प्रोजेक्टर हेडलैंप्स दिए गए हैं। नई टोयोटा रुमियन एमपीवी की बुकिंग शुरू की जा चुकी है और कस्टमर्स को इसकी डिलीवरी 8 सितंबर से दी जानी शुरू होगी। 

    Toyota Rumion

    हालांकि इसके फ्रंट का लुक थोड़ा अलग है और इसमें अलग तरह के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं ताकि ये मारुति अर्टिगा से थोड़ी अलग दिखाई दे सके। इसका इंटीरियर लेआउट भी लगभग समान है मगर इसमें नई ड्युअल टोन सीट फैब्रिक और डैशबोर्ड पर थोड़े दूसरे किस्म की वुडन ट्रिम दी गई है। 

    यह भी पढ़ें: टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड को फ्लेक्स फ्यूल मॉडल में बदलने के लिए इस कार में किए गए ये 7 अहम बदलाव, डालिए एक नजर

    Toyota Rumion Cabin

    रुमियन एमपीवी कार में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमेटिक एसी, इंजन पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, क्रूज कंट्रोल, और प्रोजेक्टर हेडलैंप्स शामिल हैं।

    पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें चार एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट के साथ ईएसपी, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, रियर पार्किंग सेंसर और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं।

    रुमियन एमपीवी में अर्टिगा वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (103 पीएस/137 एनएम) दिया गया है जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है। इसमें सीएनजी का ऑप्शन भी दिया गया है जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। इसके सीएनजी वर्जन में लगा इंजन 88 पीएस की पावर और 121.5 एनएम का टॉर्क देता है और इसकी फ्यूल एफिशिएंसी 26.11 किलोमीटर प्रति लीटर बताई गई है। 

    Toyota Rumion Seats
    टोयोटा रुमियन कार की कीमत 10.29 लाख रुपये से लेकर 13.68 लाख रुपये एक्सशोरूम के बीच है। टोयोटा रुमियन कार का सीधा मुकाबला मारुति अर्टिगा से है। इसे किया कैरेंस, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और महिंद्रा मराजो के विकल्प के तौर पर भी चुना जा सकता है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा रुमियन पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है