• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेंज रोवर वेलार का नया टॉप ऑटोबायोग्राफी वेरिएंट लॉन्च, कीमत 89.9 लाख रुपये

    इस नए वेरिएंट की कीमत बेस मॉडल से 5 लाख रुपये ज्यादा है और कुछ अच्छे फीचर भी दिए गए हैं

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 17, 2025 17:37 ist
    info icon
    published onJul 17, 2025 17:37 IST
    last updated onJul 17, 2025 17:37 IST
    226 Views
    • Write a कमेंट

    Range Rover Velar Autobiography

    • रेंज रोवर वेलार ऑटोबायोग्राफी को 89.9 लाख रुपये पर लॉन्च किया गया है।

    • इसमें एक्सटेंडेड लेदर पैक, सोबर हेडलाइन और मेरिडियन सराउंड सिस्टम दिया गया है।

    • बाहर की तरफ कॉपर कलर इनसर्ट और बड़े 20-इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं।

    • यह 2-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध है, दोनों में माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी गई है।

    रेंज रोवर वेलार का नया टॉप मॉडल ऑटोबायोग्राफी लॉन्च हुआ है, जिसकी कीमत 89.9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस नए वेरिएंट की बुकिंग शुरू हो गई है और इसे आप पेट्रोल व डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में खरीद सकते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि वेलार लाइनअप में यह एकमात्र वेरिएंट है जो डीजल इंजन के साथ आता है।

    रेंज रोवर वेलार ऑटोबायोग्राफी प्राइस

     

    डायनामिक एसई

    ऑटोबायोग्राफी

    पेट्रोल

    84.9 लाख रुपये

    89.9 लाख रुपये

    डीजल

    -

    89.9 लाख रुपये

    जैसा कि ऊपर टेबल में दिखाई दे रहा है रेंज रोवर वेलार ऑटोबायोग्राफी की कीमत बेस डायनामिक एसई वेरिएंट से 5 लाख रुपये ज्यादा है। यहां देखिए इसमें क्या कुछ खास मिलता है:

    रेंज रोवर वेलार ऑटोबायोग्राफी: इसमें क्या दिया गया है?

    Range Rover Velar Autobiography

    रेंज रोवर वेलार के नए टॉप मॉडल में ज्यादातर नए फीचर केबिन के अंदर दिए गए हैं। हेडलाइनर के लिए नई सोबर फिनिश दी गई है जो इसे ज्यादा प्रीमियम बनाती है, जबकि केबिन में असली लग्जरी अहसास देने के लिए एक एक्सटेंडेड ‘विंडसर’ लेदर पैक दिया गया है। ऑडियो सुनने के शौकीन लोग भी इससे खुश हो सकते हैं, क्योंकि इसमें अपडेट मेरिडियन सराउंड साउंड सिस्टम दिया गया है। इसमें एक पैनोरमिक सनरूफ भी दी गई है।

    पैसेंजर कंफर्ट के लिए इसमें आगे पावर्ड, वेंटिलेटेड और कूल्ड सीटें दी गई है। अगर इतना काफी नहीं है, तो इसमें मसाज फंक्शन भी दिया गया है, जो लंबे सफर के दौरान काफी काम आएगा। यहां तक कि पीछे वाली सीट के लिए भी पावर एडजस्टमेंट दिए गए हैं। फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल यह सुनिश्चित करेगा कि प्रत्येक पैसेंजर अपनी पसंद का तापमान चुन सके, जबकि मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग रात के समय काफी शानदार दिखती है।

    Range Rover Velar Autobiography

    इसके बाहरी डिजाइन में भी कुछ अपडेट किए गए हैं जो सुनिश्चित करते हैं कि यह बेस वेरिएंट से अलग दिखे। इनमें बाहर हल्की कॉपर डिटेलिंग और बड़े 20-इंच अलॉय व्हील शामिल है।

    रेंज रोवर वेलार ऑटोबायोग्राफी: इंजन

    आप रेंज रोवर वेलार ऑटोबायोग्राफी को 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल या 2-लीटर डीजल इंजन में चुन सकते हैं, दोनों इंजन के साथ माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी गई है। यहां देखिए इसके स्पेसिफिकेशन:

     

    रेंज रोवर वेलार डीजल

    रेंज रोवर वेलार पेट्रोल

    इंजन

    2-लीटर डीजल

    2-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    पावर

    204 पीएस

    250 पीएस 

    टॉर्क

    400 एनएम

    365 एनएम

    गियरबॉक्स

    8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स

    ड्राइवट्रेन

    ऑल-व्हील-ड्राइव

    रेंज रोवर वेलार ऑटोबायोग्राफी: कंपेरिजन

    रेंज रोवर वेलार ऑटोबायोग्राफी का मुकाबला मर्सिडीज-बेंज जीएलसी, ऑडी क्यू5 और बीएमडब्ल्यू एक्स3 से है।

    was this article helpful ?

    लैंड रोवर रेंज रोवर वेलार पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    A
    ankur goyal
    Jul 18, 2025, 10:45:16 PM

    I have 7 seater car . And I enjoyed my way with my family. Indian roads are not enough good for these luxury and costly cars. Every body do hard work to earn hard cash to make moderate easier life .

      जवाब
      Write a Reply
      1
      K
      kale
      Jul 17, 2025, 8:50:50 PM

      No comments.

        जवाब
        Write a Reply

        कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है