• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा टाइजर को इन एसेसरीज से बनाएं और भी खास, देखिए सभी की प्राइस लिस्ट

    एक्सटीरियर एसेसरीज में कई गार्निश और क्लेडिंग शामिल है, वहीं केबिन के लिए स्टाइल किट, फ्लोर मैट और सनशेड जैसे ऑप्शन मिलते हैं

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 20, 2024 14:55 ist
    info icon
    published onJun 20, 2024 14:55 IST
    last updated onJun 20, 2024 14:55 IST
    518 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Urban Cruiser Taisor Accessories With Prices

    • टोयोटा ने एक्सटीरियर के लिए गार्निश, स्पोइलर और डोर वाइजर जैसी एसेसरीज पेश की है।

    • केबिन को इंटीरियर स्टाइल किट, सीट कवर और विंडो सनशेड के साथ कस्टमाइज किया जा सकता है।

    • टोयोटा टाइजर में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड और 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन की चॉइस दी गई है।

    • नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी का विकल्प भी दिया गया है।

    • इसकी कीमत 7.74 लाख रुपये से 12.88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    टोयोटा अर्बन क्रूजर टाइजर को भारत में कुछ महीनों पहले लॉन्च किया गया था। यह मारुति फ्रॉन्क्स का री-बैज वर्जन है, इसमें मारुति कार वाले फीचर और पावरट्रेन दिए गए हैं। हालांकि इन दोनों क्रॉसओवर के डिजाइन में कुछ अंतर रखे गए हैं, इसके अलावा आप टाइजर को ऑफिशियल एसेसरीज के जरिए कस्टमाइज भी करवा सकते हैं। यहां देखिए इसकी एक्सटीरियर और इंटीरियर एसेसरीज, और इनकी प्राइस लिस्टः

    Toyota Taisor Accessories
    Toyota Taisor Accessories Rear

    एक्सटीरियर

    एसेसरीज आइटम

    प्राइस

    फ्रंट ग्रिल गार्निश

    1,640 रुपये

    हेड लैंप गार्निश

    640 रुपये

    फ्रंट बंपर गार्निश

    1,648रुपये से 1,898 रुपये

    फ्रंट बंपर एक्सटेंडर

    1,687 रुपये

    डोर वाइजर

    1,366 रुपये से 1,851 रुपये

    ओआरवीएम गार्निश

    234 रुपये

    ओआरवीएम कवर

    2,382 रुपये

    व्हील आर्क गार्निश

    718 रुपये

    मड फ्लैप सेट

    507 रुपये

    बॉडी साइड मोल्डिंग

    1,523 रुपये से 2,007 रुपये

    साइड र्स्कटिंग

    2,491 रुपये

    रूफ स्पॉइलर

    882 रुपये

    रियर बंपर कॉर्नर प्रोटेक्टर

    585 रुपये

    रियर बंपर कॉर्नर गार्निश (ब्लैक ग्लोस + रेड)

    609 रुपये

    रियर बंपर एक्सटेंडर

    2,007 रुपये

    बॉडी कवर

    1,785 रुपये से 3,124 रुपये

    Toyota Taisor Accessories Side Profile

    इंटीरियर

    Toyota Taisor Accessories Interior
    Toyota Taisor Accessories Seat Covers

    एसेसरीज आइटम

    प्राइस

    इंटीरियर स्टाइल किट

    5,851 रुपये

    विंडो सनशेड (4 डोर)

    1,044 रुपये

    पडल लैंप

    1,304 रुपये

    स्पीकर

    1,762 रुपये से 3,474 रुपये

    फ्लोर मैट

    1,526 रुपये से 3,937 रुपये

    3डी बूट मैट

    1,671 रुपये

    डोर सिल गार्ड

    1,671 रुपये

    डोर सिल गार्ड (इल्लुमिनेटेड)

    2,570 रुपये

    सीट कवर

    7,085रुपये से 7,890 रुपये

    यह भी पढ़ें: टोयोटा टाइजर vs मारुति फ्रॉन्क्सः प्राइस कंपेरिजन

    इंजन और ट्रांसमिशन

    Toyota Taisor

    टाइजर कार में फ्रॉन्क्स वाले इंजन और ट्रांसमिशन दिए गए हैं जिनके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैः

     

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड + सीएनजी

    1-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    पावर

    90 पीएस

    77.5 पीएस

    100 पीएस

    टॉर्क

    113 एनएम

    98.5 एनएम

    148 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी/5-स्पीड एएमटी

    5-स्पीड एमटी

    5-स्पीड एमटी/6-स्पीड एटी

    यह भी पढ़ें: टोयोटा टाइजर vs मारुति फ्रॉन्क्स vs टाटा नेक्सन vs किया सोनेट vs मारुति ब्रेजा : माइलेज कंपेरिजन

    प्राइस और कंपेरिजन

    टोयोटा अर्बन क्रूजर टाइजर की कीमत 7.74 लाख रुपये से 12.88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसका मुकाबला मारुति फ्रॉन्क्स से है। इसके अलावा इसे किआ सोनेट, टाटा नेक्सॉन, मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू और महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ के विकल्प के रूप में भी चुना जा सकता है।

    यह भी देखेंः टोयोटा टाइजर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    टोयोटा टाइजर पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    H
    harish kumar thakur
    Jan 31, 2025, 5:55:28 PM

    Taisor full asscaries

      जवाब
      Write a Reply
      1
      V
      vijay kumar
      Jan 18, 2025, 12:32:28 PM

      I want to sell my i10 era model of 2007

        जवाब
        Write a Reply

        कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है