टोयोटा कैमरी हाइब्रिड का प्रोडक्शन फिर शुरू हुआ
कम मांग के चलते अक्टूबर 2017 में इसका प्रोडक्शन बंद हुआ था
- Write a कमेंट

टोयोटा ने कैमरी हाइब्रिड का प्रोडक्शन फिर से शुरू कर दिया है। कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर महीने में अस्थाई तौर पर इसका प्रोडक्शन बंद किया था। प्रोडक्शन को बंद करने की अहम वजह इसकी मांग में कमी आना था। लग्ज़री कारों पर टैक्स बढ़ने की वजह से लोगों ने इससे दूरी बना ली थी।

अगर सरकार हाइब्रिड कारों पर टैक्स फ्रेंडली स्कीम लाती है तो जाहिर तौर कंपनी नए हाइब्रिड मॉडल भी भारत में पेश कर सकती है। नई हाइब्रिड कारों को कैमरी के नीचे पोजिशन किया जाएगा और इनकी कीमत भी काफी कम होगी।

मौजूदा समय में हाइब्रिड कारों की कीमत पेट्रोल और डीज़ल के मुकाबले काफी ज्यादा है और यही वजह है कि इनकी बिक्री का आंकड़ा कम है। कयास लगाए जा रहे हैं आने वाले समय में हाइब्रिड कारों की मांग में तेजी देखी जा सकती है। भारत में साल 2022 तक कॉरपोरेट एवरेज फ्यूल इफिसिएंसी नियम लागू हो सकते हैं। इसके तहत कार का मिनिमम एवरेज स्टैंडर्ड रहेगा। इस लक्ष्य को पाने के लिए कंपनियां ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारें लाने पर जोर देंगी।
यह भी पढें : पहली नज़र में कैसा अहसास देती है टोयोटा यारिस, जानिये यहां...














