English | हिंदी
फॉक्सवेगन लाई पोलो जीटी स्पोर्ट
यह पोलो जीटी का नया स्पोर्ट्स वेरिएंट है, इसे जीटी टीएसआई पर तैयार किया गया है
41 Views
- Write a कमेंट

फॉक्सेवगन ने पोलो जीटी स्पोर्ट को लॉन्च किया है, यह पोलो जीटी का नया स्पोर्ट्स वेरिएंट है, इसे जीटी टीएसआई पर तैयार किया गया है। इस में बड़े व्हील और डिजायन में कुछ अपडेट हुए हैं जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग बनाते हैं। क्या खासियतें समाई हैं पोलो जीटी स्पोर्ट में, जानेंगे यहां…
ये नए बदलाव हुए हैं पोलो जीटी स्पोर्ट में
- 16 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं, साइज में ये मौजूदा पोलो और पोलो जीटी से बड़े हैं।
- साइड में जीटी स्पोर्ट के स्टीकर्स लगे हैं, जबकि सी पिलर पर जीटी टीएसआई बैजिंग और ग्रिल पर पहले की तरह जीटी बैजिंग दी गई है।
- जीटी की तरह इस में भी ऑल-ब्लैक ओआरवीएम दिए गए हैं, लेकिन रूफ को कॉन्ट्रास्ट ग्लोसी ब्लैक कलर में रखा गया है।
- बड़ा ब्लैक स्पोइलर लगा है।
- केबिन में ऑल-ब्लैक लैदरेट अपहोल्स्ट्री के साथ जीटी स्पोर्ट बैजिंग दी गई है।

इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है, इस में मौजूदा मॉडल वाला 1.2 लीटर का 4-सिलेन्डर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है, जो 105 पीएस की पावर और 175 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। वैसे हाल ही में फोर्ड ने भी फीगो का स्पोर्ट्स अवतार फीगो एस लॉन्च किया है, वहीं इससे पहले मारूति ने बलेनो के पावरफुल अवतार बलेनो आरएस को उतारा था।
was this article helpful ?
Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें














