मारुति बलेनो और अर्टिगा हुई ज्यादा सुरक्षित, अब सभी वेरिएंट के साथ 6 एयरबैग मिलेंगे स्टैंडर्ड
मारुति बलेनो हैचबैक की कीमत 0.5 प्रतिशत बढ़ी है, जबकि अर्टिगा की प्राइस में 1.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ है
- Write a कमेंट

मारुति ने बलेनो और अर्टिगा के सभी वेरिएंट में छह एयरबैग्स स्टैंडर्ड कर दिए हैं। इस नए अपडेट के साथ मारुति बलेनो की कीमत 0.5 प्रतिशत और अर्टिगा की प्राइस 1.4 प्रतिशत बढ़ गई है।
हाल ही में बलेनो के डुअल एयरबैग्स और छह एयरबैग्स वेरिएंट का भारत एनकैप क्रैश टेस्ट किया गया था, जिसमें इसे छह एयरबैग्स वाले वेरिएंट के लिए 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी। जबकि, अर्टिगा का भारत एनकैप क्रैश टेस्ट फिलहाल होना बाकी है, जबकि दक्षिण अफ्रीकी बाजार के लिए किए गए ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में कड़े प्रोटोकॉल के तहत इसे 1-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।
इन दोनों कारों के लोअर वेरिएंट में भी अच्छे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। यहां देखें इन दोनों कारों से जुड़ी जानकारी :-
मारुति बलेनो से जुड़ी जानकारी
20250416_185148.jpg)
मारुति बलेनो एक प्रीमियम हैचबैक कार है जो चार वेरिएंट : सिग्मा, डेल्टा, जेटा और अल्फा में आती है।
20250416_185350.jpg)
बलेनो हैचबैक कार में वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 9-इंच टचस्क्रीन, हेड-अप डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, 6 स्पीकर वाला आर्केमि साउंड सिस्टम और रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी जैसे फीचर दिए गए हैं।
नए अपडेट के साथ बलेनो में अब छह एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलने लगे हैं। इस गाड़ी में एबीएस के साथ ईबीडी, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), रियर पार्किंग सेंसर और आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे सेफ्टी फीचर भी दिए गए हैं।
मारुति बलेनो गाड़ी में 1.2-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी किट ऑप्शनल दी गई है। यहां देखें इसके स्पेसिफिकेशन : -
| इंजन |
1.2- लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल |
1.2-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल + सीएनजी |
| पावर |
90 पीएस |
77.5 पीएस |
| टॉर्क |
113 एनएम |
98.5 एनएम |
| ट्रांसमिशन |
5-स्पीड एमटी, 5-स्पीड एएमटी |
5-स्पीड एमटी |
मारुति अर्टिगा से जुड़ी जानकारी

मारुति अर्टिगा एमपीवी कार चार वेरिएंट : एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस में उपलब्ध है।

अर्टिगा कार में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी, 6-स्पीकर आर्केमि साउंड सिस्टम और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं।
सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड) के अलावा इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल होल्ड असिस्ट और सेंसर के साथ रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं।
मारुति अर्टिगा कार में 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ ऑप्शनल सीएनजी किट दी गई है। यहां देखें इसके स्पेसिफिकेशन :-
| इंजन |
1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल |
1.5-लीटर पेट्रोल के साथ सीएनजी |
| पावर |
103 पीएस |
88 पीएस |
| टॉर्क |
139 एनएम |
121.5 एनएम |
| ट्रांसमिशन |
5-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी |
5-स्पीड एमटी |
कीमत और मुकाबला
मारुति बलेनो की मौजूदा कीमत 6.70 लाख रुपये से 9.92 लाख रुपये के बीच है। इसका मुकाबला हुंडई आई20, टोयोटा ग्लैंजा और टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट से है।
प्राइस बढ़ने से पहले मारुति अर्टिगा की कीमत 8.97 लाख रुपये से 13.26 लाख रुपये के बीच थी। इसका मुकाबला टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और किआ कैरेंस से है।














