• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    तस्वीरों के जरिए डालिए फेसलिफ्ट टाटा नेक्सन के प्योर वेरिएंट पर एक नजर

    नेक्सन फेसलिफ्ट के मिड वेरिएंट प्योर की कीमत 9.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, इस वेरिएंट में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 20, 2023 16:05 ist
    info icon
    published onSep 20, 2023 16:03 IST
    last updated onSep 20, 2023 16:05 IST
    872 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो चुकी है। इस गाड़ी की कीमत 8.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह सबकॉम्पेक्ट एसयूवी चार वेरिएंट स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव और फियरलैस में उपलब्ध है। हम तस्वीरों के जरिए इस गाड़ी के बेस वेरिएंट स्मार्ट की डिटेल साझा कर चुके हैं, अब इमेज गैलरी के जरिए इसके प्योर वेरिएंट पर डालते हैं एक नज़र:

    एक्सटीरियर

    फ्रंट

    Tata Nexon Facelift Pure Variant Front

    फेसलिफ्ट नेक्सन प्योर वेरिएंट का फ्रंट लुक टॉप वेरिएंट जैसा ही लगता है। आगे की तरफ इसमें टॉप वेरिएंट जैसी ही ग्रिल, एलईडी हेडलैंप डिज़ाइन और डीआरएल सेटअप मिलता है।

    Tata Nexon Facelift Pure Variant Headlamps

    लेकिन, इसमें बंपर पर स्लिम स्किड प्लेट, बाय-फंक्शनल हेडलैंप्स और सिक्वेंशियल एलईडी डीआरएल का अभाव गया है।

    साइड

    Tata Nexon Facelift Pure Variant Side

    साइड प्रोफाइल पर इसमें व्हील आर्क दिए गए हैं, साथ ही इसमें डोर पर क्लैडिंग भी मिलती है। प्योर वेरिएंट में ओआरवीएम माउंटेड इंडिकेटर और रूफ रेल्स भी दी गई है, लेकिन इसमें बॉडी कलर्ड डोर हैंडल्स नहीं मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें: 2024 टाटा हैरियर फेसलिफ्ट फिर टेस्टिंग के दौरान आई नजर, जानिए क्या मिलेगा खास

    Tata Nexon Facelift Pure Variant Steel Wheels

    नेक्सन प्योर वेरिएंट में अलॉय व्हील्स नहीं दिए गए हैं, इसकी बजाए इसमें व्हील कवर के साथ स्टील व्हील्स मिलते हैं।

    रियर

    Tata Nexon Facelift Pure Variant Rear

    नेक्सन प्योर वेरिएंट की रियर प्रोफाइल फ्रंट की तरह ही टॉप वेरिएंट से काफी मिलती जुलती है। पीछे की तरफ इसमें टॉप वेरिएंट वाले ही एलईडी टेललैंप्स और बंपर डिज़ाइन दी गई है। मगर, इसमें कनेक्टेड टेललैंप एलिमेंट्स और बंपर पर स्किड प्लेट का अभाव है।

    इंटीरियर

    डैशबोर्ड

    Tata Nexon Facelift Pure Variant Dashboard

    केबिन के अंदर इसमें डैशबोर्ड की डिज़ाइन सभी वेरिएंट्स में एक जैसी रखी गई है। नेक्सन कार के प्योर वेरिएंट में लेयर्ड डैशबोर्ड दिया गया है, जिस पर स्मॉल 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और स्मॉल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।

    Tata Nexon Facelift Pure Variant Steering Wheel

    इसमें टाटा का नया 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी दिया गया है जिसके बीच में बैकलिट डिस्प्ले के साथ टाटा लोगो दिया गया है।

    फ्रंट सीट

    Tata Nexon Facelift Pure Variant Front Seats

    2023 नेक्सन कार की फ्रंट सीटों की डिज़ाइन सभी वेरिएंट में एक जैसी रखी गई है, लेकिन प्योर वेरिएंट में लैदर अपहोल्स्ट्री नहीं मिलती है। इस वेरिएंट में सेंटर कंट्रोल पर मैनुअल हैंड ब्रेक और ड्राइव मोड सिलेक्टर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: 2023 टाटा नेक्सन इन 7 फीचर के मामले में किआ सोनेट से है बेहतर, डालिए एक नजर

    Tata Nexon Facelift Pure Variant Sunroof

    प्योर एस वेरिएंट में सिंगल-पेन सनरूफ का ऑप्शन भी मिलता है।

    रियर सीट

    Tata Nexon Facelift Pure Variant Rear Seats

    इसकी रियर सीटों की डिज़ाइन भी दूसरे वेरिएंट्स से मिलती जुलती है, लेकिन इसके प्योर वेरिएंट में सीटों पर फैब्रिक अपहोल्स्ट्री मिलती है। पीछे की तरफ इसमें कप होल्डर्स के साथ सेंटर आर्मरेस्ट और मिडल पैसेंजर हेडरेस्ट नहीं दिया गया है, लेकिन इसमें रियर एसी वेंट्स जरूर मिलते हैं।

    कीमत व कंपेरिजन

    नई टाटा नेक्सन की कीमत 8.10 लाख रुपये से 15.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है। इसके प्योर वेरिएंट की प्राइस 9.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। सेगमेंट में फेसलिफ्ट नेक्सन का मुकाबला किया सोनेट, हुंडई वेन्यू, मारुति ब्रेजा और महिंद्रा एक्सयूवी300 से है।

    यह भी देखेंः टाटा नेक्सन ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    G
    gyaneshwar mishra
    Sep 20, 2023, 8:38:44 PM

    Nexon is a very nice car,along with mileage and engineering wise too.

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है