सिट्रोएन सी3 हैचबैक की डीलरशिप स्तर पर बुकिंग हुई शुरू, जल्द होगी लॉन्च
प्राइसिंग से पर्दा उठने से पहले देश में कुछ डीलरशिप्स पर इस नई कार की ऑफलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है।
- Write a कमेंट

- सी5 एयरक्रॉस एसयूवी से इंस्पायर्ड है सिट्रोएन सी3 का डिजाइन
- 10 इंच टचस्क्रीन और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए जाएंगे इसमें
- 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शंस किए जा सकते हैं इसमें पेश
- 5.5 लाख रुपये रखी जा सकती है शुरूआती कीमत
सिट्रोएन अपनी अपकमिंग सी3 कार से जून में पर्दा उठाने की तैयारी कर रही है। इसके इंडियन वर्जन को शोकेस करने के बाद जल्द ही इसे लॉन्च भी किया जाएगा।

सितंबर 2021 में इस कार को शोकेस किया गया था और अब सी3 के इंडियन वर्जन से पर्दा उठाया जाएगा। इसका डिजाइन कंपनी की ही भारत में पहली कार सी5 एयरक्रॉस से इंस्पायर्ड है। सी5 एयरक्रॉस एसयूवी की तरह इसमें चंकी बॉडी क्लैडिंग,स्पिल्ट हेडलाइट्स सेटअप और मल्टीपल ड्युअल टोन पेंट ऑप्शंस दिए जाएंगे। इसमें 180 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा।

इस कार के केबिन में डैशबोर्ड पर एक हाइलाइटिंग ट्रिम और फैब्रिक अपहोल्स्ट्री का फीचर नजर आएगा। सी5 एयरक्रॉस की तरह सी3 कार में यूनीक डिजाइन वाले एसी वेंट्स दिए जाएंगे। सिट्रोएन सी3 में 10 इंच टचस्क्रीन यूनिट,एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी एवं डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले का फीचर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:सिट्रोएन की पहली इलेक्ट्रिक कार भारत में 2023 तक होगी लॉन्च : कार्लोस तवारेस
नई सी3 हैचबैक में 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड और टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शंस दिए जा सकते हैं। दोनों इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस रखी जाएगी। इसके अलावा इसमें डीजल इंजन का ऑप्शन भी रखा जा सकता है।

सिट्रोएन सी3 कार की प्राइस 5.5 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। टाटा पंच के अलावा इस कार का मकाबला मारुति इग्निस,मारुति स्विफ्ट और हुंडई ग्रैंड आई10 निओस से रहेगा।














