• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फेसलिफ्ट टाटा नेक्सन डार्क एडिशन के वेरिएंट्स की जानकारी हुई लीक

    लीक हुए डॉक्यूमेंट्स के अनुसार टाटा नेक्सन डार्क एडिशन टॉप मॉडल क्रिएटिव और फीयरलेस पर बेस्ड होगी

    सोनू
    सोनू
    modified on फरवरी 20, 2024 19:37 ist
    info icon
    published onFeb 20, 2024 19:35 IST
    last updated onFeb 20, 2024 19:37 IST
    542 Views
    • Write a कमेंट

    Tata nexon Dark

    • नेक्सन डार्क एडिशन को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में पेश किया जाएगा।

    • इसे टाटा हैरियर और सफारी वाले ओबेरोन ब्लैक एक्सटीरियर शेड में पेश किया जा सकता है।

    • इसमें ब्लैक अलॉय व्हील और ऑल-ब्लैक इंटीरियर मिल सकता है।

    • यह रेगुलर वेरिएंट्स से करीब 30,000 रुपये महंगी हो सकती है।

    टाटा नेक्सन को सितंबर 2023 में नया फेसलिफ्ट अपडेट मिला था और इसे नए डिजाइन, कई नए फीचर और ज्यादा ट्रांसमिशन ऑप्शन में उतारा गया है। हालांकि लॉन्च के वक्त टाटा ने नई नेक्सन का डार्क एडिशन पेश नहीं किया जो इसके प्री-फेसलिफ्ट मॉडल के साथ उपलब्ध था। अब फेसलिफ्ट नेक्सन डार्क एडिशन के वेरिएंट्स की लिस्ट ऑनलाइन लीक हुई है, जिससे संकेत मिले हैं कि जल्द ही ये विकल्प इसमें फिर से शामिल हो सकता है।

    इन वेरिएंट्स में मिलेगी नेक्सन डार्क एडिशन

    लीक हुई जानकारी के अनुसार टाटा नेक्सन डार्क एडिशन पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स में मिलेगी। यहां देखिए किस वेरिएंट में मिलेगा डार्क एडिशन का विकल्पः

    पेट्रोल

    मैनुअल

    ऑटोमेटिक

    क्रिएटिव डार्क

    क्रिएटिव डार्क एएमटी

    क्रिएटिव प्लस डार्क

     

    क्रिएटिव प्लस एस डार्क

    क्रिएटिव प्लस एस डार्क एएमटी

    फीयरलेस डार्क

     

    फीयरलेस प्लस एस डार्क

    फीयरलेस प्लस एस डार्क डीसीटी

    डीजल

    मैनुअल

    ऑटोमेटिक

     

    क्रिएटिव डार्क एएमटी

    क्रिएटिव प्लस डार्क

     

    क्रिएटिव प्लस एस डार्क

    क्रिएटिव प्लस एस डार्क एएमटी

    फीयरलेस प्लस एस डार्क

    फीयरलेस प्लस एस डार्क एएमटी

    ऊपर दी गई टेबल के अनुसार डार्क एडिशन टॉप लाइन मॉडल क्रिएटिव और फीयरलेस पर बेस्ड होगा।

    नेक्सन डार्क एडिशन में फेसलिफ्ट टाटा हैरियर और सफारी वाला ओबेरोन ब्लैक एक्सटीरियर शेड दिया जा सकता है। इसमें बाहर की तरफ ब्लैक अलॉय व्हील और केबिन में ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड व ब्लैक लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें: टाटा कर्व और टाटा नेक्सन में ये कुछ चीजें होंगी कॉमन, आप भी डालिए एक नजर

    फीचर में बदलाव की संभावनाएं नहीं

    Tata Nexon 2023 Cabin

    नेक्सन डार्क एडिशन की फीचर लिस्ट में बदलाव होने की संभावनाएं नहीं है। रेगुलर नेक्सन में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, 10.25-इंच डिजिट ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमेटिक एसी, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, क्रूज कंट्रोल और पडल शिफ्टर जैसे फीचर दिए गए हैं।

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ 360 डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। हाल ही में नई नेक्सन को ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

    यह भी पढ़ें: टाटा नेक्सन ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट कंपेरिजनः पहले के मुकाबले अब कितनी ज्यादा सेफ हुई है ये एसयूवी कार, जानिए यहां

    इंजन और ट्रांसमिशन

    Tata Nexon 2023

    टाटा नेक्सन में दो इंजन ऑप्शनः 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल (120 पीएस/ 170 एनएम) और 1.5-लीटर डीजल (115 पीएस/ 260 एनएम) दिए गए हैं। पेट्रोल इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड एएमटी और 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है, जबकि डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है।

    संभावित प्राइस और कंपेरिजन

    टाटा नेक्सन डार्क एडिशन की कीमत रेगुलर वेरिएंट्स से 30,000 रुपये ज्यादा रखी जा सकती है। रेगुलर नेक्सन की प्राइस 8.15 लाख रुपये से 15.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। इसका मुकाबला मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, किया सोनेट, महिंद्रा एक्सयूवी300, रेनो काइगर और निसान मैग्नाइट से है।

    यह भी देखेंः टाटा नेक्सन ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    टाटा नेक्सन पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है