• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा कार डिस्काउंट ऑफर: अप्रैल में होंडा अमेज, सिटी और एलिवेट पर पाएं 76,100 रुपये तक की छूट

    यह डिस्काउंट ऑफर 30 अप्रैल 2025 तक होंडा कार खरीदने पर मान्य है

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 04, 2025 14:30 ist
    info icon
    published onApr 04, 2025 14:30 IST
    last updated onApr 04, 2025 14:30 IST
    215 Views
    • Write a कमेंट

    • होंडा एलिवेट पर सबसे ज्यादा 76,100 रुपये की छूट मिल रही है।

    • पुरानी होंडा अमेज के बेस मॉडल एस पर 57,200 रुपये की छूट दी जा रही है।

    • होंडा सिटी पर अधिकतम 63,300 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि हाइब्रिड वेरिएंट पर 65,000 रुपये की छूट मिल रही है।

    • सभी ऑफर 30 अप्रैल 2025 तक मान्य है।

    होंडा ने अप्रैल 2025 में अपनी कार पर डिस्काउंट ऑफर निकाले हैं। मार्च की तरह अप्रैल में भी न्यू जनरेशन होंडा अमेज पर डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। हालांकि अन्य होंडा कार जैसे होंडा एलिवेट, होंडा सिटी, होंडा सिटी हाइब्रिड और सेकंड जनरेशन होंडा अमेज पर डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है और इन पर 76,100 रुपये तक की छूट मिल रही है। यहां देखिए मॉडल वाइज होंडा कार डिस्काउंट ऑफर:

    पुरानी होंडा अमेज (सेकंड जनरेशन)

    2nd-generation Honda Amaze

    ऑफर

    राशि

    कुल बचत

    57,200 रुपये तक

    • पुरानी जनरेशन होंडा अमेज के बेस मॉडल एस पर ऊपर बताए डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं।

    • सेकंड जनरेशन अमेज एस और वीएक्स वेरिएंट में उपलब्ध है जिनकी कीमत 7.63 लाख रुपये से 9.86 लाख रुपये के बीच है।

    • इसके टॉप मॉडल वीएक्स पर कोई डिस्काउंट ऑफर नहीं दिया जा रहा है।

    होंडा एलिवेट

    Honda Elevate

    ऑफर

    राशि

    कुल बचत

    76,100 रुपये तक

    • अप्रैल 2025 में टॉप मॉडल जेडएक्स पर ऊपर बताए सभी ऑफर मान्य है।

    • एसवी, वी, और वीएक्स वेरिएंट पर नकद डिस्काउंट 56,100 रुपये का मिल रहा है।

    • एपेक्स एडिशन पर भी 56,100 रुपये तक की छूट मिल रही है।

    • होंडा एलिवेट की कीमत 11.91 लाख रुपये से 16.73 लाख रुपये के बीच है।

    यह भी पढ़ें: मारुति एरीना कार डिस्काउंट ऑफर: अप्रैल में मारुति ऑल्टो के10, वैगनआर, स्विफ्ट, सेलेरियो और ब्रेजा जैसी गाड़ी पर पाएं 67,100 रुपये तक की छूट

    होंडा सिटी

    Honda City

    ऑफर

    राशि

    कुल बचत

    63,300 रुपये तक

    • होंडा सिटी के सभी वेरिएंट्स पर ऊपर बताए डिस्काउंट ऑफर मिल रहे हैं।

    • होंडा सिटी की कीमत 12.28 लाख रुपये से 16.55 लाख रुपये के बीच है।

    होंडा सिटी हाइब्रिड

    Honda City Hybrid

    ऑफर

    राशि

    कुल बचत

    65,000 रुपये तक

    • होंडा सिटी पेट्रोल की तरह सिटी हाइब्रिड के भी सभी वेरिएंट्स पर 65,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

    • होंडा सिटी हाइब्रिड एक वेरिएंट जेडएक्स में उपलब्ध है जिसकी कीमत 20.75 लाख रुपये है।

    नोट:

    • सभी कीमत एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया के अनुसार है।

    • सभी कार पर अतिरिक्त कॉर्पोरेट डिस्काउंट (नई होंडा अमेज समेत) मिल रहा है जो चुनिंदा कॉर्पोरेट कर्मचारियों के लिए है।

    • वेरिएंट, कलर, शहर और राज्य के अनुसार ऑफर अलग-अलग हो सकते हैं। ऑफर की सही जानकारी के लिए कृपया नजदीकी डीलरशिप पर संपर्क करें।

    • सभी ऑफर 30 अप्रैल 2025 तक मान्य है।

    was this article helpful ?

    होंडा अमेज पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है