• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के कॉन्सेप्ट का नया टीजर हुआ जारी, 6 अप्रैल को उठेगा पर्दा

    टाटा मोटर ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के कॉन्सेप्ट का नया टीजर जारी किया है और इससे जुड़ी कुछ जानकारी बताई है। कंपनी इस कार के कॉन्सेप्ट वर्जन से 6 अप्रैल को पर्दा उठाएगी।

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 04, 2022 11:39 ist
    info icon
    published onApr 04, 2022 11:39 IST
    last updated onApr 04, 2022 11:39 IST
    878 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स की 2025 तक 10 नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना है।

    • टाटा ने नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के कॉन्सेट का टीजर जारी किया है।
    • इसे साइज के मामले में नेक्सन और हैरियर के बीच पोजिशन किया जा सकता है।
    • इस इलेक्ट्रिक गाड़ी से टाटा की नई डिजाइन थीम का पता चलेगा।
    • वर्तमान में टाटा की नेक्सन और टिगॉर इलेक्ट्रिक वर्जन में उपलब्ध हैं।

    टाटा मोटर ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के कॉन्सेप्ट का नया टीजर जारी किया है और इससे जुड़ी कुछ जानकारी बताई है। कंपनी इस कार के कॉन्सेप्ट वर्जन से 6 अप्रैल को पर्दा उठाएगी।

    टाटा के इस नए कॉन्सेप्ट से कंपनी की नई डिजाइन थीम की जानकारी सामने आएगी। इस कॉन्सेप्ट व्हीकल का लुक टाटा की मौजूदा सभी कारों से अलग लग रहा है। इसमें एलईडी डीआरएल दी गई हैं जो गाड़ी की चौड़ाई तक फैली हुई हैं, वहीं बंपर पर ट्राएंगुलर शेप्ड में हेडलैंप्स को पोजिशन किया हुआ है। टीजर में स्लोपी रूफलाइन, स्पॉइलर और ईवी स्पेसिफिक ग्रे अलॉय व्हील पर मॉडर्न लाइनें जैसे डिजाइन एलिमेंट्स की झलक भी दिखाई गई है। टीजर में टाटा लोगो और ईवी बैजिंग की भी झलक देखने को मिली है।

    टाटा की इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी कार को साइज के हिसाब से नेक्सन और हैरियर के बीच पोजिशन किया जा सकता है। कंपनी इसका आईसीई पावर्ड वर्जन भी उतार सकती है जिसका कंपेरिजन हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, फोक्सवैगन टाइगन और स्कोडा कुशाक से होगा।

    वर्तमान में टाटा के पोर्टफोलियो में नेक्सन और टिगॉर दो ही इलेक्ट्रिक कारें मौजूद हैं। नेक्सन इलेक्ट्रिक को इस समय सबसे ज्यादा डिमांड मिल रही है। यह एमजी जेडएस ईवी और हुंडई कोना इलेक्ट्रिक से काफी अफोर्डेबल है। जल्द ही महिंद्रा एक्सयूवी300 इलेक्ट्रिक को नेक्सन ईवी के कंपेरिजन में उतारने वाली है।

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    1 कमेंट
    1
    s
    sanjaya beura
    Apr 7, 2022, 9:51:15 AM

    Ev curvv launch date

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है