• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा टियागो सीएनजी Vs मारुति सेलेरियो Vs हुंडई सैंट्रो Vs मारुति वैगन आर Vs हुंडई ग्रैंड आई10 निओस : प्राइस कंपेरिजन

    नई टाटा टियागो सीएनजी के आने के बाद अब हैचबैक सेगमेंट में एक सीएनजी कार की संख्या और बढ़ गई है। इसमें रेगुलर मॉडल वाला 1.2-लीटर इंजन, 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ दिया गया है। यह भारत में बिकने वाले सबसे पावरफुल सीएनजी कार है इसका पावर आउटपुट 73पीएस है। यह इकलौती कार है जिसके दो से ज्यादा वेरिएंट में सीएनजी किट ऑप्शन मिलता है। यहां देखें कीमत के मोर्चे पर यह अपनी प्रतिद्वंदियों को कहां तक टक्कर देगी:- 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 20, 2022 13:41 ist
    info icon
    published onJan 20, 2022 13:41 IST
    last updated onJan 20, 2022 13:41 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    नई टाटा टियागो सीएनजी के आने के बाद अब हैचबैक सेगमेंट में एक सीएनजी कार की संख्या और बढ़ गई है। इसमें रेगुलर मॉडल वाला 1.2-लीटर इंजन, 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ दिया गया है। यह भारत में बिकने वाले सबसे पावरफुल सीएनजी कार है इसका पावर आउटपुट 73पीएस है। यह इकलौती कार है जिसके दो से ज्यादा वेरिएंट में सीएनजी किट ऑप्शन मिलता है। यहां देखें कीमत के मोर्चे पर यह अपनी प्रतिद्वंदियों को कहां तक टक्कर देगी:-

    टाटा टियागो 

    मारुति सेलेरियो

    हुंडई सैंट्रो

    मारुति वैगन आर

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस

    एक्सई -  6.1 लाख रुपये

     

    मैग्ना - 6.1 लाख रुपये

     

     

    एक्सएम -  6.4 लाख रुपये

    वीएक्सआई - 6.58 लाख रुपये

    स्पोर्टज़-  6.38 लाख रुपये

    एलएक्सआई/एलएक्सआई (ओ) - 6.13 लाख रुपये / 6.19 लाख रुपये

     

    एक्सटी -   6.7 लाख रुपये

     

     

     

    मैग्ना-  7.07 लाख रुपये

    एक्सजेड+ -   7.53 लाख रुपये

     

     

     

    स्पोर्टज़ - 7.61 लाख रुपये

    • टियागो एक्सई की कीमत सैंट्रो मैग्ना के बिलकुल बराबर है जिसके चलते यह इस लिस्ट की सबसे अफोर्डेबल सीएनजी हैचबैक कार साबित होती है। वहीं टाटा टियागो महंगी सीएनजी कार भी है क्योंकि इसके टॉप वेरिएंट की प्राइस ग्रैंड आई10 निओस सीएनजी के लगभग बराबर है।
    • मारुति ने सेकंड जनरेशन सेलेरियो में सीएनजी का ऑप्शन हाल ही में शामिल किया है, लेकिन इसे केवल एक वेरिएंट में ही दिया गया है जो टियागो के मिड-वेरिएंट एक्सएम से भी महंगा है।

    • सैंट्रो के दूसरे सीएनजी वेरिएंट की प्राइस टियागो एक्सएम के बराबर है। हुंडई अपने इस वेरिएंट के साथ रियर एसी वेंट्स, फ्रंट फॉग लैंप्स, कीलैस एंट्री और 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले जैसे फीचर्स देती है।
    • यदि आप स्पेशियस कार ढूंढ रहे हैं तो मारुति वैगन आर को चुन सकते हैं जिसके एलएक्सआई वेरिएंट के साथ सीएनजी ऑप्शन मिलता है। हालांकि, यह सैंट्रो मैग्ना और टियागो एक्सएम की तरह दमदार फीचर्स से लैस नहीं है, लेकिन ज्यादा अफोर्डेबल ऑप्शन जरूर है।
    • इससे एक सेगमेंट ऊपर यानि कॉम्पेक्ट हैचबैक सेगमेंट से ग्राहक ग्रैंड आई10 निओस कार के स्पोर्टज़ वेरिएंट को भी चुन सकते हैं जिसकी कीमत टियागो एक्सजेड+ से 8000 रुपये ज्यादा है।
    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा टियागो 2020-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है