• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ये हैं जनवरी 2024 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पेक्ट व मिड-साइज हैचबैक कारें

    इस लिस्ट के छह मॉडल्स में से केवल मारुति वैगनआर और स्विफ्ट की 10,000 से ज्यादा यूनिट्स बिकी

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 14, 2024 11:22 ist
    info icon
    published onFeb 14, 2024 11:22 IST
    last updated onFeb 14, 2024 11:22 IST
    267 Views
    • Write a कमेंट

    Top-selling compact and midsize hatchbacks in January 2024

    भारत में भले ही आज लोग एसयूवी कार लेना पसंद कर रहे हैं, लेकिन कॉम्पैक्ट और मिड-साइज हैचबैक कारें भी लोगों के बीच एक पॉपुलर चॉइस बनी हुई है। जनवरी 2024 के सेल्स चार्ट में मारुति की हैचबैक कारों का दबदबा कायम रहा है। इसके अलावा टाटा और हुंडई मॉडल्स को भी टॉप सेलिंग कारों की लिस्ट में जगह मिली है। जनवरी 2024 में कौनसी कॉम्पैक्ट और मिड-साइज हैचबैक कार सबसे ज्यादा बिकी जानेंगे आगे:

    मॉडल्स 

    जनवरी 2024

    जनवरी 2023

    दिसंबर 2023

    मारुति वैगन आर 

    17,756

    20,466

    8,578

    मारुति स्विफ्ट 

    15,370

    16,440

    11,843

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस 

    6,865

    8,760

    5,247

    टाटा टियागो 

    6,482

    9,032

    4,852

    मारुति सेलेरियो 

    4,406

    3,418

    247

    मारुति इग्निस 

    2,598

    5,842

    392

    Maruti Wagon R

    • मारुति सुजुकी वैगन आर जनवरी 2024 के सेल्स चार्ट में टॉप पर रही। इस गाड़ी की मासिक ग्रोथ में 100 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है।

    • वैगन आर के बाद मारुति स्विफ्ट दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही, जिसकी 15,000 से ज्यादा यूनिट्स बिकी।

    Hyundai Grand i10 Nios

    • हुंडई ग्रैंड आई10 निओस तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कार रही। पिछले महीने इस गाड़ी की करीब 7000 यूनिट्स बिकी। इस हैचबैक कार की मासिक ग्रोथ में 31 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जबकि इसकी सालाना सेल्स 22 प्रतिशत कम हो गई है।

    • टाटा टियागो की जनवरी 2024 में करीब 6,500 यूनिट्स बिकी। यह इस लिस्ट का आखिरी मॉडल है जिसकी 5,000 से ज्यादा यूनिट्स बिकी। इसमें टाटा टियागो ईवी के सेल्स आंकड़े भी शामिल हैं।

    Maruti Celerio

    • मारुति सेलेरियो जनवरी 2024 के सेल्स चार्ट में पांचवी पोजिशन पर रही। पिछले महीने इस गाड़ी की 4,400 से ज्यादा यूनिट्स बिकी। इसकी मासिक और सालाना सेल्स में वृद्धि दर्ज की गई है।

    • मारुति इग्निस की सालाना सेल्स में वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि इसकी मासिक सेल्स में 50 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है। जनवरी 2024 में कंपनी इस गाड़ी की 2,500 से ज्यादा यूनिट्स बेचने में सक्षम रही।

    यह भी देखेंः मारुति सुज़ुकी वैगन आर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Wagon R पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है