• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अप्रैल 2023 सब-4 मीटर एसयूवी सेल्स रिपोर्टः मारुति ब्रेजा को पीछे छोड़ नंबर-1 पर आई टाटा नेक्सन, जानिए सेगमेंट की बाकी कारों का हाल

    नेक्सन की बिक्री में इसके इलेक्ट्रिक वर्जन के सेल्स आंकड़े शामिल हैं

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 15, 2023 12:40 ist
    info icon
    published onMay 15, 2023 12:40 IST
    last updated onMay 15, 2023 12:40 IST
    161 Views
    • Write a कमेंट

    भारत में कई  तरह कीएसयूवी और क्रॉसओवर कारें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन इनमें सबकॉम्पेक्ट एसयूवी सस्ती होने के कारण ज्यादा पॉपुलर हैं। सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में टाटा नेक्सन और मारुति ब्रेजा का सेल्स चार्ट में टॉप पोजिशन हासिल करने पर हमेशा कड़ा मुकाबला रहता है।

    अप्रैल 2023 में सेगमेंट की किस कार की बिकी कितनी यूनिट, जानेंगे यहांः

     

    अप्रैल  2023

    मार्च  2023

    मासिक ग्रोथ 

    मौजूदा मार्केट शेयर (%)

    मार्केट शेयर (% पिछले साल)

    सालाना मार्केट शेयर (%)

    औसत सेल्स (6 महीने)

    टाटा नेक्सन 

    15002

    14769

    1.57

    26.91

    28.34

    -1.43

    14324

    मारुति ब्रेजा 

    11836

    16227

    -27.05

    21.23

    24.75

    -3.52

    13140

    हुंडई वेन्यू 

    10324

    10024

    2.99

    18.51

    17.65

    0.86

    9895

    किया सोनेट 

    9744

    8677

    12.29

    17.47

    11.37

    6.1

    8166

    महिंद्रा  एक्सयूवी300

    5062

    5128

    -1.28

    9.08

    8.22

    0.86

    5227

    निसान मैग्नाइट 

    2617

    3260

    -19.72

    4.69

    4.13

    0.56

    2581

    रेनो काइगर 

    1162

    1568

    -25.89

    2.08

    5.5

    -3.42

    1930

    कुल

    55747

    59653

    -6.54

           

    Tata Nexon

    • टाटा नेक्सन अप्रैल 2023 के सेल्स चार्ट में फिर से टॉप पोजिशन पर पहुंच गई है। कंपनी पिछले महीने इस गाड़ी की 15,000 से ज्यादा यूनिट्स बेचने में कामयाब रही। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इन आंकड़ों में नेक्सन ईवी प्राइम और नेक्सन ईवी मैक्स दोनों की बिक्री शामिल है।

    Maruti Brezza

    • मारुति ब्रेजा की मंथली सेल्स में 27 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है जिसके चलते यह गाड़ी लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। कंपनी पिछले महीने इस कार की 11,800 से ज्यादा यूनिट्स बेचने में सक्षम रही।

    Hyundai Venue

    • हुंडई वेन्यू की डिमांड एक जैसी बनी हुई है। अप्रैल 2023 में इस गाड़ी की मासिक ग्रोथ में 3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। अप्रैल 2022 से लेकर अब तक इसका मार्केट शेयर 17 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गया है। यह इस लिस्ट का तीसरा मॉडल है जिसने पिछले महीने 10,000 से ज्यादा यूनिट्स का आंकड़ा पार किया है।

    Kia Sonet

    • किया सोनेट लिस्ट का आखिरी मॉडल है जिसकी मासिक सेल्स में 12 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है। हाल ही में कंपनी ने इस गाड़ी का नया स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है जो मई के सेल्स चार्ट में अच्छा साबित हो सकता है।

    Mahindra XUV300

    • महिंद्रा एक्सयूवी300 के मासिक सेल्स आंकड़ों में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले महीने इस गाड़ी की करीब 5,000 यूनिट्स बिकीं। वर्तमान में मार्केट में इस गाड़ी की 9 प्रतिशत से ज्यादा की हिस्सेदारी है। इस गाड़ी के डीजल वेरिएंट्स की डिमांड सबसे ज्यादा बनी हुई है।

    Nissan Magnite
    Renault Kiger

    • निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर दोनों के सेल्स आंकड़ों में अप्रैल 2023 में गिरावट देखने को मिली है। मैग्नाइट की सेल्स में 19 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है, जबकि काइगर के सेल्स आंकड़ों में 26 प्रतिशत की कमी आई है। इन दोनों ही मॉडल्स को नए फीचर और कॉस्मेटिक अपडेट जल्द दिए जा सकते हैं।
    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन 2023-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है