• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ के नए रेवएक्स वेरिएंट डीलरशिप पर पहुंचना हुए शुरू

    नए रेवएक्स वेरिएंट महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ गाड़ी को स्पोर्टी लुक देते हैं और इसमें केवल पेट्रोल इंजन का ऑप्शन दिया गया है 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 10, 2025 15:26 ist
    info icon
    published onJul 10, 2025 15:26 IST
    last updated onJul 10, 2025 15:26 IST
    228 Views
    • Write a कमेंट

    हाल ही में महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ में नए रेवएक्स वेरिएंट्स शामिल किए गए हैं जो तीन सब-वेरिएंट : रेवएक्स एम, रेवएक्स एम (ओ) और रेवएक्स ए में उपलब्ध है। इन नए वेरिएंट्स में कुछ स्टाइलिंग अपडेट दिए गए हैं, साथ ही इसमें कई फीचर भी जोड़े गए हैं। अब महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ के यह नए वेरिएंट डीलरशिप्स पर पहुंचना भी शुरू हो गए हैं।

    रेवएक्स लाइनअप के टॉप वेरिएंट रेवएक्स ए में क्या कुछ मिलता है खास जानेंगे इसके बारे में आगे :-

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ रेवएक्स ए : एक्सटीरियर डिजाइन 

    रेवएक्स वेरिएंट में स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। रेगुलर वेरिएंट में दी गई ग्लॉस ब्लैक ग्रिल की बजाए इसमें बॉडी कलर्ड ग्रिल दी गई है। रेवएक्स लाइनअप के दूसरे वेरिएंट में मिलने वाली डुअल-टोन रिम्स के मुकाबले इसमें बॉडी-कलर्ड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो इसे स्पोर्टी लुक देते हैं। इसके अलावा महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ के रेवएक्स और रेगुलर वेरिएंट एक जैसे हैं।  

    रेवएक्स गाड़ी पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जबकि रेगुलर वेरिएंट आठ कलर ऑप्शन में आते हैं। यहां देखें इसके कलर ऑप्शन से जुड़ी पूरी जानकारी :-  

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ रेगुलर वेरिएंट कलर 

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ रेवएक्स कलर 


    स्टेल्थ ब्लैक

    टैंगो रेड

    गैलेक्सी ग्रे

    नेबुला ब्लू

    एवरेस्ट व्हाइट

    सिट्राइन येलो

    डीप फारेस्ट

    ड्यून बेज


    स्टेल्थ ब्लैक

    टैंगो रेड

    गैलेक्सी ग्रे

    नेबुला ब्लू

    एवरेस्ट व्हाइट

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ रेवएक्स ए : इंटीरियर डिजाइन 

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ रेवएक्स ए वेरिएंट में केबिन के अंदर ब्लैक और बेज कलर का डैशबोर्ड दिया गया है। इसमें सीटों पर बेज कलर की बजाए ब्लैक लैदर अपहोल्स्ट्री दी गई है, जो कि एक अच्छा कदम है क्योंकि इसे मेंटेन करना काफी आसान है।  

    इसमें डैशबोर्ड के टॉप पर हार्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है क्योंकि यह महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ लाइनअप का मिड वेरिएंट है। वहीं, इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट एएक्स7 और एएक्स एल में डैशबोर्ड और डोर पैड पर प्रीमियम सॉफ्ट टच मटीरियल दिए गए हैं जो इसे काफी प्रीमियम फील देते हैं। 

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ रेवएक्स ए : फीचर

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ रेवएक्स ए में वो सभी फीचर दिए गए हैं जिससे आपको पूरी संतुष्टि होगी। इसकी फीचर लिस्ट में 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, 6 स्पीकर साउंड सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर और पुश बटन स्टार्ट के साथ कीलेस एंट्री शामिल है। 

    पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), सेंसर के साथ रियर पार्किंग कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं।

    यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ के टॉप वेरिएंट में फ्रंट पार्किंग सेंसर, 360 डिग्री कैमरा, 7 स्पीकर वाला हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम, लेवल-2 एडीएएस और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर दिए गए हैं।

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ रेवएक्स ए : इंजन ऑप्शन 

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ रेवएक्स ए वेरिएंट में केवल 1.2-लीटर टी-जीडीआई टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शन मिलते हैं। इस गाड़ी के लोअर वेरिएंट रेवएक्स में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैं :- 

     

    1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    1.2-लीटर टी-जीडीआई टर्बो पेट्रोल 

    पावर

    111 पीएस

    130 पीएस 

    टॉर्क 

    200 एनएम

    230 एनएम 

    ट्रांसमिशन ऑप्शन 

    6-स्पीड मैनुअल 

    6-स्पीड मैनुअल/ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर  

    वेरिएंट 

    रेवएक्स, एम, रेवएक्स एम (ओ)  

    रेवएक्स एम

    यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि रेवएक्स रेंज में 1.5-लीटर डीजल इंजन नहीं दिया गया है, जो कि एक्सयूवी 3एक्सओ गाड़ी के केवल रेगुलर वेरिएंट में मिलता है।

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ रेवएक्स ए : कीमत और मुकाबला 

    एक्सयूवी एक्सयूवी 3एक्सओ रेवएक्स ए मैनुअल गियरबॉक्स वर्जन की कीमत 11.79 लाख रुपये है, जबकि इसके ऑटोमेटिक वर्जन की प्राइस 12.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। रेवएक्स रेंज की कीमत 8.94 लाख रुपये से शुरू होकर 12.99 लाख रुपये तक जाती है।

    सेगमेंट में इसका मुकाबला स्कोडा कायलाक, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, मारुति ब्रेजा, किआ सोनेट और किआ सिरोस से है। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    K
    kholi akin
    Jul 13, 2025, 9:38:51 AM

    True even if they change the interior design colour other than white Bcz white is really hard to maintain

      जवाब
      Write a Reply
      1
      M
      mathew peedikayil
      Jul 13, 2025, 7:39:28 AM

      If Mahindra puts in quality, safety, and comfort first, I believe their cars will be the best, as they are priced very well given the range of features they offer, like rain sensing wipers and TPMS

        जवाब
        Write a Reply

        कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है