• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा Vs हाईक्रॉसः इन दोनों में से कौनसी कार आपके बजट में बैठेगी फिट, जानिए यहां

    दोनों को इनोवा कार कहा जाता है और दोनों ही एमपीवी है जिनमें 7 और 8 सीटर कॉन्फिग्रेशन के ऑप्शंस दिए गए हैं।

    भानु
    भानु
    Published On मई 03, 2023 17:34 ist
    info icon
    published onMay 03, 2023 17:34 IST
    last updated onMay 03, 2023 17:34 IST
    777 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Innova Crysta and Innova Hycross

    पूरे दो महीने बाद आखिरकार टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के सभी वेरिएंट की प्राइस लिस्ट सामने आ चुकी है। अब कस्टमर्स के पास टोयोटा के दो एमपीवी मॉडल्स चुनने का विकल्प है, जिनमें क्रिस्टा और हाईक्रॉस शामिल है। ऐसे में यदि आप यह सोच रहे हैं कि आपके बजट में इन दोनों में से कौनसी कार बैठेगी फिट, तो नीचे देखिए इनकी प्राइस लिस्ट:

    इनोवा क्रिस्टा 

    इनोवा हाईक्रॉस

     

    जीएक्स 7-सीटर/ 8-सीटर -  19.40 लाख रुपये/  19.45 लाख रुपये

    जीएक्स 7-सीटर/8-सीटर -  19.99 लाख रुपये

     

    वीएक्स 7-सीटर/ 8-सीटर -  23.79 लाख रुपये/  23.84 लाख रुपये

     

    जेडएक्स 7-सीटर -  25.43 लाख रुपये

    वीएक्स हाइब्रिड 7-सीटर/ 8-सीटर -  25.03 लाख रुपये/  25.08 लाख रुपये

     

    वीएक्स (ऑप्शनल) हाइब्रिड 7-सीटर/ 8-सीटर -  27 लाख रुपये/  27.05 लाख रुपये

     

    जेडएक्स हाइब्रिड -  29.35 लाख रुपये

     

    जेडएक्स (ऑप्शनल) हाइब्रिड -  29.99 लाख रुपये

    यह भी पढ़ेंः मैकडॉनल्ड्स के ‘हैप्पी मील’ के साथ मिलेगा टोयोटा हाइलक्स का स्केल मॉडल!

    2023 Toyota Innova Crysta

    • हाईक्रॉस के पेट्रोल सीवीटी वेरिएंट्स के मुकाबले केवल डीजल इंजन में आने वाली क्रिस्टा की कीमत ज्यादा है। हालांकि, इसके हाइब्रिड वेरिएंट्स काफी महंगे हैं और क्रिस्टा के टॉप वेरिएंट की कीमत हाईक्रॉस हाइब्रिड की एंट्री लेवल प्राइस के लगभग बराबर है। 
    • प्राइवेट कस्टमर्स के लिए अपडेटेड इनोवा क्रिस्टा केवल 3 वेरिएंट्स में ही उपलब्ध है। 

    Toyota Innova Hycross

    • दूसरी तरफ प्राइवेट कस्टमर्स के लिए इनोवा हाईक्रॉस 5 वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिनमें इस एमपीवी के रेगुलर और हाइब्रिड वर्जन भी शामिल है। 
    • इनोवा क्रिस्टा को लैडर ऑन फ्रेम पर तैयार किया गया है और ये रियर व्हील कार है, जबकि इनोवा हाईक्रॉस मोनोकॉक प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है जिसमें फ्रंट व्हील ड्राइव सेटअप दिया गया है।

    Toyota Innova Hycross strong-hybrid powertrain

    • टोयोटा इनोवा क्रिस्टा में केवल डीजल मैनुअल का कॉम्बिनेशन दिया गया है, वहीं हाईक्रॉस केवल एक पेट्रोल मॉडल है जिसके स्टैंडर्ड और हाइब्रिड वर्जन उपलब्ध हैं। 
    • हाईक्रॉस के रेगुलर वेरिएंट में सीवीटी का ऑप्शन दिया गया है जबकि हाइब्रिड वर्जन में ई सीवीटी गियरबॉक्स दिया गया है और इसके माइलेज को लेकर 21.1 किलोमीटर प्रति लीटर का दावा किया गया है। 

    2023 Toyota Innova Crysta cabin

    • इनोवा के पुराने जनरेशन मॉडल में पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और लैदरेट अपहोल्स्ट्री जैसे कंफर्ट फीचर्स दिए गए हैं। 

    Toyota Innova Hycross interior

    • यदि आपको एक प्रीमियम और मॉडर्न इनोवा कार चाहिए तो हाईक्रॉस आपके लिए एक परफैक्ट चॉइस साबित होगी, क्योंकि इसका इंटीरियर काफी प्रीमियम है और क्रिस्टा के मुकाबले इसकी फीचर लिस्ट भी काफी लंबी है। इसमें 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ेंः टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस पर बेस्ड मारुति की एमपीवी कार जुलाई तक होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है