• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी 700 मुकाबले में मौजूद कारों से बिक रही है दोगुनी, यहां देखिये इसके सेल्स आंकड़े

    महिंद्रा एक्सयूवी 700 (mahindra xuv 700) भारत की एक पॉपुलर एसयूवी कार है। इस गाड़ी का वेटिंग पीरियड समय के साथ-साथ अब कम होता जा रहा है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा हैरियर, सफारी, एमजी हेक्टर और हेक्टर प्लस जैसी कारों से है। सेल्स के मामले में यह गाड़ी मुकाबले में मौजूद कारों से काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 21, 2022 11:22 ist
    info icon
    published onSep 21, 2022 11:22 IST
    last updated onSep 21, 2022 11:22 IST
    2.1K Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा एक्सयूवी 700 की सेल्स हैरियर और सफारी की कुल सेल्स से ज्यादा है।

    Mahindra XUV700 Vs Tata Safari Vs MG Hector

    महिंद्रा एक्सयूवी 700 (mahindra xuv 700) भारत की एक पॉपुलर एसयूवी कार है। इस गाड़ी का वेटिंग पीरियड समय के साथ-साथ अब कम होता जा रहा है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा हैरियर, सफारी, एमजी हेक्टर और हेक्टर प्लस जैसी कारों से है। सेल्स के मामले में यह गाड़ी मुकाबले में मौजूद कारों से काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है।

     

    अगस्त  2022

    जुलाई  2022

    मासिक ग्रोथ  

    वर्तमान मार्केट शेयर (%)

    मार्किट शेयर (% पिछले साल)

    सालाना मार्केट शेयर (%)

    औसत सेल्स (6 महीने)

    महिंद्रा एक्सयूवी 700

    6010

    6277

    -4.25

    79.11

    0

    79.11

    4879

    टाटा हैरियर 

    2596

    3254

    -20.22

    34.17

    35.66

    -1.49

    2826

    एमजी हेक्टर और हेक्टर प्लस 

    1917

    1988

    -3.57

    25.23

    42.58

    -17.35

    1932

    टाटा सफारी 

    1820

    1761

    3.35

    23.95

    22.9

    1.05

    2015

    • एक्सयूवी 700 की छह महीने की औसत सेल्स 5,000 यूनिट्स प्रति माह के करीब रही है जिसके चलते यह गाड़ी सेगमेंट लीडर साबित हुई है। भारत में इस एसयूवी कार को लॉन्च हुए लगभग एक साल हो चुका है, मगर फिर भी इसकी पॉपुलेरिटी दिनों दिन बढ़ती जा रही है।
    • महिंद्रा एक्सयूवी 700 की सेल्स हैरियर की सेल्स से लगभग दोगुनी रही है। टाटा हैरियर का पिछले छह माह का रिकॉर्ड देखें तो इसकी हर महीने औसत 2,800 यूनिट बिक रही है।

    Tata Harrier

    इनकी सबसे बड़ी समानताएं यह है कि इन सभी एसयूवी कारों के साथ कई सारे सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन मिलते हैं। एक्सयूवी 700 5 सीटर और 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन में आती है, जबकि हेक्टर और हैरियर के साथ 5-सीटर सीटिंग ऑप्शन मिलता है। वहीं, हेक्टर प्लस और सफारी के साथ 6 सीटर और 7 सीटर की चॉइस दी गई है।

    एक्सयूवी700 कार में कई सारी पावरट्रेन दी गई है जिनमें टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन शामिल है। इस गाड़ी के टॉप डीजल ऑटोमेटिक वेरिएंट के साथ सेगमेंट एक्सक्लूसिव ऑल-व्हील-ड्राइव ड्राइवट्रेन (एडब्ल्यूडी) का ऑप्शन रखा गया है। हैरियर और सफारी कार पेट्रोल इंजन के साथ नहीं आती हैं, वहीं एमजी की कारों के साथ डीजल ऑटोमेटिक का ऑप्शन नहीं मिलता है।

    MG Hector

    एक्सयूवी700 के हाइलाइट फीचर में एडीएएस (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) शामिल है जिसके तहत इमरजेंसी ऑटोनॉमस ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। फेसलिफ्ट हेक्टर में भी यह रडार बेस्ड सेफ्टी टेक्नोलॉजी दी जाएगी। भारत में यह गाड़ी दिवाली के बाद लॉन्च होगी।

    यह भी देखें: महिंद्रा एक्सयूवी 700 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा हैरियर 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है