• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा कायलाक के बूट में कितने बैग किए जा सकते हैं फिट? वीडियो में देखें

    स्कोडा कायलाक में 446 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, लेकिन क्या यह वीकेंड रोड ट्रिप में जरूरी सामान रखने के लिए काफी है? जानेंगे इसके बारे में आगे

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 30, 2025 17:42 ist
    info icon
    published onJan 30, 2025 17:38 IST
    last updated onJan 30, 2025 17:42 IST
    1.4K Views
    • Write a कमेंट

    Watch: How Many Bags Can Fit In The Skoda Kylaq’s Boot

    स्कोडा कायलाक कंपनी की नई सब-4 मीटर एसयूवी कार है। इस गाड़ी का सबसे बड़ा हाइलाइट 446 लीटर का बूट स्पेस है। हाल ही में हमें इस एसयूवी कार को चलाने का मौका मिला जिससे हम इसकी बूट स्पेस का भी अंदाजा लगा सके। इंस्टाग्राम रील के जरिए इसके बूट स्पेस पर डालते हैं एक नजर:

    बूट स्पेस 

    स्कोडा का दावा है कि कायलाक एसयूवी में 446 लीटर का बूट स्पेस (बिना पार्सल ट्रे के) मिलता है। इन आंकड़ों को परखने के लिए हमने यह जानने की कोशिश की कि रियल लाइफ में कायलाक एसयूवी में कितने केबिन और लैपटॉप बैग रखे जा सकते हैं।

    A post shared by CarDekho India (@cardekhoindia)

    नतीजे

    Skoda Kylaq Boot Space

    जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं स्कोडा कायलाक में तीन केबिन बैग और चार लैपटॉप बैग आसानी से रखे जा सकते हैं। इसके बावजूद भी इसमें छोटे सॉफ्ट बैग को रखने की स्पेस बचती है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इस गाड़ी में रियर सीटों को फोल्ड करने पर 1265 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। स्कोडा ने कुशाक एसयूवी की तरह कायलाक कार के बूट को भी अर्गोनॉमिक्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है।

    स्कोडा कायलाक से जुड़ी जानकारी

    Skoda Kylaq Front

    साइज 

    स्कोडा कायलाक 

    लंबाई 

    3395 मिलीमीटर 

    चौड़ाई 

    1783 मिलीमीटर 

    ऊंचाई 

    1619 मिलीमीटर 

    व्हीलबेस 

    2566 मिलीमीटर 

    ग्राउंड क्लियरेंस 

    189 मिलीमीटर 

    स्कोडा कायलाक में पैसेंजर को अच्छा खासा लेगरूम व हेडरूम स्पेस मिलता है। इस गाड़ी में दोनों रो पर 6 फुट के पैसेंजर आराम से बैठ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: किआ सिरोस में स्कोडा कायलाक के मुकाबले मिलेगा इन 10 फीचर का एडवांटेज, देखिए पूरी लिस्ट

    इंजन ऑप्शन

    स्कोडा कायलाक एसयूवी में कुशाक वाला सिंगल 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (115 पीएस/178 एनएम) दिया गया है जो फ्रंट व्हील्स तक पावर पहुंचाता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है।

    प्राइस व कंपेरिजन

    Skoda Kylaq Review: First Drive

    स्कोडा कायलाक कार की कीमत 7.89 लाख रुपए से 14.4 लाख रुपए (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है। सेगमेंट में कायलाक सब-4 मीटर एसयूवी का मुकाबला किआ सोनेट, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू और अपकमिंग किआ सिरोस से है।

    यह भी देखें: स्कोडा कायलाक ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कायलाक पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है