• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा पंच को मिला नया डिजिटल मॉडिफिकेशन, देखें रेगुलर मॉडल से कितना अलग है ये ऑल-व्हील-ड्राइव वर्जन

    टाटा पंच एक माइक्रो एसयूवी कार है, जो स्पेशियस होने के साथ-साथ दमदार फीचर्स से भी लैस है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर बिंबल डिज़ाइन के एक आर्टिस्ट ने इसे डिजिटली मॉडिफाई किया है जिसमें यह बेहद यूनीक नज़र आ रही है। इस आर्टिस्ट ने पंच की 4x4 मॉन्स्टर ट्रक के रूप में रेंडरिंग की है जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हैं:-

    cardekho
    cardekho
    published on अक्टूबर 21, 2021 19:44 ist
    info icon
    published onOct 21, 2021 19:44 IST
    last updated onOct 21, 2021 19:44 IST
    2.2K Views
    • Write a कमेंट

    टाटा पंच एक माइक्रो एसयूवी कार है, जो स्पेशियस होने के साथ-साथ दमदार फीचर्स से भी लैस है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर बिंबल डिज़ाइन के एक आर्टिस्ट ने इसे डिजिटली मॉडिफाई किया है जिसमें यह बेहद यूनीक नज़र आ रही है। इस आर्टिस्ट ने पंच की 4x4 मॉन्स्टर ट्रक के रूप में रेंडरिंग की है जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हैं:-

    फ्रंट पर इस कॉन्सेप्ट एसयूवी कार में बड़ा बुलबार दिया गया है जो मॉडर्न फोर्ड पिकअप ट्रक्स की याद दिलाता है। इसमें 12 ऑक्सिलरी लाइटें दी गई हैं जिसे दो रो में एकदम साफ सुथरे तरीके से बांटा गया है। ऐसे में यह गाड़ी बेहद मॉडर्न लगती है। इसमें ऑफ-रोडिंग बंपर के नीचे की तरफ अतिरिक्त लैंप्स और रूफ लाइटों की एक रो दी गई है। इस कॉन्सेप्ट मॉडल में रेगुलर वर्जन वाले हेडलैंप्स और डेटाइम रनिंग लाइटों (डीआरएल्स) पर एलईडी लाइट स्ट्रिप मिलती है जो बेहद आकर्षित करने वाली लगती है।

    यह भी पढ़ें : टाटा नेक्सन का ये डिजिटल मॉडिफिकेशन है बेहद यूनीक, आफ-रोडिंग के शौकीनों को आएगी काफी पसंद

    इस एसयूवी का बॉडी स्टांस काफी अच्छा है। इसमें बड़े साइज़ के ऑफ-रोडिंग व्हील्स लगे हुए हैं। इसका स्टांस काफी चौड़ा है जिसके चलते यह एक मिनी मॉन्स्टर ट्रक की तरह लगती है। इसके सस्पेंशन को पूरी तरह से मॉडिफाई किया गया है। इसमें डाकर रैली ट्रक की तरह ही हर व्हील पर ड्यूल शॉक एब्जॉर्बर और फ्रंट व रियर साइड पर डबल ए-आर्म दिए गए हैं। चूंकि यह 4x4 मॉडल है, ऐसे में अनुमान है कि इसमें नए फ्रंट व रियर एक्सेल दिए गए हो सकते हैं। इसमें डोर सिल्स के नीचे की तरफ रॉक स्लाइडर्स भी दिए गए हैं।

    टाटा पंच एक मोनोकॉक व्हीकल है, ऐसे में इसके केबिन और इंजन वाली जगह पर मैटल सबफ्रेम दिया गया है। वहीं, रेगुलर पंच का फ्रेम काफी मजबूत है जिसके चलते इस एसयूवी को छह एयरबैग्स के बिना भी 5-स्टार एनकैप सेफ्टी रेटिंग मिली है।  पंच के इस कॉन्सेप्ट मॉडल में आर्टिस्ट ने एक्सटर्नल रोल केज भी दिया है।

    इसमें रूफ रैक सिर्फ रूफ रेल्स पर माउंटेड ही नहीं है बल्कि इसे सबफ्रेम के टॉप पर भी वेल्ड किया हुआ है। इसके दोनों साइड और रियर पर दिए गए मेटल पाइप स्ट्रक्चरल रूफ रैक को एसयूवी के नीचे की तरफ दिए गए दूसरे फ्रेम से कनेक्ट करते हैं। यह बार दोनों रियर डोर और बूट को इसमें बंद करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। यह मॉडिफिकेशन रियल-वर्ल्ड रैली कार के हिसाब से सही है जहां बूट और रियर केबिन स्पेस इंटरनल रोल केज द्वारा कवर हो जाती है। इसमें बड़े फुल-साइज़ के स्पेयर व्हील को स्ट्रक्चरल बार पर माउंट किया गया है जो बूट तक फैले हुए हैं। यह इसकी आधी से ज्यादा रियर विंडशील्ड को कवर करते नज़र आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें : टाटा पंच माइक्रो एसयूवी का ये डिजिटल मॉडिफिकेशन देख आप भी हो जाएंगे इसके फैन, देखिए प्रोडक्शन वर्जन से कितनी है अलग

    यह टाटा पंच कॉन्सेप्ट अब तक का सबसे अजीबोगरीब मॉडिफिकेशन है। यदि आपने पंच का इससे भी ज्यादा यूनीक मॉडिफिकेशन इंटरनेट पर देखा है तो हमें कमेंट सेक्शन में जरूर लिख कर बताएं।

    यह भी देखें: टाटा पंच ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    टाटा पंच 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा पंच 2021-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है