• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में टेस्टिंग के दौरान दिखी टोयोटा वायोस सेडान

    टोयोटा की वायोस सेडान भारत आ चुकी है। कंपनी ने भारत में इसकी टेस्टिंग शुरू कर दी है। टेस्टिंग के दौरान वायोस को कैमरे में कैद किया गया है।

    नबील
    नबील
    Published On अक्टूबर 21, 2016 12:31 ist
    info icon
    published onOct 21, 2016 12:31 IST
    last updated onOct 21, 2016 12:31 IST
    23 Views
    • Write a कमेंट

    भारत में इसकी लॉन्चिंग साल 2017 के अंत तक या फिर 2018 के शुरू में होने की संभावना है। टोयोटा वायोस का मुकाबला होंडा सिटी, मारूति सियाज़ और हुंडई वरना से होगा। इसकी संभावित कीमत 8 लाख रूपए से लेकर 11 लाख रूपए तक जा सकती है।

    तस्वीरों पर गौर करें तो कैमरे में कैद हुई कार वायोस सेडान  का प्रोडक्शन वर्जन लग रही है। इसे किसी भी तरह से कवर नहीं किया गया। हालांकि कार से टोयोटा की बैज़िंग हटा दी गई थी।

    डिजायन की बात करें तो वायोस सेडान देखने में काफी आकर्षक है। इसका अगला हिस्सा टोयोटा कोरोला एल्टिस से मिलता-जुलता है। पीछे की तरफ लम्बी रैप-अराउंड टेललाइटें दी गई हैं। स्पॉट हुई कार में प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, फॉग लैंप्स और डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें तो देखने को नहीं मिलीं। उम्मीद है कि बिक्री के लिए उपलब्ध वायोस में यह सभी फीचर मिलेंगे।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो वायोस सेडान में टोयोटा इटियॉस वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन मिलेंगे। टोयोटा इटियॉस के पेट्रोल वेरिएंट में 1.5 लीटर का इंजन और डीज़ल वेरिएंट में 1.4 लीटर का इंजन दिया गया है। अटकलें हैं कि वायोस सेडान में दोनों इंजन को बेहतर ट्यूनिंग के साथ दिया जाएगा।

    कद-काठी की बात करें तो वायोस सेडान की लम्बाई 4410 एमएम, चौड़ाई 1700 एमएम और ऊंचाई 1475 एमएम है। कद-काठी के मामले में यह अपनी प्रतिद्वंदी हुंडई वरना और मारूति सियाज़ से थोड़ी छोटी है।

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    टोयोटा वीओस पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    R
    raghunath
    Nov 24, 2016, 7:32:18 PM

    Can you pls re confirm the availability of Vios in India

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है