• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    21 अगस्त को होगा स्कोडा की अपकमिंग सब-काम्पैक्ट एसयूवी के नाम का ऐलान

    अब ये भी कंफर्म हो चुका है कि इस नई एसयूवी के नाम की घोषणा 21 अगस्त ​को होगी जिसके लिए स्कोडा ने एक कॉन्टेस्ट भी आयोजित किया था। स्कोडा ने 10 नाम फाइनल किए है जिनमें कारिक,कायरोग,कायमाक और क्विक शामिल है। 

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 26, 2024 17:16 ist
    info icon
    published onJul 26, 2024 17:16 IST
    last updated onJul 26, 2024 17:16 IST
    1.8K Views
    • Write a कमेंट

    Skoda sub-4m SUV name to be confirmed soon

    स्कोडा ने 2024 की शुरूआत में स्कोडा की एक सब 4 मीटर एसयूवी को भारत में लॉन्च किए जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद इसके टीजर स्कैच सामने आए हैं जिससे इसके फ्रंट और रियर प्रोफाइल की हल्की सी झलक देखने को मिली है।

    Skoda sub-4m SUV spied

    ​भारत में स्कोडा की ये नई सब 4 मीटर एसयूवी कंपनी का एंट्री लेवल मॉडल होगा जिसे कुशाक कॉम्पैक्ट एसयूवी से नीचे पोजिशन किया जाएगा। टीजर और स्पाय शॉट्स के अनुसार इसका डिजाइन कुशाक जैसा ही होगा जिसमें एलईडी हेडलाइट सेटअप और एलईडी टेललाइट्स के साथ एल शेप्ड इंटरनल लाइटिंग एलिमेंट्स मिलेंगें। 

    संभावित फीचर्स 

    Skoda Kushaq's 10-inch touchscreen

    इसके केबिन में भी कुशाक वाली काफी समानताएं नजर आ सकती है। इस छोटी स्कोडा एसयूवी में कुशाक की तरह 2-स्पोक स्टीयरिंग वहील और 10-इंच टचस्क्रीन यूनिट दी जाएगी। इसके अलावा इसमें वायरलेस फोन चार्जिंग, सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट जैसे फीचर भी दिए जा सकते हैं।

    सुरक्षा के लिए स्कोडा एसयूवी कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: शाओमी एसयू7 इलेक्ट्रिक सेडान पर इन 7 तस्वीरों के जरिए डालिए एक नजर

    इंजन और ट्रांसमिशन

    अनुमान लगाए जा रहे हैं कि नई स्कोडा सब-4 मीटर एसयूवी में कुशाक वाला 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (115 पीएस / 178 एनएम) दिया जा सकता है। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिल सकती है।

    संभावित प्राइस और कंपेरिजन

    Skoda sub-4m SUV rear spied

    स्कोडा की इस सब-4 मीटर एसयूवी को 2025 तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 8.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला मारुति ब्रेजा, किआ सोनेट, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ, हुंडई वेन्यू, रेनो काइगर, और निसान मैग्नाइट से रहेगा। इसके अलावा इसे मारुति फ्रॉन्क्स और टोयोटा अर्बन क्रूजर टाइजर जैसी सब-4 मीटर क्रॉसओवर के विकल्प के रूप में भी चुना जा सकेगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कायलाक पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है