• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा की नई कॉम्पैक्ट सेडान तैयार, टेस्टिंग के दौरान दिखी कार, ऑटो एक्सपो में आ सकती है

    टाटा की नई कॉम्पैक्ट कार तैयार हो चुकी है। महाराष्ट्र के सतारा शहर में टेस्टिंग के दौरान इस कार की झलक कैमरे में कैद हुई। इस कार को फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो में उतारा जा सकता है। इस कॉम्पैक्ट सेडान का मुकाबला मारूति स्विफ्ट डिज़ायर, होंडा अमेज, हुंडई एक्सेंट और फोर्ड फीगो एस्पायर से होगा।

    साद
    साद
    modified on जनवरी 12, 2016 13:34 ist
    info icon
    published onJan 12, 2016 13:10 IST
    last updated onJan 12, 2016 13:34 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Compact Sedan front

    इस नई कार को हैचबैक कार ज़ीका के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। ज़ीका फरवरी में लॉन्च होनी है। माना जा रहा है कि ज़ीका के बाद इसे भी लॉन्च किया जाएगा।

    कार के नाम को लेकर कहा जा रहा है कि इसे 'स्वे' नाम दिया जा सकता है।  इसका अर्थ होता है  'जीतने वाला' या ' अपने प्रभाव में लेने वाला'। हालांकि कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन अगर यही नाम रखा भी जाता है तो कोई हैरानी नहीं होगी, क्योंकि टाटा, नए तरह के नाम देने के लिए मशहूर रहा है।

    Tata Compact Sedan

    तस्वीरों पर गौर करें तो कार की फ्रंट ग्रिल और साइड प्रोफाइल ज़ीका से मिलती-जुलती है। वहीं पिछला हिस्सा लगभग इस सेगमेंट की बाकी कारों जैसा ही है।

    इंटीरियर की बात करें तो इसका केबिन कुछ बदलाव के साथ ज़ीका से मिलता-जुलता हो सकता है। केबिन में हरमन का इंफोटेनमेंट सिस्टम, आठ स्पीकर, एडवांस एसी, थ्री स्पोक स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स भी शामिल होंगे। सेफ्टी के लिए इसे ड्यूल एयरबैग और एबीएस से लैस किया जाएगा।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसे टाटा की बनाई इंजन रेंज मिल सकती है। इनमें 1.2 लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन शामिल है। यह 85 पीएस पावर और 114 एनएम टॉर्क देगा। वहीं 1.05 लीटर का रेवोटॉर्क डीज़ल इंजन 70 पीएस पावर और 140 एनएम का टॉर्क देगा। गियर ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा। भविष्य में इसे ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ भी उतारा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें

    was this article helpful ?

    साद
    <p><span>As a technology enthusiast, Saad has plenty of strings to his bow. An ardent follower of knowledge, he loves to devote himself to the trending technologies in the market. The curiosity to gain knowledge, which cannot be stolen, made him dive into the field of writing. Never thought he would join the bandwagon of automobile journalists. But as he has entered this stream, chasing inside stories from Tata Nano to German luxuries and British supercars, has now become his passion. Besides honing his writing skills, his job at Cardekho is to maintain the integrity of news and articles.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है