• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार 3 डोर फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान आई नजर, थार रॉक्स जैसी टेल लाइट और नए अलॉय व्हील की दिखी झलक

    नई थार को 2026 में लॉन्च किया जा सकता है और इसमें बड़ी थार रॉक्स की तरह दो डिजिटल डिस्प्ले और ऑटो एसी जैसे कुछ फीचर दिए जा सकते हैं

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 17, 2025 17:32 ist
    info icon
    published onJun 17, 2025 17:32 IST
    last updated onJun 17, 2025 17:32 IST
    192 Views
    • Write a कमेंट

    2025 Mahindra Thar 3-door facelift spied

    भारत में 2020 में न्यू जनरेशन अवतार को पेश करने के बाद, अब 3-डोर महिंद्रा थार को पहले फेसलिफ्ट अवतार की दरकार है। अब भारत में फेसलिफ्ट थार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिसमें इसके साइड और पीछे वाले हिस्से की झलक दिखी है। यहां देखिए इसमें क्या कुछ खास मिलेगा:

    क्या नजर आया?

    2025 Mahindra Thar 3-door facelift spied

    कैमरे में कैद हुए प्रोटोटाइप मॉडल में एक चीज जो सबसे पहले नजर आती है वह है बॉक्सी टेल लाइट, जिसमें थार रॉक्स की तरह नए एलईडी एलिमेंट्स दिए गए हैं। हालांकि इसके व्हील को कवर से ढ़का हुआ है, लेकिन यह साफ पता चलता है कि इसमें नए 5-स्पोक अलॉय व्हील दिए गए हैं।

    इसके अलावा प्रोटोटाइप मॉडल में मौजूदा महिन्द्रा थार की तरह हार्डटॉप रूफ दी गई है। मौजूदा मॉडल की तरह ब्लैक डोर हैंडल भी देखे जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: नई महिंद्रा एसयूवी टेस्टिंग के दौरान आई नजर, क्या ये नई जनरेशन महिंद्रा बोलेरो है?

    अन्य संभावित बदलाव

    Mahindra Thar Roxx grille and headlights

    हालांकि इसकी डिटेल आनी अभी बाकी है, नई थार आगे से नई हो सकती है जिसमें 5 डोर थार रॉक्स की तरह एलईडी हेडलाइट और नई ग्रिल डिजाइन शामिल हो सकती है।

    Mahindra Thar Roxx interior

    केबिन में 5 डोर मॉडल की तरह ज्यादा मॉडर्न डैशबोर्ड डिजाइन दिया जा सकता है। हालांकि मौजूदा 3 डोर मॉडल की तरह ब्लैक केबिन थीम को बरकरार रखा जा सकता है। वर्तमान में थार 3 डोर मॉडल में फैब्रिक सीटें दी गई हैं जबकि नए मॉडल में सीटों पर लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी जा सकती है।

    इसकी फीचर लिस्ट भी ज्यादा मॉडर्न होगी और नई थार गाड़ी में थार रॉक्स की तरह दो 10.25-इंच स्क्रीन (एक ड्राइवर डिस्प्ले और दूसरी इंफोटेनमेंट) और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल दिया जा सकता है। इसमें मौजूदा 6 स्पीकर की जगह एक ब्रांडेड साउंड सिस्टम दिया जा सकता है। अन्य फीचर में मौजूदा मॉडल की तरह हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), 360 डिग्री कैमरा, रोल केस, ऑटो-डिमिंग इनसाइड रियरव्यू मिरर (आईआरवीएम) और एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए जा सकते हैं।

    इंजन

    Mahindra Thar engine

    महिंद्रा ने नई थार 3 डोर मॉडल के इंजन स्पेसिफिकेशन की जानकारी अभी साझा नहीं की है, मौजूदा मॉडल में ये इंजन ऑप्शन दिए गए हैं:

    इंजन

    1.5-लीटर डीजल

    2-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    2.2-लीटर डीजल

    पावर

    118 पीएस

    152 पीएस

    132 पीएस

    टॉर्क

    300 एनएम

    300 एनएम (एमटी) / 320 एनएम (एटी)

    300 एनएम

    गियरबॉक्स^

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी/6-स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी/6-स्पीड एटी

    ड्राइवट्रेन*

    रियर-व्हील-ड्राइव

    रियर-व्हील-ड्राइव/4-व्हील-ड्राइव

    4-व्हील-ड्राइव

    *एटी - टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    संभावित प्राइस और कंपेरिजन

    2025 Mahindra Thar 3-door facelift rear design spied

    फेसलिफ्ट 3 डोर महिंद्रा थार की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। वर्तमान में इसकी प्राइस 11.50 लाख रुपये से 17.62 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच है। इसका मुकाबला 3 डोर फोर्स गुरखा, मारुति जिम्नी, महिंद्रा थार रॉक्स और 5 डोर फोर्स गुरखा से है।

    फोटो क्रेडिट

    was this article helpful ?

    महिंद्रा थार पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है