• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा हाइलक्स ब्लैक ​एडिशन भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में हुआ शोकेस, जल्द सामने आएगी कीमत

    इसमें ऑल ब्लैक एक्सटीरियर डिजाइन और रेगुलर हाइलक्स वाले पावरट्रेन ऑप्शंस दिए गए हैं।

    भानु
    भानु
    modified on जनवरी 17, 2025 16:25 ist
    info icon
    published onJan 17, 2025 16:20 IST
    last updated onJan 17, 2025 16:25 IST
    126 Views
    • Write a कमेंट

    • ब्लैक ग्रिल,ब्लैक फुट स्टेप्स और ब्लैक डोर हैंडल्स दिए गए हैं हाइलक्स ब्लैक एडिशन में 
    • ब्लैक केबिन थीम और ब्लैक सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है इसके इंटीरियर में 
    • 8-इंच टचस्क्रीन, एनालॉग डायल और क्रूज़ कंट्रोल के साथ ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं इसमें 
    • सेफ्टी के लिए सात एयरबैग (स्टैंडर्ड), फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और एक रियर कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं इसमें 
    • जल्द सामने आएगी हाइलक्स ब्लैक एडिशन की कीमत

    टोयोटा हाइलक्स को भारत में 2022 में लॉन्च किया गया था और इसकी ग्रिल पर काफी क्रोम एलिमेंट्स दिए गए हैं जिससे ये आसानी से पहचान में आ जाती है। अब कंपनी ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो के दौरान हाइलक्स ब्लैक एडिशन से पर्दा उठा दिया है जिसमें ऑल ब्लैक एक्सटीरियर डिजाइन और रेगुलर हाइलक्स वाले पावरट्रेन ऑप्शंस दिए गए हैं। टोयोटा हाइलक्स ब्लैक एडिशन पर आगे डालिए एक नजर:

    क्या कुछ है नया?

    Toyota Hilux Black Edition
    Toyota Hilux Black Edition

    टोयोटा हाइलक्स ब्लैक एडिशन में ब्लैक एक्सटीरियर थीम के साथ काफी ज्यादा ब्लैक एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसमें दी गई ग्रिल,अलॉय व्हील्स,आउटसाइड रियरव्यू मिरर्स,साइड फुटस्पेट्स और डोर हैंडल्स को ब्लैक कलर की फिनिशिंग दी गई है। इस पिकअप में केवल रियर बंपर के तौर पर ही एक क्रोम एलिमेंट दिया गया है। इसके अलावा ब्लैक​ एडिशन का डिजाइन रेगुलर हाइलक्स जैसा ही है जिसमें प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट्स,एलईडी टेललाइट्स और टेलगेट पर 'टोयोटा' की बैजिंग दी गई है। 

    Toyota Hilux Black Edition

    इसके अलावा हाइलक्स का इंटीरियर डिजाइन और थीम एवं पावरट्रेन ऑप्शंस में बदलाव नहीं हुआ है। 

    टोयोटा हाइलक्स: ओवरव्यू

    टोयोटा हाइलक्स ब्लैक एडिशन का इंटीरियर रेगुलर मॉडल जैसा ही है। इसमें रेगुलर मॉडल वाली सीट अपहोल्स्ट्री के साथ ऑल ब्लैक केबिन थीम दी गई है। इस पिकअप में 8-इंच टचस्क्रीन, एनालॉग डायल और मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (एमआईडी) के साथ एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रियर वेंट के साथ ऑटोमैटिक डुअल-ज़ोन एसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं । इसके अलावा इसमें पावर्ड ड्राइवर सीट, कूल्ड ग्लवबॉक्स, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 

    सेफ्टी के लिए इस पिकअप में 7 एयरबैग (स्टैंडर्ड), ब्रेक असिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, रियर पार्किंग कैमरा और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। 

    टोयोटा हाइलक्स: पावरट्रेन ऑप्शंस

    टोयोटा हाइलक्स में 2.8-लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो 204पीएस की पावर और 500एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। टोयोटा ने इसमें दो ड्राइव मोडः पावर और ईको दिए हैं। इसमें 4-व्हील-ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड दिया गया है। इस पिकअप में ऑफ रोडिंग के लिए ट्रांसफर केस के साथ लो रेंज गियरबॉक्स, ट्रेक्शन कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक डिफ्रेंशियल लॉक जैसे

    टोयोटा हाइलक्स: कीमत और मुकाबला

    टोयोटा हाइलक्स ब्लैक एडिशन की कीमत से जल्द पर्दा उठाया जा सकता है। बता दें कि रेगुलर हाइलक्स पिकअप की कीमत 30.40 लाख रुपये से लेकर 37.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच है और टोयोटा हाइलक्स का भारत में सीधा मुकाबला इसुजु वी-क्रॉस से है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा हाइलक्स 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    syed majid
    Jan 18, 2025, 9:21:12 PM

    I am the fan of this car and this is best car in the segment and it's price ufff I love this car and trust the build quality of Toyota

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग पिकअप ट्रक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है