• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्रिकेटर सुरेश रैना ने खरीदी नई किआ कार्निवल: प्रीमियम फीचर और पावरफुल इंजन से लैस है ये लग्जरी एमपीवी कार, कीमत 63.90 लाख रुपये

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना की कार्निवल ग्लेशियर व्हाइट पर्ल एक्सटीरियर शेड में है

    सोनू
    सोनू
    modified on अक्टूबर 24, 2024 18:02 ist
    info icon
    published onOct 24, 2024 18:02 IST
    last updated onOct 24, 2024 18:02 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर और ऑल राउंडर सुरेश रैनो ने अपने कार कलेक्शन में 2024 किआ कार्निवल को शामिल किया है, जिसकी कीमत 63.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) है। रैना ने ग्लेशियर व्हाइट पर्ल एक्सटीरियर शेड चुना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किआ कार्निवल दो कलर ऑप्शन: फ्यूजन ब्लैक और ग्लेशियर व्हाइट पर्ल में उपलब्ध है।

    सुरेश रैना कार कलेक्शन

    सुरेश रैना के पास नई कार्निवल के अलावा कई लग्जरी कार हैं जिनमें मिनी कूपर, फोर्ड मस्टैंग, और मर्सिडीज-बेंज जीएलई एसयूवी शामिल है। रैना के कार गैरेज में ऑडी क्यू7 और पोर्श बॉक्स्टर भी मौजूद है।

    2024 किआ कार्निवल फीचर

    2024 Kia Carnival Dashboard

    कार्निवल कार के केबिन में ब्लैक फिनिश डैशबोर्ड दिया गया है। इसकी फीचर लिस्ट में दो 12.3-इंच कर्व्ड डिस्प्ले सेटअप (एक इंफोटेनमेंट और एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले), एक 11-इंच हेड्स-अप डिस्प्ले (एचयूडी), लंबर सपोर्ट के साथ 12 तरह से इलेक्ट्रिक एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, और 8 तरह से इलेक्ट्रिक एडजस्ट होने वाली पैसेंजर सीट शामिल है। इसमें दो सिंगल-पैन सनरूफ, 3-जोन ऑटो एसी, और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए 8 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। इसमें लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है, जिसके तहत फ्रंट कोलिशन वार्निंग और लेन कीप असिस्ट जैसे फंक्शन मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें: दिवाली पर घर लाएं नई एसयूवी कार: इन 9 गाड़ी पर एक सप्ताह से ज्यादा नहीं है वेटिंग पीरियड, दीपावली से पहले मिल जाएगी डिलीवरी

    केवल डीजल इंजन में उपलब्ध

    2024 किया कार्निवल केवल एक डीजल इंजन में उपलब्ध है, जिसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार है:

    इंजन

    2.2-लीटर डीजल

    पावर

    193 पीएस

    टॉर्क

    441 एनएम

    गियरबॉक्स

    8-स्पीड एटी

    एटी - टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    कंपेरिजन

    2024 किआ कार्निवल को टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस, मारुति इनविक्टो, और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के प्रीमियम विकल्प के तौर पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इसे लेक्सस एलएम और टोयोटा वेलफायर से सस्ती कार के तौर पर भी चुना जा सकता है।

    यह भी देखें: किआ कार्निवल ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    किया कार्निवल पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है