• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ब्रिटेन में इतनी होगी सुज़ुकी इग्निस की कीमत

    मारूति सुज़ुकी की इग्निस को भारत में अगले साल जनवरी में लॉन्च किया जाना है। यह कार लंबे वक्त से सुर्खियों में बनी हुई है। ब्रिटेन में इसकी कीमत करीब 8.65 लाख रूपए (9,999 पाउंड) से शुरू होगी।

    रौनक
    रौनक
    published on दिसंबर 07, 2016 16:34 ist
    info icon
    published onDec 07, 2016 16:34 IST
    last updated onDec 07, 2016 16:34 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति सुज़ुकी की इग्निस को भारत में अगले साल जनवरी में लॉन्च किया जाना है। यह कार लंबे वक्त से सुर्खियों में बनी हुई है। दिलचस्प बात ये है कि जनवरी 2017 में ही सुज़ुकी इग्निस को ब्रिटेन में भी लॉन्च किया जाएगा। ब्रिटेन में इसकी कीमत करीब 8.65 लाख रूपए (9,999 पाउंड) से शुरू होकर 12.11 लाख रूपए (13,999 पाउंड) तक जाएगी।

    ब्रिटेन में इग्निस के टॉप वेरिएंट में सुज़ुकी की ऑल ग्रिप (ऑल व्हील ड्राइव) आएगा। हालांकि भारतीय बाज़ार में इग्निस को शायद ही ऑल व्हील ड्राइव फीचर के साथ उतारा जाए। यहां इसकी कीमत पांच लाख रूपए के करीब होगी। इग्निस को नेक्सा डीलरशिप के जरिये बेचा जाएगा।

    माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में आने वाली इग्निस का मुकाबला महिन्द्रा की केयूवी-100 से होगा। इग्निस को बलेनो वाले प्लेटफॉर्म पर ही बनाया गया है। ब्रिटेन में सेफ्टी के लिए इग्निस में छह एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं जबकि भारत में इस में केवल फ्रंट ड्यूल एयरबैग्स ही स्टैंडर्ड मिलेंगे।

    यह भी पढ़ें : लॉन्च से पहले जानें, कितनी खास होगी मारूति सुज़ुकी इग्निस

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Maruti Suzuki Ignis पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    R
    r b mahadik
    Dec 17, 2016, 8:31:46 PM

    Seems to be best deal for Auto gear drive ,lets hope for the best

      जवाब
      Write a Reply
      1
      V
      venkatesh chowdary
      Dec 11, 2016, 1:05:21 PM

      Nice look

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        संबंधित समाचार

        ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है