• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फॉक्सवेगन पोलो में जुड़ा नया 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन

    जल्द ही यह इंजन एमियो सेडान में भी मिलेगा

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On मार्च 12, 2018 12:15 ist
    info icon
    published onMar 12, 2018 12:15 IST
    last updated onMar 12, 2018 12:15 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    Volkswagen Polo 1.5 TDI

    फॉक्सवेगन ने पोलो हैचबैक को नए 1.0 लीटर एमपीआई पेट्रोल इंजन से लैस कर दिया है। नए इंजन को 1.2 लीटर एमपीआई इंजन की जगह रीप्लेस किया गया है। यह पहले से छोटा लेकिन ज्यादा पावरफुल इंजन है। कंपनी यही इंजन एमियो सेडान में भी देगी।

      नया इंजन पुराना इंजन
    इंजन क्षमता 1.0 लीटर एमपीआई 1.2 लीटर एमपीआई
    पावर 76 पीएस 75 पीएस
    टॉर्क 95 एनएम 110 एनएम
    माइलेज 18.78 किमी प्रति लीटर 16.47 किमी प्रति लीटर

    Volkswagen Polo GT TSI: Expert review

    पहले की तुलना में नए इंजन में 1 पीएस की ज्यादा पावर मिलती है। इसका माइलेज पहले की तुलना में 2 किमी प्रति लीटर बढ़ा है। पोलो के डीज़ल वेरिएंट में पहले वाला 1.5 लीटर इंजन लगा है, जो 90 पीएस की पावर और 230 एनएम का टॉर्क देता है। इसका माइलेज 20 किमी प्रति लीटर है।

    यूरोप में उपलब्ध छठवीं जनरेशन की पोलो में भी 1.0 लीटर एमपीआई इंजन लगा है। यूरोपीय मॉडल में यह इंजन दो पावर ट्यूनिंग के साथ दिया गया है। एक की पावर 65 पीएस और दूसरे की पावर 75 पीएस है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है।

    फॉक्सवेगन पोलो में नया पेट्रोल इंजन के आने के बाद यह सेगमेंट में सबसे पावरफुल कार बन गई है। इसके मुकाबले में मौजूद रेनो क्विड और मारूति सेलेरियो में 68 पीएस की पावर और 91 एनएम का टॉर्क मिलता है। इससे भी ज्यादा पावरफुल कार की चाहत रखने वाले पोलो जीटी को ले सकते हैं। पोलो जीटी पेट्रोल में 1.2 लीटर का टीएसआई इंजन लगा है, जो 105 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल वेरिएंट में 1.5 लीटर का इंजन लगा है, जो 110 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है।

    यह भी पढें : भारत में दस्तक दे सकती है फॉक्सवेगन की ये नई परफॉर्मेंस कार

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन पोलो 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है