• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    शुरू हुई विटारा ब्रेज़ा की बुकिंग, जल्द होगी लॉन्च

    मारूति जल्द ही आने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेज़ा को लेकर इन दिनों काफी सुर्खियों में है। इसे काफी दमदार लुक के साथ पेश किया गया है। अगर आप भी इस कार की चाहत रखते हैं तो देर ना करें। कई बड़े शहरों में कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है। बुकिंग राशि 21,000 रूपए रखी गई है। कार संभावित कीमत 6.5 लाख से 9.5 लाख रूपए रहने की उम्मीद है। संभावना है कि इसे मार्च में लॉन्च कर दिया जाएगा।  कार की डिलीवरी 2016 की पहली तिमाही से शुरू हो जाएगी। इसका मुकाबला फोर्ड ईकोस्पोर्ट और टीयूवी-300 से होगा।

    नबील
    नबील
    Published On फरवरी 10, 2016 11:59 ist
    info icon
    published onFeb 10, 2016 11:59 IST
    last updated onFeb 10, 2016 11:59 IST
    46 Views
    • Write a कमेंट

    Vitara Brezza

    विटारा ब्रेज़ा को ऑटो एक्सपो के पहले दिन शो-केस किया गया। इसका ओवर-ऑल डिजायन काफी अच्छा है। इसे देखकर कहा जा सकता है कि यह मारूति का एकदम नया प्रोडक्ट है। इसे खासतौर पर भारतीय ग्राहकों और सड़कों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसके फ्रंट लुक को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। ग्रिल पर दी क्रोम फिनिश इसे बोल्ड और आकर्षक बनाती है।

    Vitara Brezza

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो शुरू में इसे केवल डीज़ल इंजन के साथ उतारा जाएगा। इसमें 1.3 लीटर का डीडीआईएस200 इंजन मिलेगा, जो 88बीएचपी की पावर और 200एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा। कार का माइलेज 23.65 किलोमीटर प्रति लीटर होगा। संभावना है कि भविष्य में इसे पेट्रोल इंजन में भी उतारा जाएगा। पेट्रोल में 1.2 लीटर और 1.4 लीटर वीवीटी के इंजन देखने को मिल सकते हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो मारूति विटारा ब्रेजा में ड्यूल एयर बैग, एबीएस के साथ ईबीडी और सुज़ुकी टीईसीटी जैसे फीचर मिलेंगे।

    Vitara Brezza

    यह भी पढ़ें:भारत में सिर्फ डीज़ल इंजन के साथ आ सकती है विटारा ब्रेज़ा

    सोर्सः इंडियनऑटोब्लॉग

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    Maruti Suzuki Grand Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    V
    vitol
    Aug 17, 2019, 8:56:19 AM

    I one to Maruti vitara brezza petrol 1.wen gana lonch

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है