पढ़िए पिछले सप्ताह की टॉप कार न्यूज: किआ कैरेंस क्लाविस ईवी और टेस्ला मॉडल वाई लॉन्च, विनफास्ट वीएफ6 और वीएफ7 की बुकिंग शुरू, मारुति बलेनो हुई ज्यादा सुरक्षित, और बहुत कुछ
टेस्ला ने मुंबई में अपना पहला शोरूम खोला और मॉडल वाई को डिस्प्ले के लिए रखा, जबकि किआ, बीएमडब्ल्यू, जीप और लैंड रोवर ने भी अपनी नई कार और स्पेशल एडिशन पेश किए
- Write a कमेंट

पिछले सप्ताह भारत के कार बाजार में काफी हलचल रही। आखिरकार टेस्ला ने मॉडल वाई के साथ भारत में कदम रखा। इसके अलावा 2025 किआ कैरेंस क्लाविस ईवी और बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज ग्रां कूपे जैसी कई नए कार भी लॉन्च हुई। वहीं मारुति, विनफास्ट, टाटा, हुंडई और लैंड रोवर व जीप जैसी कंपनियों की भी कुछ रोचक खबरें आई। यहां हम पिछले सप्ताह की सभी टॉप कार न्यूज के बारे में जानेंगे:
टेस्ला मॉडल वाई भारत में लॉन्च

आखिरकार टेस्ला ने भारत के कार बाजार में कदम रख दिया है और अपनी पहली पेशकश के रूप में मॉडल वाई को लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 59.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह दो वेरिएंट में उपलब्ध है और इसकी फुल चार्ज में रेंज 622 किलोमीटर तक है। इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। मॉडल वाई कई ऑप्शनल पैकेज में उपलब्ध है जिनमें सेल्फ ड्राइविंग क्षमता, एक्सटीरियर और केबिन कलर विकल्प शामिल है, और इनके लिए अतिरिक्त कीमत रखी गई है।
किआ कैरेंस क्लाविस ईवी लॉन्च

किआ मोटर्स ने 2025 कैरेंस क्लाविस ईवी को लॉन्च किया जिसकी कीमत 17.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह पांच वेरिएंट और हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक वाले बैटरी पैक में उपलब्ध है। इसकी फुल चार्ज में रेंज 490 किलोमीटर तक है। क्लाविस ईवी का डिजाइन आईसीई पावर्ड वर्जन जैसा है, हालांकि इसमें कुछ ईवी स्पेसिफिक बदलाव किए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक एमपीवी कार की बुकिंग 22 जुलाई से शुरू होगी।
नई जनरेशन बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज ग्रां कूपे भारत में लॉन्च

दूसरी जनरेशन बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज ग्रां कूपे को भारत में 46.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) पर लॉन्च किया गया। यह दो वेरिएंट: एम स्पोर्ट और एम स्पोर्ट प्रो में उपलब्ध है। नई 2 सीरीज में कम क्षमता वाला 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, इसमें कई स्टाइल अपडेट और नए फीचर शामिल किए गए हैं।
विनफास्ट वीएफ6 और वीएफ7 की बुकिंग शुरू

विनफास्ट ने भारत में वीएफ6 और वीएफ7 इलेक्ट्रिक एसयूवी कार की आधिकारिक बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। विनफास्ट देश में अपना रिटेल और सर्विस नेटवर्क भी स्थापित करेगी, और शुरूआत में प्रमुख शहरों में डीलरशिप खोली जाएगी। दोनों इलेक्ट्रिक कार को आगामी त्योहारी सीजन पर लॉन्च किया जा सकता है।
हुंडई ऑरा एस एएमटी लॉन्च

हुंडई ने ऑरा के लोअर वेरिएंट एस में एएमटी (ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) का विकल्प शामिल किया। इससे पहले, ये गियरबॉक्स केवल एसएक्स वेरिएंट में उपलब्ध था। इस अपडेट के साथ ऑरा एएमटी की कीमत 87,000 रुपये तक कम हो गई है।
मारुति ई विटारा की रेंज की जानकारी सामने आई

यूनाइटेड किंगडम में मारुति ई विटारा के स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठा, जिसमें इसका चार्जिंग टाइम और डब्ल्यूएलटीपी सर्टिफाइड रेंज भी शामिल थी। ई विटारा को भारत में सितंबर 2025 तक लॉन्च किया जाएगा। यह दो बैटरी पैक में मिलेगी और बड़े बैटरी पैक वर्जन की सर्टिफाइड रेंज 426 किलोमीटर तक है।
जीप मेरिडियन और जीप कंपास ट्रेल एडिशन लॉन्च

जीप ने भारत में कंपास और मेरिडियन एसयूवी का नया ट्रेल एडिशन पेश किया। यह स्पेशल एडिशन इनके मिड वेरिएंट पर तैयार किया गया है और इसमें केवल कॉस्मेटिक अपडेट किए गए हैं। कंपास ट्रेल एडिशन की कीमत स्टैंडर्ड वर्जन से 58,000 रुपये ज्यादा और मेरिडियन ट्रेल एडिशन की प्राइस स्टैंडर्ड मॉडल से 48,000 रुपये ज्यादा रखी गई है।
मारुति बलेनो और मारुति अर्टिगा में 6 एयरबैग हुए स्टैंडर्ड
20250416_185148.jpg)
मारुति बलेनो और अर्टिगा के सभी वेरिएंट में छह एयरबैग स्टैंडर्ड किए गए हैं। इस अपडेट से बलेनो की कीमत 0.5 प्रतिशत तक बढ़ गई है और अर्टिगा की प्राइस 1.4 प्रतिशत बढ़ गई है। हाल ही में बलेनो को 6 एयरबैग के साथ भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।
रेंज रोवर वेलार ऑटोबायोग्राफी एडिशन लॉन्च

लैंड रोवर ने भारत में रेंज रोवर वेलार का नया टॉप ऑटोबायोग्राफी वेरिएंट पेश किया है, जिसकी कीमत 89.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह मौजूदा एंट्री-लेवल वेरिएंट से 5 लाख रुपय ज्यादा महंगा है और इसे पेट्रोल व डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें मौजूदा वेरिएंट की तुलना में कुछ प्रीमियम फीचर और स्टाइल अपडेट दिए गए हैं।
टाटा पंच ने प्रोडक्शन रिकॉर्ड बनाया

टाटा मोटर्स ने घोषणा की है कि पंच माइक्रो एसयूवी कार ने 4 साल के अंदर 6 लाख यूनिट प्रोडक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है। इसमें पंच आईसीई और पंच ईवी दोनों की यूनिट शामिल है। पंच काफी समय से टाटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई है और इसे 2021 में लॉन्च किया गया था।














