• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा कर्व vs टाटा नेक्सन: इन दोनों एसयूवी कारों के डिजाइन के बीच इन 5 अंतर पर ​डालिए एक नजर

    हाल ही में टाटा कर्व एसयूवी से पर्दा उठाया गया है जो कि टाटा मोटर्स के लाइनअप की आकर्षक एसयूवी कूपे डिजाइन वाली कार है।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 23, 2024 19:18 ist
    info icon
    published onJul 23, 2024 19:18 IST
    last updated onJul 23, 2024 19:18 IST
    839 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Curvv and Tata Nexon design differences

    हाल ही में टाटा कर्व एसयूवी से पर्दा उठाया गया है जो कि टाटा मोटर्स के लाइनअप की आकर्षक एसयूवी कूपे डिजाइन वाली कार है। पहली नजर में ये आपको टाटा नेक्सन और उससे बड़ी टाटा हैरियर की याद ​दिलाएगी। हालांकि कर्व में अलग से डिजाइन एलिमेंट्स भी दिए गए हैं जिससे ये अलग भी नजर आती है। हमनें यहां नेक्सन एवं कर्व के डिजाइन को कंपेयर किया है ताकि आप भी जान सके कि दोनों कारें एकदूसरे से कितनी है अलग:

    स्लोपिंग रूफलाइन

    टाटा कर्व में स्लोपिंग रूफजलाइन दी गई है जिससे ये काफी अलग नजर आती है और इसे एक कूपे कार जैसा लुक मिलता है और इसी वजह से ये नेक्सन से अलग भी नजर आएगी जिसकी रूफलाइन कन्वेंशनल है। 

    Tata Curvv sloping roofline
    Tata Nexon SUV roofline

    अलग तर​ह की फ्रंट ग्रिल और एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स

    नेक्सन ईवी से अलग टाटा कर्व के फ्रंट में कनेक्टेड एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स की स्ट्रिप दी गई है। दूसरी तरफ नेक्सन में कनेक्टेड एलईडी सेटअप दिया गया है मगर इसमें कर्व जैसे ही डेटाइम रनिंग लैंप्स दिए गए हैं और इसके सेंटर में लाइटबार भी दी गई है। दोनों एसयूवी कारों के हेडलाइट डिजाइन एक जैसा ही है। 

    Tata Curvv grille and headlights
    Tata Nexon headlight and DRL design

    कर्व में टाटा हैरियर की तरह बॉडी कलर्ड एलिमेंट्स वाली ग्रिल दी गई है वहीं नेक्सन की ग्रिल में क्रोम एलिमेंट्स दिए गए हैं। 

    अलग तरह का एलईडी टेललाइट सेटअप

    दोनों एसयूवी कारों में कनेक्टेड एलईडी टेललाइट सेटअप दिया गया है मगर इनका डिजाइन एकदूसरे से अलग है। नेक्सन में दी गई टेललाइट्स वाय शेप में बंटी हुई है वहीं कर्व की टेललाइट्स सिंगल लाइटबार यूनिट है ​जिसमें उपर से नीचे एक सी शेप बनता है। बाकी तो इनकी रिवर्सिंग लाइट और रिफ्लेक्टर का शेप ट्रायएंगुलर शेप का ही है। 

    Tata Curvv tail light design
    Tata Nexon tail light design

    अलग तरह के डोर हैंडल्स

    पहली बार कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में किसी कार में फ्लश टाइप डोर हैंडल्स दिए जा रहे हैं। टाटा कर्व में फ्लश टाइप डोर हैंडल्स दिए गए हैं जो कि काफी प्रीमियम है। 

    अलग साइज के अलॉय व्हील्स और डिजाइन भी अलग 

    टाटा कर्व और नेक्सन के अलॉय व्हील्स का डिजाइन एकदूसरे से अलग है। कर्व में 2 टोन अलॉय के साथ पैल डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जबकि नेक्सन ज्यादा एयरोडायनैमिक है जिससे इसे एक स्पोर्टी लुक भी मिलता है। चूंकि कर्व एक बड़ी कार भी है इसलिए इसमें 18 इंच के व्हील्स दिए गए हैं जबकि नेक्सन में 16 इंच की यूनिट दी गई है। 

    Tata Curvv alloy wheel design
    Tata Nexon Alloy Wheel Design

    तो ये थे टाटा की इन दोनों एसयूवी ​कारों के डिजाइन में नजर आने वाले अंतर। इन दोनों में से किसका डिजाइन आपको लग रहा है ज्यादा बेहतर?कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    suresh reddy
    Jul 23, 2024, 11:45:25 PM

    Tata nexon is good design

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है