• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा पंच माइक्रो एसयूवी ऑफ-रोडिंग पिकअप ट्रक के रूप में लग रही है बेहद यूनीक, देखें वीडियो

    टाटा पंच एक फीचर लोडेड फैमिली कार है जो स्पेशियस केबिन और सॉफ्ट रोडिंग कैपेबिलिटी के साथ आती है। हाल ही में एक डिजिटल आर्टिस्ट Gen-X Designs ने यूट्यूब पर इसका नया रेंडर वीडियो जारी किया है। रेंडर वीडियो में यह दिखाया गया है कि अगर आप इसकी रियर सीटों को ट्रक बेड के रूप में कन्वर्ट करते हैं तो ऐसे में यह कार परफेक्ट पिकअप ट्रक भी बन सकती है। नीचे दिए गए वीडियो में देखें इसका फुल वर्चुअल ट्रांसफॉर्मेशन:-

    cardekho
    cardekho
    published on नवंबर 02, 2021 17:20 ist
    info icon
    published onNov 02, 2021 17:20 IST
    last updated onNov 02, 2021 17:20 IST
    2.6K Views
    • Write a कमेंट

    टाटा पंच एक फीचर लोडेड फैमिली कार है जो स्पेशियस केबिन और सॉफ्ट रोडिंग कैपेबिलिटी के साथ आती है। हाल ही में एक डिजिटल आर्टिस्ट Gen-X Designs ने यूट्यूब पर इसका नया रेंडर वीडियो जारी किया है। रेंडर वीडियो में यह दिखाया गया है कि अगर आप इसकी रियर सीटों को ट्रक बेड के रूप में कन्वर्ट करते हैं तो ऐसे में यह कार परफेक्ट पिकअप ट्रक भी बन सकती है। नीचे दिए गए वीडियो में देखें इसका फुल वर्चुअल ट्रांसफॉर्मेशन:-

    ग्राफिक डिज़ाइनर ने इस गाड़ी में नई फ्रंट स्किड प्लेट दी है और इसके व्हीलबेस का साइज़ भी पहले से थोड़ा बढ़ाया गया है। इस मॉडिफाइड वर्जन में से डिज़ाइनर ने रूफ और सी-पिलर को हटा कर इसमें ए-पिलर के पीछे की तरफ चौड़े प्लास्टिक ट्रिम दिए हैं। रियर सीट और सी-पिलर के बिना आने वाला यह पंच पिकअप ट्रक रेगुलर माइक्रो एसयूवी कार से ज्यादा लाइट हो सकता है। इसका अतिरिक्त व्हीलबेस दोनों फ्रंट पैसेंजर्स को सीटों को रेक्लाइन और एडजस्ट करने लायक कुछ स्पेस भी देता है।

    टाटा पंच के फ़ैक्ट्री मॉडल में रियर सीटों के पीछे की तरफ 366 लीटर की बूट स्पेस मिलता है, वहीं इस पिकअप ट्रक में रेगुलर मॉडल से दोगुना स्पेस मिलता है। इसमें नए अलॉय व्हील्स, ऑल-टेरेन टायर और मोटा फ्रंट बंपर भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें ग्रिल और रूफ के ऊपर की तरफ पावरफुल ऑक्सिलियरी एलईडी लाइट भी माउंट की गई है जिससे अंधेरे में ऑफ-रोडिंग आसानी से हो सकती है।

    वर्तमान में पंच कार में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (86 पीएस) के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके अलावा इसमें इंजन के साथ 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शनल भी मिलता है। इस गाड़ी में ऑल-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन नहीं दिया है, लेकिन इसमें 'ट्रेक्शन प्रो' मोड जरूर मिलता है। यह एक ब्रेक बेस्ड ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम है जो इंजन की पावर को मैनेज करता है जिससे आप फिसलन भरी सड़कों पर गाड़ी को आसानी से आगे बढ़ा सकें। 

    भारत के ऑटोमोटिव मार्केट में पिकअप ट्रक्स की डिमांड धीरे धीरे बढ़ रही है। हालांकि, वर्तमान में इस सेगमेंट में फिलहाल इसुजु डी-मैक्स और वी-क्रॉस जैसे सिविलियन पिकअप ट्रक्स ही खरीदने के लिए उपलब्ध है। लेकिन, टोयोटा हिलक्स की लॉन्चिंग के साथ इस सेगमेंट की पॉपुलेरिटी अगले साल तक और भी ज्यादा बढ़ सकती है। ज्यादा कीमतें भारत के पिकअप ट्रक मार्किट को छोटा रख सकती हैं, लेकिन हिलक्स और डी-मैक्स पिकअप ट्रक्स की लॉन्चिंग के साथ इस सेगमेंट मे ऑफ-रोडिंग ट्रक्स की अच्छी रेंज मिल सकेगी। 

     

    टाटा पंच का यह मॉडिफाइड वर्जन बेहद यूनीक है। इससे पहले हमने पंच का 4x4 रेंडर देखा था। इस वर्जन को फुल आउटर और इनर रोल केज के साथ देखा गया था। यह वर्जन सबसे कठिन इलाकों पर चलाने के हिसाब से बेहद अच्छा था।  इसकी लिमिटेड कैपेबिलिटी के बावजूद भी यह रेंडर दिखाते हैं कि वास्तव में इस माइक्रो एसयूवी की डिज़ाइन कितनी अच्छी है।

    यह भी देखें: टाटा पंच ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    टाटा पंच 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा पंच 2021-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है