• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फेसलिफ्ट अवतार में नज़र आई टाटा टियागो, जानिए कब होगी लॉन्च

    अपडेट टियागो में रेनो क्विड जैसा डिजिटल इंस्टरुमेंट क्लस्टर दिया गया है जिसके दाएं हिस्से पर सेंट्रल स्पीड रीडआउट और बाएं हिस्से पर फ्यूल इंडिकेटर फंक्शन दिए गए हैं।

    भानु
    भानु
    modified on अगस्त 06, 2019 09:26 ist
    info icon
    published onAug 06, 2019 09:17 IST
    last updated onAug 06, 2019 09:26 IST
    777 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स ने साल 2016 में सब कॉम्पैक्ट हैचबैक टियागो को पेश किया था। लॉन्च के बाद से ही कंपनी ने इसमें कोई बड़ा अपडेट नहीं किया है। अब जाकर कंपनी अपनी इस लोकप्रिय कार को फेसलिफ्ट अपडेट देने जा रही है। टियागो फेसलिफ्ट की कुछ तस्वीरें भी लीक हुई जिससे कार के बारे में थोड़ी बहुत जानकारियां हाथ लगी हैं। अपडेट टियागो में रेनो क्विड जैसा डिजिटल इंस्टरुमेंट क्लस्टर दिया गया है जिसके दाएं हिस्से पर सेंट्रल स्पीड रीडआउट और बाएं हिस्से पर फ्यूल इंडिकेटर फंक्शन दिए गए हैं। 

    इससे पहले टियागो को कंपनी छोटे-मोटे फीचर अपडेट ​देती आई है जिसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर को स्टैंडर्ड किया गया है। Tata Tiago Now Gets Dual-Front Airbags, ABS As Standard

    टियागो फेसलिफ्ट को कॉस्मैटिक अपडेट के साथ अपकमिंग प्रीमियम हैचबै​क अल्ट्रोज़ के जैसा डिज़ाइन दिया जा सकता है। नए डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर की सेंट्रल स्क्रीन पर ओडोमीटर, ड्राइव मोड और सेफ्टी अलर्ट का फीचर भी देखने को मिल सकता है। 

    उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसके इंटीरियर में और भी नए बदलाव कर सकती है। वहीं कार के एक्सटीरियर में नए अलॉय व्हील और अपडेट डिज़ाइन का बंपर दिया जा सकता है। साथ ही कार के टॉप वेरिएंट में एलईडी डीआरएल भी देखने को मिल सकती है। 

    Tata Tiago

    टाटा टियागो का मौजूदा मॉडल 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.05 लीटर डीज़ल इंजन में उपलब्ध है। इसके फेसलिफ्ट मॉडल में कंपनी इन दोनों इंजन को बरकरार रख सकती है। हालांकि, इसके पेट्रोल इंजन को बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड किया जाएगा वहीं डीज़ल यूनिट को अप्रेल 2020 तक बंद कर दिया जाएगा। 

    टाटा टियागो फेसलिफ्ट 2019 को इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। कार की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है।

    यह भी पढ़ें: पहले से ज्यादा फीचर लोडेड होगी टाटा टियागो और टिगॉर जेटीपी

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा टियागो 2019-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है