जीप कंपास और जीप मेरेडियन के स्पेशल ट्रेल एडिशन हुए पेश, जानिए कीमत
लॉन्गिट्यूड (ओ) वेरिएंट्स के मुकाबले कंपास ट्रेल एडिशन 58,000 महंगा है।
- Write a कमेंट

- 25.41 लाख रुपये से लेकर 27.41 लाख रुपये के बीच रखी गई है कंपास ट्रेल एडिशन की कीमत
- 31.27 लाख रुपये से लेकर 37.27 लाख रुपये के बीच रखी गई है मेरेडियन ट्रेल एडिशन की कीमत
- कंपास से 58,000 रुपये ज्यादा महंगा है इसका स्पेशल एडिशन और मेरेडियन से 48,000 रुपये महंगा है इसका ये स्पेशल एडिशन
- बैजिंग,सिग्नेचर डेकेल्स,रेड हाइलाइट्स के साथ ऑल ब्लैक केबिन थीम दी गई है इन ट्रेल एडिशन में
- दोनों ही एसयूवी के इन स्पेशल एडिशन में उपलब्ध रहेगा 2 लीटर डीजल इंजन
जीप कंपास और जीप मेरेडियन के स्पेशल ट्रेल एडिशन पेश हुए हैं जिनकी शुरूआती कीमत क्रमश: 25.41 लाख रुपये और 31.27 लाख रुपये रखी गई है। दूसरे जीप स्पेशल एडिशन की तरह इनके एक्सटीरियर और इंटीरियर में कॉस्मैटिक अपडेट हुए हैं। हालांकि, इनमें कोई बड़ा फीचर नहीं जोड़ा गया है और ना ही मैकेनिकल पार्ट पर कोई बदलाव हुआ है।
जीप ने दोनों एसयूवी के लिए 3 साल का कॉम्पिलमेंट्री कॉन्ट्रैक्ट भी पेश किया है। इसके अलावा कंपास के ट्रेल एडिशन के साथ 5 साल की एक्सटेंडेड वॉरन्टी और 20,000 रुपये के कैश डिस्काउंट की भी पेशकश कर रही है।
ट्रेल एडिशन में क्या कुछ दिया गया है खास और हर मॉडल की कितनी है कीमत? जानिए आगे:
कीमत
|
|
कंपास ट्रेल एडिशन |
कंपास लॉन्गिट्यूड (ओ) |
कीमत में अंतर |
| मैनुअल |
25.41 लाख रुपये |
24.83 लाख रुपये |
+ 58,000 |
| ऑटोमैटिक |
27.41 लाख रुपये |
26.83 लाख रुपये |
+ 58,000 |
जैसा की उपर देखा जा सकता है लॉन्गिट्यूड (ओ) वेरिएंट्स के मुकाबले कंपास ट्रेल एडिशन 58,000 महंगा है।
|
|
मेरेडियन ट्रेल एडिशन |
मेरेडियन लिमिटेड (ओ ) |
कीमत में अंतर |
| मैनुअल |
31.27 लाख रुपये |
30.79 लाख रुपये |
+ 48,000 |
| ऑटोमैटिक |
35.27 लाख रुपये |
34.79 लाख रुपये |
+ 48,000 |
| ऑटोमैटिक 4X4 |
37.27 लाख रुपये |
36.79 लाख रुपये |
+ 48,000 |
जीप मेरेडियन ट्रेल एडिशन इस एसयूवी के लिमिटेड (ओ) वेरिएंट पर बेस्ड है और इससे 48,000 रुपये महंगा है।
क्या कुछ दिया गया है नया?


कंपास ट्रेल एडिशन में बोनट और साइड पर नए ट्रेल एडिशन के डेकेल्स,मैट ब्लैक ग्रिल एसेंट्स और ग्रिल रिंग्स,रूफ रेल्स,बैज और ओआरवीएम्स पर न्यूट्रल ग्रे फिनिश दी गई है। इसके अलावा इसमें ग्रेनाइट मैटेलिक सेटिन ग्लॉस 18 इंच ड्युअल टोन अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं। अंदर की ओर इसमें रेड स्टिचिंग के साथ ब्लैक लेदरेट अपहोल्स्ट्री,डैशबोर्ड हाइलाइट्स और ट्रेल एडिशन ब्रांडेड ऑल वेदर फ्लोर मैट्स दिए गए हैं।


मेरेडियन ट्रेल एडिशन में सिग्नेचर हुड डेकेल,ब्लैक रूफ,ट्रेल एडिशन बैजिंग और ग्रिल,रूफ रेल्स और बैजिंग पर न्यूट्रल ग्रे एसेंट्स दिए गए हैं। इसके कई बाहरी पार्ट्स पर पियानो ब्लैक डीटेलिंग और फ्रंट बंपर पर रेड एसेंट्स भी दिए गए हैं। इसमें कंपास ट्रेल एडिशन वाली इंटीरियर थीम दी गई है।
अन्य फीचर्स और सेफ्टी

कंपास ट्रेल एडिशन में लॉन्गिबट्यूड (ओ) वेरिएट वाले ही फीचर्स दिए गए हैं जिनमें 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल-पैनल पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल और वायरलेस फ़ोन चार्जर शामिल है। इसमें डुअल एयरबैग, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (ईपीबी), रियर पार्किंग कैमरा, हिल स्टार्ट असिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।

मेरेडियन ट्रेल एडिशन में लिमिटेड (ओ) वाले फीचर्स दिए गए हैं जिनमें 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटो हेडलैंप, ड्राइवर साइड के लिए मेमोरी फंक्शन वाली वेंटिलेटेड और 8-वे पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीटें, डुअल ज़ोन ऑटोमैटिक एसी और 9-स्पीकर वाला अल्पाइन साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए, इसमें छह एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), ऑटोमैटिक होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (ईपीबी) और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
पावरट्रेन ऑप्शंस
जीप कंपास और जीप मेरेडियन में एक जैसा 2 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। हालांकि, कंपास के लॉन्गिट्यूड (ओ) वेरिएंट में 4x4 ऑल व्हील ड्राइव ऑप्शन नहीं दिया गया है जो कि इसके टॉप वेरिएंट में ही मिलता है।
दूसरी तरफ मेरेडियन लिमिटेड (ओ) में 4x4 ऑल व्हील ड्राइवट्रेन दिया गया है जो कि ट्रेल एडिशन में भी मिल रहा है।
इनका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:
| मॉडल |
जीप कंपास लॉन्गिट्यूड (ओ) |
जीप मेरेडियन लिमिटेड (ओ) |
| इंंजन |
2-लीटर डीजल |
|
| पावर |
170 पीएस |
|
| टॉर्क |
350 एनएम |
|
| ट्रांसमिशन |
6-स्पीड मैनुअल, 9-स्पीड ऑटोमैटिक |
|
| ड्राइवट्रेन |
फ्रंट व्हील ड्राइव |
फ्रंट व्हील ड्राइव, ऑल व्हील ड्राइव |
जीप ने केवल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ ही ऑल व्हील ड्राइव दिया गया है।
कंपेरिजन
जीप कंपास का मुकाबला हुंडई ट्यूसॉन, सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस और फोक्सवैगन टाइगन से है, जबकि मेरिडियन का मुकाबला एमजी ग्लोस्टर, टोयोटा फॉर्च्यूनर और स्कोडा कोडिएक से है।
कीमत एक्सशोरूम के अनुसार
यह भी देखेंः जीप कंपास ऑन रोड प्राइस














