नई बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज ग्रां कूपे भारत में लॉन्च, कीमत 46.90 लाख रुपये
नई जनरेशन 2 सीरीज ग्रां कूपे में डीजल इंजन का विकल्प नहीं दिया गया है और अब यह केवल कम क्षमता वाले टर्बो-पेट्राल इंजन में उपलब्ध है
- Write a कमेंट

-
नई 2 सीरीज ग्रां कूपे दो वेरिएंट: एम स्पोर्ट और एम स्पोर्ट प्रो में उपलब्ध है।
-
अब इसमें कम क्षमता वाला 156 पीएस 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स दिया गया है।
-
इसमें इल्लुमिनेटेड ग्रिल, 18-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील और रैप-अराउंड एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं।
-
टॉप फीचर में 10.7-इंच इंफोटेनमेंट, 10.24-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ड्यूल-जोन ऑटो एसी और 12-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम शामिल है।
-
सुरक्षा के लिए ईएससी, टीपीएमएस, पीछे पार्किंग कैमरा और एडीएएस दिया गया है।
-
यह चार कलर: पोर्टिमाओ ब्लू, अल्पाइन व्हाइट, ब्रुकलिन ग्रे और ब्लैक सैफायर में उपलब्ध है।
नई बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज ग्रां कूपे भारत में लॉन्च हो गई है और इसकी कीमत 46.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह दो वेरिएंट: एम स्पोर्ट और एम स्पोर्ट प्रो में उपलब्ध है। हालांकि नई 2 सीरीज में कम क्षमता वाला केवल एक 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जबकि पुराने मॉडल में ज्यादा पावरफुल 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प दिया गया था। यहां देखिए इस एंट्री लेवल बीएमडब्ल्यू कार में क्या कुछ खास मिलता है:
प्राइस
| वेरिएंट |
कीमत (एक्स-शोरूम) |
| 218 एम स्पोर्ट |
46.90 लाख रुपये |
| 218 एम स्पोर्ट प्रो |
48.90 लाख रुपये |
बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज ग्रां कूपे दो वेरिएंट में उपलब्ध है और टॉप मॉडल प्रो की कीमत स्टैंडर्ड से 2 लाख रुपये ज्यादा है।
डिजाइन

बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज ग्रां कूपे आगे से काफी शानदार दिखती है और इसमें ब्लैक कलर की एक चौड़ी इल्लुमिनेटड कडनी ग्रिल दी गई है, जिसके दोनों तरफ एलईडी डीआरएल के साथ पतली एलईडी हेडलाइट दी गई है। दोनों तरफ के बंपर पर भी बड़े एयर इनटेक दिए गए हैं।

साइड वाले हिस्से की बात करें तो यहां सेडान में स्लोपिंग रूफलाइन दी गई है जो बूट में जाकर मिलती है। राइडिंग के लिए इसमें 18-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील दिए गए हैं, और फ्रेमलेस डोर ज्यादा प्रीमियम नजर आते हैं और कूपे जैसी फील देते हैं। यह चार कलर: अल्पाइन व्हाइट, ब्लैक सैफायर, ब्रुकलिन ग्रे और पोर्टिमाओ ब्लू में उपलब्ध है।

पीछे की तरफ इसमें पतली रैपअराउंड एलईडी टेललाइट और साफ-सुथरा बूट डिजाइन दिया गया है। स्पोर्टी टच के लिए बंपर पर काले रंग के एक्सेंट और लाल रिफ्लेक्टर दिए गए हैं।
केबिन

2 सीरीज ग्रां कूपे के केबिन में कदम रखते ही आपको सॉफ-टच मैटेरियल के साथ प्रीमियम फील होता है। इसमें दो केबिन थीम: ऑयस्टर (बैज) और मोका का विकल्प दिया गया है। डैशबोर्ड साफ-सुथरा और मॉडर्न है, इसमें पर बड़ी कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जिसमें एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और दूसरी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। सेंटर कंसोल थोड़ा ड्राइवर की तरफ झुका हुआ है, जिससे कंट्रोल्स तक पहुंचना आसान हो जाता है।
डैशबोर्ड पर कम से कम फिजिकल बटन दिए गए हैं जो इसे खास बनाते हैं। ध्यान खींचने के लिए इसमें सिल्वर असेंट और पूरी चौड़ाई तक फैली एम्बिएंट लाइटिंग स्ट्रिप दी गई है, जबकि एसी वेंट्स अच्छे से इंटीग्रेट किए गए हैं और इन्हें स्क्रीन के नीचे पोजिशन किया गया है।

पीछे वाली सीट पर सभी पैसेंजर के लिए तीन एडजस्टेबल हेडरेस्ट दिए गए हैं। पीछे की तरफ अतिरिक्त कंफर्ट के लिए कपहोल्डर के साथ सेंटर आर्मरेस्ट भी दिया गया है।
फीचर और सेफ्टी

बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज में कई मॉडर्न फीचर दिए गए हैं जिनमें एक 10.7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.24-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पीछे वेंट्स के साथ ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग, और क्रूज कंट्रोल शामिल है। इसमें एक केबिन कैमरा, एक वायरलेस फोन चार्जर, 12-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, एक हेड्स-अप डिस्प्ले और एक नई डिजिटल की जैसे फीचर भी दिए गए हैं।
पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें कई एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), ऑटो होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), एक डैशकैम, एक रियर पार्किंग कैमरा, और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।
इंजन

पुराने मॉडल को जहां पेट्रोल और डीजल इंजन में पेश किया गया था, वहीं नई 2 सीरीज ग्रां कूपे केवल एक छोटे थ्री-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन में आती है, जो पुराने 2-लीटर इंजन से कम पावरफुल है। यहां देखिए इसके स्पेसिफिकेशन:
| इंजन |
1.5-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल |
| पावर |
156 पीएस |
| टॉर्क |
230 एनएम |
| गियरबॉक्स |
7-स्पीड डीसीटी* |
| एसेलरेशन (0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा) |
8.6 सेकंड |
| ड्राइव |
फ्रंट-व्हील-ड्राइव |
| माइलेज |
16.35 किलोमीटर प्रति लीटर |
*डीसीटी - ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन
कंपेरिजन
भारत में बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज ग्रां कूपे का मुकाबला मर्सिडीज-बेंज ए क्लास से है। इस प्राइस में इसे टोयोटा कैमरी और ऑडी ए4 के कुछ वेरिएंट के विकल्प के रूप में भी चुना जा सकता है।














