• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एयरबैग में खामी, भारत में भी टोयोटा ने वापस बुलाईं 170 प्रियस हाईब्रिड कारें

    एयरबैग में खामी के चलते दुनियाभर में 14.30 लाख कारें वापस बुलाने वाली टोयोटा मोटर्स ने भारतीय बाजार से भी 170 प्रियस हाईब्रिड कारों को वापस (रिकॉल) बुलाया है। यह कारें साल 2009 और 2012 में बनी हुई हैं।

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On जुलाई 01, 2016 12:21 ist
    info icon
    published onJul 01, 2016 12:21 IST
    last updated onJul 01, 2016 12:21 IST
    35 Views
    • Write a कमेंट

    टोयोटा मोटर्स ने बुधवार को दुनियाभर में इस रिकॉल की घोषणा की थी। स्टेंटमेंट में कंपनी ने बताया कि इंफ्लेक्टर में खराबी के कारण एयरबैग आंशिक तौर पर खुल सकता है और इंफ्लेक्टर केबिन में प्रवेश कर सकता है। इस वजह से ड्राइवर को चोट लगने की आशंका बनती है।

    इस बारे में टोयोटा की भारतीय सब्सिडियरी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) का कहना है कि ‘फिलहाल भारत में उपलब्ध प्रियस मॉडल में किसी तरह की खराबी की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन टोयोटा ग्राहकों की संतुष्टि के लिए हमने भी कारों को वापस बुलाने की घोषणा की है।’

    हाईब्रिड प्रियस के अलावा टोयोटा ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अक्टूबर 2008 से अप्रैल 2012 के बीच बनी प्रियस प्लग-इन और लेक्सस सीटी200एच कारों को भी रिकॉल किया है।

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    टोयोटा प्रियस पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हाइब्रिड कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है