• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा पंच की बुकिंग 4 अक्टूबर से होगी शुरू

    टाटा पंच की ऑफिशियल बुकिंग 4 अक्टूबर से शुरू होगी। इसी दिन कंपनी इस माइक्रो एसयूवी कार के इंजन स्पेसिफिकेशन और बाकी फीचर्स की जानकारी साझा करेगी। भारत में इस अपकमिंग कार को इसी महीने लॉन्च किया जाना है।

    सोनू
    सोनू
    published on अक्टूबर 01, 2021 14:08 ist
    info icon
    published onOct 01, 2021 14:08 IST
    last updated onOct 01, 2021 14:08 IST
    3.8K Views
    • Write a कमेंट

    टाटा पंच को इसी महीने लॉन्च किया जाना है।

    • इसकी अनऑफिशियल बुकिंग सितंबर के मध्य में ही शुरू हो गई थी।
    • पंच को प्योर, एडवेंचर, अकंप्लीशड और क्रेटिव वेरिएंट में पेश किया जा सकता है।
    • इसमें अल्ट्रोज वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलेगी।
    • भारत में इस टाटा कार की कीमत 5.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    टाटा पंच की ऑफिशियल बुकिंग 4 अक्टूबर से शुरू होगी। इसी दिन कंपनी इस माइक्रो एसयूवी कार के इंजन स्पेसिफिकेशन और बाकी फीचर्स की जानकारी साझा करेगी। भारत में इस अपकमिंग कार को इसी महीने लॉन्च किया जाना है। 

    कुछ समय पहले पंच एसयूवी के डॉक्यूमेंट लीक हुए थे जिनसे इसकी साइज की जानकरी सामने आई थी। यह अपनी प्रतिद्वंदी कारों से ज्यादा लंबी, ज्यादा चौड़ी और ज्यादा ऊंची होगी। 

    साइज कंपेरिजन

     

    टाटा पंच

    मारुति सुजुकी इग्निस

    महिंद्रा केयूवी100 एनएक्सटी

    मारुति सुजुकी स्विफ्ट

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस

    लंबाई

    3840 मिलीमीटर

    3700 मिलीमीटर

    3700 मिलीमीटर

    3845 मिलीमीटर

    3805 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1800 मिलीमीटर

    1690 मिलीमीटर

    1735 मिलीमीटर

    1735 मिलीमीटर

    1680 मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1635 मिलीमीटर

    1595 मिलीमीटर

    1655 मिलीमीटर

    1530 मिलीमीटर

    1520 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2450 मिलीमीटर

    2435 मिलीमीटर

    2385 मिलीमीटर

    2450 मिलीमीटर

    2450 मिलीमीटर

    ग्राउंड क्लीयरेंस

    187 मिलीमीटर

    180 मिलीमीटर

    170 मिलीमीटर

    163 मिलीमीटर

    165 मिलीमीटर

    टाटा पंच के वेरिएंट्स और कलर की जानकारी भी कुछ समय पहले लीक हुई थी। लीक हुई जानकारी के अनुसार इस माइक्रो एसयूवी कार को प्योर, एडवेंचर, अकंप्लीशड और क्रिएटिव वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इसमें छह कलरः व्हाइट, ग्रे, स्टोनहेंग, ऑरेंज, ब्लू और अर्बन ब्रोंज की चॉइस मिलेगी।

    पंच एसयूवी में एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला 7.0 इंच हार्मन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7.0 इंच सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो एसी और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर दिए जाएंगे। इसके अलावा इसमें ऑटोमेटिक वाइपर्स, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप जैसे फीचर भी मिलेंगे। पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर दिए जाएंगे।

    इसमें अल्ट्रोज वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 86 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस दी जाएगी। चर्चाएं हैं कि कंपनी बाद में इसमें अल्ट्रोज वाले 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी शामिल कर सकती है।

    भारत में टाटा पंच को इसी महीने लॉन्च किया जाएगा। कार के प्रति लोगों की दिलचस्पी को देखते हुए कुछ डीलरों ने तो इसकी अनऑफिशियल बुकिंग लेना भी शुरू कर दी है। भारत में इस गाड़ी की कीमत 5.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इस कार का कंपेरिजन मारुति सुजुकी इग्निस और महिंद्रा केयूवी100 एनएक्सटी से होगा। वहीं प्राइस के मोर्चे पर इसकी टक्कर निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर से भी रहेगी।

    यह भी पढ़ें : टाटा पंच माइक्रो एसयूवी में मिलेंगे अल्ट्रोज वाले ये खास फीचर्स, जल्द होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    टाटा पंच 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा पंच 2021-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है