• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा इटियॉस प्लेटिनम एडिशन लॉन्च, कीमत 7.84 लाख रूपए

    प्लेटिनम एडिशन को वीएक्स वेरिएंट पर तैयार किया गया है

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On मार्च 01, 2018 13:17 ist
    info icon
    published onMar 01, 2018 13:17 IST
    last updated onMar 01, 2018 13:17 IST
    39 Views
    • Write a कमेंट

    टोयोटा ने इटियॉस सेडान का प्लेटिनम एडिशन लॉन्च किया है। इसके पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 7.84 लाख रूपए और डीज़ल वेरिएंट की कीमत 8.94 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। प्लेटिनम एडिशन को वीएक्स वेरिएंट पर तैयार किया गया है। यह स्टैंडर्ड वेरिएंट से करीब 15000 रूपए महंगी है। इसका मुकाबला हुंडई वरना, होंडा सिटी और मारूति सियाज़ से होगा।

    Toyota Yaris

    टोयोटा इटियॉस प्लेटिनम एडिशन को नए फैंटम ब्राउन कलर में उतारा गया है। इस में पर्ल व्हाइट और सिल्वर कलर का विकल्प भी रखा गया है। सबसे बड़ा बदलाव केबिन में हुआ है। केबिन में ड्यूल-टोन आर्टिफिशियल लैदर सीटें दी गई हैं। इसके अलावा रियर आर्मरेस्ट को भी नए सिरे से डिजायन किया गया है। इस में नया 6.8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है, जो ऑक्स-इन, यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। इस में वॉइस रिकॉगनिशन और रिमोट कंट्रोल की सुविधा भी दी गई है। एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो की चाहत रखने वालों को ये निराश कर सकती है।

    प्लेटिनम एडिशन में मौजूदा मॉडल वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए गए हैं। पेट्रोल वेरिएंट में 1.5 लीटर का 4-सिलेंडर इंजन लगा है, जो 89 पीएस की पावर और 132 एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल वेरिएंट में 1.4 लीटर डी-4डी इंजन लगा है, जो 68 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़े हैं।

    यह भी पढें : पहली नज़र में कैसा अहसास देती है टोयोटा यारिस, जानिये यहां...

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    टोयोटा इटियॉस पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है